Anganwadi Bharti 2025: आंगनवाड़ी सीधी भर्ती के फॉर्म भरना शुरू

By Yash
On: November 6, 2025 5:35 AM
Anganwadi Bharti 2025

उत्तर प्रदेश राज्य में आंगनवाड़ी भर्ती को लेकर इंतजार करने वाली महिलाओं के लिए अब बहुत ही बड़ी खुशखबरी सामने आई है और खुशखबरी यह है कि उत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही राज्य के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के रिक्त पदों पर भर्ती शुरू करने वाली है। वहीं भर्ती का आयोजन करके इस बार 69197 रिक्त पद भरे जाएंगे यानी की महिला उम्मीदवारों के पास भर्ती में शामिल होने का इस बार सुनहरा अवसर होने वाला है।

ज्यादा रिक्त पद होने की वजह से ज्यादा महिला उम्मीदवारों का चयन होगा और इसकी वजह से महिलाओं को नौकरी मिलने की ज्यादा संभावना रहेगी। लंबे समय से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों पर चयनित होने का इंतजार करने वाली सभी महिलाओं के लिए आज खबर जरूर राहत भरी है। वही भर्ती से जुड़ी पूरी खबर जानने के लिए शुरू से अंतिम तक पूरे लेख को ध्यान से जरूर पढ़ें।

आंगनवाड़ी भर्ती

यूपी आंगनवाड़ी भर्ती का आयोजन करके योगी सरकार के द्वारा राज्य के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के 7952 रिक्त पद भरे जाएंगे और सहायिकाओं के 61254 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा तो जो भी महिलाएं जिस भी पद पर चयनित होना चाहती हैं उन सभी महिलाओं को उन्हीं पद के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी है। इस भर्ती के लिए मुख्य सचिव के द्वारा अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दे दिए गए हैं।

जिसमें मुख्य सचिव ने समय सारणी तथा जिला वार समितियां गठित करने को लेकर तक निर्देश दिए हैं और इसकी वजह से अब जल्द ही इस भर्ती के लिए संपूर्ण तैयारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी और अंतिम तारीख तक आवेदन फॉर्म स्वीकार किए जाएंगे ऐसे में आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने पर जिन भी महिला उम्मीदवारों को आवेदन करना हो उन्हें समय अनुसार जरूर आवेदन कर देना है।

Anganwadi Vacancy 2025 Overview

विभाग का नाममहिला एवं बाल विकास विभाग
भर्ती का नामआंगनवाड़ी भर्ती
पद का नामकार्यकर्ता, सहायिका
राज्यउत्तरप्रदेश
रिक्त पद61254
आयु सीमा18 से 35 वर्ष तक
शिक्षा योग्यता12वी पास
सैलरी₹10,000/-
चयन प्रक्रियासीधी भर्ती
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
CategoryRecruitment
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.upanganwadibharti.in

आंगनवाड़ी भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

यूपी आंगनवाड़ी भर्ती के लिए महिला उम्मीदवारों ने 12वीं कक्षा पास की हुई होनी चाहिए। हालांकि पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता कम भी रखी जा सकती है। वहीं महिला उम्मीदवारों का चयन इस भर्ती में शैक्षणिक योग्यता के आधार पर तथा अन्य नियमों के आधार पर ही होगा।

आंगनवाड़ी भर्ती के लिए पात्रता

  • इस भर्ती में शामिल होने के लिए केवल महिला उम्मीदवारों को मौका मिलेगा।
  • जहां पर आंगनवाड़ी केंद्र स्थित है महिला उसी ग्राम सभा की नगर या वार्ड की निवासी होनी चाहिए।
  • विवाहित तलाकशुदा विधवा तथा परित्यक्ता इस प्रकार की महिलाएं इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकती हैं।
  • आधिकारिक नोटिफिकेशन में अनेक महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश जारी होंगे तो प्रत्येक नियम की पालना करते हुए ही महिला उम्मीदवार को आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी है। ‌

आंगनवाड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन

अभी भर्ती से संबंधित आवश्यक कार्य को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं जिसकी वजह से सबसे पहले मुख्य सचिव जी के द्वारा दिए जाने वाले महत्वपूर्ण निर्देशों के अनुसार कार्य पूरे किए जाएंगे और उसके बाद में आधिकारिक पोर्टल पर पीडीएफ प्रारूप में यूपी आंगनवाड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। और फिर जानकारी जानकर सभी महिलाओं उम्मीदवारों को आवेदन करना होगा।

आंगनवाड़ी भर्ती के तहत वेतनमान

अभी के समय में आंगनवाड़ी के अंतर्गत कार्यकर्ता के पद पर सेवा देने वाली महिलाओं को 8000 रूपये की राशि प्रत्येक महीने प्रदान की जा रही है। और मिलने वाली इस राशि में 2000 रूपये का इंसेंटिव भी जुड़ा हुआ है। वही आंगनवाड़ी में सहायिकाओं को 4000 रूपये हर महीने मिलते हैं जिसमें 1000 रूपये की राशि इंसेंटिव की है। आगे जो बड़ी भर्ती आयोजित होने वाली है उसमें भी महिलाओं को इसी अनुसार सैलरी मिल सकती है।

आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

  • यूपी आंगनवाड़ी भर्ती हेतु आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू की जाएगी।
  • जिसमें महिला उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद में जानकारी जानकर वेबसाइट पर लॉगिन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
  • फिर यूपी आंगनवाड़ी भर्ती का पूरा फॉर्म भरना होगा।
  • इसके बाद आवश्यक दस्तावेज भी सभी अपलोड करने होंगे।
  • अब फॉर्म को सबमिट करना होगा और सबमिट करने पर आवेदन हो जाएगा।

FAQs

आंगनवाड़ी की भर्ती कब होगी?

भर्ती बहुत ही जल्द आयोजित होने वाली है क्योंकि भर्ती से संबंधित जानकारियां जारी होने लगी है।

आंगनवाड़ी भर्ती का पीडीएफ कैसे डाउनलोड करें?

आंगनवाड़ी भर्ती का पीडीएफ आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा।

आंगनवाड़ी भर्ती में चयन कैसे होगा?

चयन प्रक्रिया में परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी बल्कि मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन कर लिया जाएगा।

3 thoughts on “Anganwadi Bharti 2025: आंगनवाड़ी सीधी भर्ती के फॉर्म भरना शुरू”

Leave a Comment