आर्मी स्कूल भर्ती के लिए आवेदन जमा करने की प्रक्रिया काफी दिनों से शुरू है। आपको हम बता दें कि आर्मी पब्लिक स्कूल की तरफ से बहुत सारे पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इस प्रकार से टीचिंग और नॉन टीचिंग के पदों के लिए उम्मीदवारों को अब अपना आवेदन देने में देर नहीं करनी चाहिए।
दरअसल आवेदन जमा करने की प्रक्रिया नवंबर तक रखी गई है। इसलिए अगर आपने अब तक अप्लाई नहीं किया है तो आपको अंतिम तारीख तक आवेदन दे देना चाहिए। ऐसे में हम आपको बता दें कि अगर आवेदन प्रक्रिया खत्म हो गई तो इसके बाद आपको फॉर्म भरने का मौका नहीं मिलेगा।
आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आर्मी स्कूल भर्ती की सारी जानकारी। इस तरह से इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कि इसके लिए आयु सीमा, शिक्षा योग्यता, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया इत्यादि कौन सी निर्धारित की गई है। इसलिए आपको सारा विवरण जानने के लिए आज का यह पोस्ट पूरा पढ़ना होगा।
आर्मी स्कूल भर्ती 2025
अगर आपको किसी अच्छे स्कूल में नौकरी करनी है तो ऐसे में आपको तुरंत आर्मी स्कूल भर्ती के लिए आवेदन दे देना चाहिए। जानकारी के लिए बता दें कि आर्मी स्कूल जोरहाट के लिए यह भर्ती आई है। इस तरह से इस भर्ती के माध्यम से बालवाटिका, सुपरवाइजर, एलडीसी, गार्डनर, वॉचमैन इत्यादि सहित अनेकों पदों हेतु आवेदन शुरू हैं।
तो अगर आपको अपना आवेदन जमा करना है तो अब आवेदन की अंतिम तारीख काफी नजदीक आ चुकी है। दरअसल इस भर्ती के लिए आपको अपना आवेदन नवंबर तक जमा करने का अवसर दिया गया है। बता दें आप सबको अपना फॉर्म ऑफलाइन आर्मी पब्लिक स्कूल तक भेजना होगा।
Army School Recruitment 2025 Overview
| विभाग का नाम | आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी (AWES) |
| भर्ती का नाम | आर्मी स्कूल भर्ती |
| रिक्त पद | 22 |
| आयु सीमा | अधिकतम 40 वर्ष |
| शिक्षा योग्यता | 10वी पास |
| सैलरी | ₹9,300/- से ₹34,800/- तक |
| आवेदन की अंतिम तिथि | नवंबर 2025 |
| आवेदन शुल्क | 250/- रुपए |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| Category | Recruitment |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://www.apsjorhat.org |
आर्मी स्कूल भर्ती के तहत पद विवरण
आर्मी स्कूल भर्ती के अंतर्गत जिन पदों पर आवेदन प्रक्रिया आरंभ है इनका विवरण कुछ इस प्रकार से दिया गया है-
- बालवाटिका मदर टीचर के 2 पद हैं।
- एलडीसी के लिए 1 पद रखा गया है।
- नर्स के लिए 1 पद तय है।
- सुपरवाइजर के लिए भी 1 पद है।
- वॉचमैन हेतु कुल 9 पद रखे गए हैं।
- ग्रुप डी स्टाफ के 6 हैं।
- गार्डनर के लिए 2 पद हैं।
आर्मी स्कूल भर्ती के लिए शिक्षा योग्यता
आर्मी स्कूल भर्ती के लिए आवेदन जमा करने हेतु निम्नलिखित शिक्षा योग्यता निर्धारित की गई है-
बालवाटिका पद के लिए-
- बालवाटिका के पद हेतु उम्मीदवार ने स्नातक की डिग्री 50% अंकों के साथ पास की हो।
- अभ्यर्थी ने 2 वर्ष का नर्सिंग टीचर प्री डिप्लोमा और 2 वर्ष का नर्सरी बीएड किया हो।
एलडीसी पद और सुपरवाइजर हेतु-
- अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा संस्थान से स्नातक किया होना चाहिए।
- साथ में सुपरवाइजर के पद हेतु आवश्यक है कि उम्मीदवार को 5 वर्ष का एडमिनिस्ट्रेटिव अनुभव हो।
नर्स के पद के लिए-
- नर्स हेतु आवश्यक है कि उम्मीदवार ने 12वीं कक्षा पास कर ली हो।
- साथ में आवेदक के पास नर्सिंग का डिप्लोमा होना चाहिए।
