पुडुचेरी महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से आंगनवाड़ी भर्ती के लिए 600 से भी अधिक पदों हेतु आवेदन प्रक्रिया शुरू है। ऐसे में जो महिलाएं 12वीं कक्षा पास कर चुकी हैं वे सब अपना आवेदन जमा कर सकती हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और साथ में सहायिका के पदों पर यह नई भर्ती करवाई जा रही है। इस प्रकार से इस भर्ती मिशन के तहत पुडुचेरी आंगनवाड़ी केंद्रों में स्थानीय महिलाओं को नौकरी दी जाएगी।
अगर आपको आंगनवाड़ी भर्ती के बारे में सारी जानकारी विस्तृत तौर पर प्राप्त करनी है तो हमारा आर्टिकल आप पढ़ सकते हैं। आज इस लेख में आपको हम इस भर्ती की रिक्तियों का विवरण, शिक्षा योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन जमा करने के तरीके के बारे में बताएंगे।
आंगनवाड़ी भर्ती 2025
आंगनवाड़ी की नई भर्ती के लिए पुडुचेरी के महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से 618 पदों के लिए विज्ञापन जारी हुआ है। ऐसे में हम आपको बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से 344 रिक्त पद आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं हेतु निर्धारित किए गए हैं। जबकि आंगनवाड़ी सहायिकाओ हेतु खाली पद 274 हैं।
सभी स्थानीय महिलाएं अपना आवेदन अक्टूबर 2025 तक जमा कर सकती हैं। इस प्रकार से हम आपको बता दें कि इस भर्ती का आयोजन सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण 2.0 के तहत करवाया जा रहा है। इस प्रकार से योजना के माध्यम से माता और बच्चों को उचित पोषण, शिक्षा और साथ में स्वास्थ्य संबंधित सेवाएं प्रदान करना है।
इस तरह से जो महिलाएं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पद पर काम करेंगी इनकी भूमिका काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होगी। तो ऐसी महिलाएं जो अपने क्षेत्र के आंगनवाड़ी केंद्र के पास रहती हैं या फिर 5 किलोमीटर के दायरे में जिनके घर हैं वे अपना आवेदन जमा कर सकती हैं।
Anganwadi Vacancy 2025 Overview
| विभाग का नाम | महिला एवं बाल विकास विभाग |
| भर्ती का नाम | आंगनवाड़ी भर्ती |
| रिक्त पद | 618 |
| पद का नाम | कार्यकर्ता, सहायिका |
| आयु सीमा | 18 से 35 वर्ष |
| शैक्षणिक योग्यता | 12वीं पास |
| सैलरी | ₹6000/- |
| आवेदन की अंतिम तिथि | अक्टूबर 2025 |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा |
| आवेदन शुल्क | निःशुल्क |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
| Category | Recruitment |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://services.india.gov.in |
आंगनवाड़ी भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता
पुडुचेरी आंगनवाड़ी भर्ती के लिए जो शैक्षणिक योग्यता रखी गई है इसके बारे में जानकारी निम्नलिखित दी गई है-
- आवश्यक है कि महिला ने किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा संस्थान या बोर्ड से 12वीं कक्षा पास कर ली हो।
- भर्ती की शिक्षा से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको एक बार नोटिफिकेशन चेक कर लेना चाहिए।
आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आयु सीमा
जो महिलाएं आंगनवाड़ी केन्द्र में काम करना चाहती हैं तो इन्हें अपना आवेदन जमा करने के लिए निम्नलिखित आयु सीमा को पूरा करना जरूरी है-
- महिला की उम्र 18 साल से लेकर 35 साल तक के बीच में होनी आवश्यक है।
- जो महिलाएं आरक्षित वर्गों से संबंध रखती हैं इन सबको आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आंगनवाड़ी भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया
पुडुचेरी आंगनवाड़ी भर्ती के तहत आवेदन देने वाली महिलाओं को किसी भी तरह की लिखित परीक्षा या फिर साक्षात्कार के लिए उपस्थित नहीं होना होगा। योग्य महिलाओं का चयन 12वीं कक्षा में हासिल किए गए अंकों के आधार पर पूरा किया जाएगा।
इस तरह से दोनों पदों हेतु विभाग द्वारा अलग-अलग मेरिट लिस्ट को तैयार किया जाएगा। इसके बाद फिर चयन समिति की तरफ से अंतिम परिणाम की घोषणा की जाएगी। तो जिन महिलाओं को चुना जाएगा इन सबको फिर इनकी योग्यता के अनुसार आंगनवाड़ी विभाग में काम करने का मौका मिलेगा।
आंगनवाड़ी भर्ती के तहत सैलरी
जिन महिलाओं को आंगनवाड़ी भर्ती के तहत नौकरी दी जाएगी इन्हें हर महीने सरकार की तरफ से निर्धारित किया गया वेतन मिलेगा। यहां आपको हम बता दें कि जो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हैं इन्हें मासिक 6000 रूपए मिलेंगे।
इस प्रकार से आंगनवाड़ी सहायिका के पद पर काम करने वाली महिलाओं को हर महीने 4000 रूपए की सैलरी प्राप्त होगी। देखा जाए तो यह वेतन ज्यादा नहीं है परंतु जो पुडुचेरी की स्थानीय स्तर की महिलाएं हैं इनके लिए यह एक स्थायी और सम्मानजनक नौकरी है।
आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आवेदन कैसे करे?
इस भर्ती के लिए आवेदन जमा करने का तरीका काफी ज्यादा सरल है। आपको यहां बता दें कि सभी इच्छुक महिलाओं को गूगल फॉर्म के लिंक के जरिए से अपना विवरण दर्ज करना होगा। इस तरह से इस फॉर्म में महिलाओं को अपना नाम, निवास संबंधित विवरण, शिक्षा का विवरण और दूसरी व्यक्तिगत जानकारी को लिखना होगा।
इस तरह से आवेदन के दौरान आपको अपनी 12वीं कक्षा की मार्कशीट, जन्म प्रमाण पत्र, निवास स्थान प्रमाण पत्र और अगर जाति प्रमाण पत्र मांगा जाता है तो वह भी अपलोड करना होगा। तो आपको अपना आवेदन अक्टूबर 2025 यानी अंतिम तारीख तक जमा करना होगा।
जब आप अपना आवेदन जमा कर देंगे तो इसका प्रिंट निकाल कर सुरक्षित रख लेना होगा जिससे कि बाद में आप इसका इस्तेमाल कर सकें। तो ऐसे में हम आपको यही कहेंगे कि अगर आपको एक सम्मानपूर्वक नौकरी चाहिए तो आप अपना आवेदन जमा कर सकती हैं।
FAQs
आंगनवाड़ी भर्ती में कितने पद हैं?
इसके अंतर्गत 618 रिक्त पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई है।
मैं 12वीं कक्षा पास कर चुकी हूं मैं आवेदन दे सकती हूं?
जी हां ऐसी स्थिति में आप आंगनवाड़ी केंद्र में काम करने के लिए आवेदन जमा कर सकती हैं।
आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आवदेन की अंतिम तिथि?
महिलाएं अपना आवेदन अक्टूबर 2025 तक जमा कर सकतीं हैं।
आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आवदेन शुल्क?
इस भर्ती के लिए किसी भी उम्मीदवार को आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा।












Main job karna chahti h*
Hii kya yeh basti district se nikla hai