Ayushman Vay Vandana Card Apply Online: आयुष्मान वय वंदना कार्ड के लिए आवेदन शुरू

By Yash
On: October 15, 2025 7:14 AM
Ayushman Vay Vandana Card

भारत सरकार के द्वारा बुजुर्ग व्यक्तियों के लिए स्पेशल आयुष्मान कार्ड जारी किया जाता है जिसे आयुष्मान वय वंदना कार्ड का नाम दिया गया है। और यह कार्ड मिल जाने पर बुजुर्ग नागरिक इस कार्ड को उपयोग में लेकर बीमारी के समय में इलाज करवा सकते हैं वहीं स्वास्थ्य संबंधित मिलने वाली विभिन्न सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं। आयुष्मान वय वंदना कार्ड का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसे नागरिक सरकारी और प्राइवेट दोनों तरह के अस्पतालों में उपयोग में ले सकते हैं।

ऐसे में सभी नागरिक आयुष्मान वय वंदना कार्ड क्या है और इसके तहत कौन-कौन लाभ ले सकते हैं तथा इससे जुड़ी विस्तृत रूप से जानकारी क्या है यह जरूर जाने। क्योंकि यह जानने के बाद में आयुष्मान वय वंदना कार्ड को लेकर पूरी जानकारी हासिल हो जाएगी और फिर यह कार्ड मिलने पर नागरिक आसानी से इस कार्ड को उपयोग में ले सकेंगे।

आयुष्मान वय वंदना कार्ड अप्लाई ऑनलाइन

भारत सरकार ने नागरिकों के लिए अलग-अलग कार्ड जारी किए हुए हैं और सभी किसी न किसी जरूरी काम के लिए उपयोग में लिए जाते हैं। जिनमें अब आयुष्मान वय वंदना कार्ड का नाम भी आता है क्योंकि अनेक नागरिक अब इस कार्ड को भी उपयोग में लेने लगे हैं और यह एक जरूरी कार्ड बन चुका है। इस कार्ड के होने पर नागरिक 5 लाख रुपए तक का मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं।

वही दिल्ली के अंतर्गत तो यह लिमिट 10 लाख रुपए की दी गई है। देश के ऐसे नागरिक जिनकी आयु 70 वर्ष या इससे अधिक है उनके लिए सरकार ने आयुष्मान वय वंदना कार्ड को जारी किया है और अनेक नागरिकों को प्रदान किया है। वर्तमान समय में अनेक खबरें आयुष्मान वय वंदना कार्ड से जुड़ी सामने आती है ऐसे में जिनके पास यह कार्ड मौजूद नहीं है वह भी इसे जरूर प्राप्त करें इससे वह भी इसे उपयोग में ले पाएंगे।

Ayushman Vay Vandana Card Apply Online 2025 Overview

मंत्रालय का नामस्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय
योजना का नामआयुष्मान वय वंदना कार्ड
योजना की शुरुआत29 अक्टूबर 2024
संचालककेंद्र सरकार
आयु70 वर्ष से अधिक
फायदा₹5 लाख तक निःशुल्क इलाज
उद्देश्यबुजुर्गों को महंगे इलाज से राहत प्रदान करना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.pib.gov.in

आयुष्मान वय वंदना कार्ड का उद्देश्य

भारत सरकार इस योजना से बुजुर्गों को महंगे इलाज से राहत प्रदान करना चाहती है वहीं उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना चाहती है इसके अलावा अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध हो सके इन्हीं उद्देश्यों के साथ में सरकार ने इस योजना की शुरुआत की है तथा नागरिकों को आयुष्मान वय वंदना कार्ड प्रदान किए है।

आयुष्मान वय वंदना कार्ड के फ़ायदे

इस योजना की वजह से अनेक नागरिकों को वर्तमान समय में प्राइवेट अस्पताल में इलाज करवाने में समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है और आसानी से इलाज करवाते हैं। देश भर में इस योजना से अनेक अस्पताल जोड़े गए हैं जिसकी वजह से नजदीकी किसी में भी आयुष्मान वय वंदना कार्ड उपयोग में लिया जा सकता है। नागरिक कैंसर डायलिसिस हृदय रोग समेत और भी अन्य प्रकार की बीमारियों में इस कार्ड के उपयोग के जरिए अपना इलाज करवा सकते हैं।

आयुष्मान वय वंदना कार्ड के लिए पात्रता

  • बुजुर्ग व्यक्ति भारत का ही नागरिक होना चाहिए।
  • आयु 70 साल या फिर इससे ज्यादा की ही होनी चाहिए। देश भर से नागरिक इस कार्ड को बनवा सकते हैं।
  • सरकार द्वारा जारी किया जाने वाला आधार कार्ड बना होना चाहिए और उसके साथ मोबाइल नंबर लिंक होने चाहिए।

आयुष्मान वय वंदना कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल को ओपन करें।
  • अब बेनिफिशियरी के ऑप्शन को सलेक्ट करके कैप्चा कोड मोबाइल नंबर की जानकारी को दर्ज करके लॉगिन करें।
  • इसके बाद स्क्रीन पर आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना फॉर सीनियर सिटीजन लिखा हुआ देखने को मिलेगा तो इस पर क्लिक कर देना है।
  • फिर केवाईसी के लिए तीन ऑप्शन आएंगे तो किसी भी ऑप्शन का चयन करके केवाईसी कर लेनी है।
  • इतना करके एलिजिबल होने पर जरूरी ऑप्शन पर टिक मार्क करना है और फोटो क्लिक करके अपलोड कर देनी है।
  • अन्य जरूरी जानकारियां दर्ज करनी है और जानकारियां वेरीफाई करवा देनी है।
  • परिवार के सदस्यों की जानकारी दर्ज करनी है और पूरी तरीके से फॉर्म कंप्लीट कर लेना है और सबसे अंतिम में सबमिट पर क्लिक कर देना है।

FAQs

क्या वरिष्ठ नागरिकों को अलग आयुष्मान कार्ड प्रदान किया जाता है?

जी हां वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान वय वंदना कार्ड जारी किया जाता है।

क्या आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड जरूरी है?

जी हां बिना आधार कार्ड के आयुष्मान वय वंदना कार्ड नहीं बनवाया जा सकेगा

मुझे आयुष्मान वय वंदना कार्ड कैसे मिल सकता है?

सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर जाकर पात्रता चेक करें इसके बाद केवाईसी करें और अप्रूवल मिलने के बाद में आयुष्मान वय वंदना कार्ड मिल जाएगा।

Leave a Comment