- उम्मीदवार को नर्सिंग के पद पर काम करने का 5 साल का अनुभव होना आवश्यक है।
वॉचमैन और ग्रुप डी एवं गार्डनर हेतु-
- गार्डनर, वॉचमैन और ग्रुप डी के पदों पर आवेदन जमा करने के लिए आवश्यक है उम्मीदवार ने दसवीं कक्षा पास कर ली हो।
- यदि आपको किसी पद हेतु शिक्षा योग्यता की जानकारी चाहिए तो आप इसके लिए नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
आर्मी स्कूल भर्ती के लिए आयु सीमा
आर्मी स्कूल भर्ती के तहत आवेदन जमा करने के लिए आपको निम्नलिखित आयु सीमा मानदंडों को पूरा करना होगा-
- ग्रुप डी, गार्डनर और वॉचमैन के पद पर आवेदन जमा करने के लिए फ्रेशर उम्मीदवारों की आयु 40 साल तक होनी चाहिए।
- जबकि जो उम्मीदवार अनुभवी हैं इनकी उम्र 57 निर्धारित की गई है।
- वहीं नर्स, एलडीसी, बालवाटिका एवं सुपरवाइजर के लिए किसी आयु सीमा की जानकारी नहीं दी गई है।
आर्मी स्कूल भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अपना आवेदन जमा करना चाहते हैं तो इसके लिए शुल्क भी करना होगा-
- आवेदन देने वाले उम्मीदवारों को 250 रुपए का शुल्क जमा करना जरूरी है।
- अभ्यर्थियों को फीस का भुगतान डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से चुकाना होगा।
आर्मी स्कूल भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया
जितने भी उम्मीदवार आर्मी स्कूल भर्ती के लिए अपना आवेदन जमा करेंगे इन सबके लिए चयन प्रक्रिया भी रखी गई है। इस तरह से हम आपको बता दें कि सबसे पहले उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और फिर इन्हें साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
इसके बाद जो उम्मीदवार साक्षात्कार में पास हो जाएंगे इन सबको फिर अगले चरण के लिए आमंत्रित किया जाएगा । तो हम आपको बता दें कि इन सब उम्मीदवारों के फिर दस्तावेज सत्यापित होंगे। इस तरह से उम्मीदवारों को फिर इनकी योग्यता के अनुसार आर्मी स्कूल में काम करने का मौका मिलेगा।
आर्मी स्कूल भर्ती के लिए आवेदन कैसे करे?
आपको अगर आर्मी स्कूल भर्ती के लिए अपना आवेदन देना है तो आपको इसके लिए ऑफलाइन तरीका कुछ इस प्रकार से अपनाना होगा-
- सर्वप्रथम आपको आर्मी स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाना है।
- यहां पर अब आपको इस भर्ती का नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक चेक करना है और पूरा पढ़ लेना है।
- इसके बाद आपको फिर विज्ञापन में एप्लीकेशन फॉर्म दिखाई देगा जिसे आपको डाउनलोड करना है।
- इस एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करने के बाद आपको इसका प्रिंट निकाल लेना है।
- अब पूछी गई प्रत्येक जानकारी को आपने भर लेना है और महत्वपूर्ण दस्तावेजों को इसमें लगा देना है।
- आपको अपने आवेदन पत्र को आर्मी स्कूल के पते पर अंतिम तारीख यानी 2 नवंबर तक भेज देना है।
- इसके लिए आपको प्रिंसिपल, आर्मी पब्लिक स्कूल, जोरहाट, चराईबाही सैन्य स्टेशन, डाकघर – चराईबाही, जिला – जोरहाट (असम) पिन 758616 के पते पर एप्लीकेशन फॉर्म भेजना है.
FAQs
आर्मी स्कूल भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि?
इसके लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 2 नवंबर रखी गई है।
इस भर्ती के लिए अधिकतम आयु कितनी रखी गई है?
अनुभवी उम्मीदवारों के लिए 57 वर्ष रखी गई है।
आर्मी स्कूल भर्ती की चयन प्रक्रिया क्या है?
इस भर्ती के लिए शॉर्ट लिस्टिंग, साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया रखी गई है।











