अगर आप ग्रामीण क्षेत्र के निवासी हैं तथा बकरी पालन का व्यवसाय करने की इच्छा रखते हैं तो ऐसे में आपके लिए सरकार बहुत ही अच्छा अवसर दे रही है क्योंकि देश की विभिन्न बैंकों के द्वारा बकरी पालन के लिए बिजनेस लोन योजना को शुरू किया गया है।
बकरी पालन बिजनेस लोन योजना के अंतर्गत बकरी पालन के व्यवसाय में व्यय होने वाली लागत को उपलब्ध करवाया जाता है जो लाखों रुपए तक की होती है। इस योजना के अंतर्गत लोन लेने के लिए बैंकों में आवेदन देना अनिवार्य होता है।
देश के विभिन्न राज्यों में चलाई जा रही बकरी पालन लोन योजना काफी प्रचलित हो चुकी है जिसके अंतर्गत काफी संख्या में लोग लोन ले रहे हैं और संबंधित व्यवसाय को शुरू कर पा रहे है। बताते चलें की बकरी पालन लोन योजना के अंतर्गत बैंकों के साथ नाबार्ड जैसी संस्थाएं भी लोन प्रदान करती हैं।
बकरी पालन बिजनेस लोन योजना 2025
बकरी पालन बिजनेस लोन योजना के अंतर्गत लोगों के लिए नए स्तर पर व्यवसाय शुरू करने के लिए तो लोन प्रदान करवाया ही जाता है इसके अलावा ऐसे व्यक्ति जो पहले से ही सूक्ष्म स्तर पर बकरी पालन का व्यवसाय कर रहे हैं परंतु इसमें बढ़ोतरी करना चाहते हैं वह भी इस लोन का फायदा उठा सकते हैं।
लोगों के लिए बकरी पालन लोन योजना में अप्लाई करने से पहले योजना के संबंधित पहलुओं को जानना बहुत ही जरूरी है। अन्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आज हम इस आर्टिकल में योजना के बारे में पूरी जानकारी विस्तार पूर्वक देने वाले जिसके लिए अंत तक जरूर बने रहे।
Bakri Palan Business Loan 2025 Overview
| विभाग का नाम | पशुपालन एवं डेयरी विभाग |
| योजना का नाम | बकरी पालन लोन योजना |
| सब्सिडी | 25 से 30% |
| ब्याज दर | 7% से लेकर 11.75% तक |
| लाभ | 10 लाख रूपए तक का लोन |
| भुगतान अवधि | 6 वर्ष से लेकर 9 वर्ष |
| लाभार्थी | समस्त भारतीय पात्र नागरिक |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
| Category | Sarkari Yojana |
बकरी पालन बिजनेस लोन योजना के लिए पात्रताएं
बकरी पालन बिजनेस लोन योजना के लिए पात्रताए निम्न प्रकार से है:-
- बकरी पालन लोन योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाले व्यक्ति की नागरिकता भारतीय होनी चाहिए।
- उम्मीदवार व्यक्ति का स्कोर क्रेडिट सिविल सेफ हो और वह अन्य लोन से डिफॉल्ट ना हुआ हो।
- उसकी आयु न्यूनतम 18 वर्ष तथा अधिकतम 65 वर्ष तक के बीच में ही होनी चाहिए।
- बकरी पालन की व्यवसाय के लिए उसके पास एक स्पष्ट परियोजना होना बहुत ही जरूरी है।
- उम्मीदवार के पास स्थाई आय स्रोत और एक सक्रिय बैंक खाता भी होना बहुत ही आवश्यक होगा।
बकरी पालन बिजनेस के लिए कितना मिलेगा लोन
सामान्य तौर पर अगर हम बकरी पालन बिजनेस लोन की लिमिट के बारे में बात करें तो यह न्यूनतम ₹50000 से शुरू होती है। जो भी व्यक्ति छोटे स्तर पर बकरी पालन का व्यवसाय करना चाहते हैं वे न्यूनतम स्तर से लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
इसके अलावा लोन की अधिकतम लिमिट उम्मीदवार के व्यवसाय प्रोजेक्ट की क्षमता तथा परियोजना लागत के आधार पर होती है जो अधिकतम 20 लाख रुपए तक की हो सकती है। इस लिमिट के आधार पर कोई भी व्यक्ति बहुत ही आसानी के साथ बकरी पालन का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं।
बकरी पालन बिजनेस लोन की विशेषताएं
बकरी पालन बिजनेस लोन की विशेषताएं निम्न प्रकार से हैं:-
- बकरी पालन के लिए बिजनेस लोन बैंकों के साथ नाबार्ड संस्थाओं के द्वारा भी प्रदान किया जाता है।
- इस योजना की लोन लिमिट लोगों के लिए अधिक आकर्षक करती है।
- लोन के लिए आवेदक को अधिक प्रोसेसिंग शुल्क भी नहीं देना होता है।
- बकरी पालन का लोन महिला या पुरुष किसी के नाम पर भी दिया जा सकता है।
- आवेदक के लिए लोन देने से पहले पूरी कार्रवाई और लोन अनुमोदन के लिए सर्वे भी किया जा सकता है।
बकरी पालन बिजनेस लोन की ब्याज दर/भुगतान अवधि
देश की विभिन्न व्यावसायिक बैंकों के साथ नाबार्ड शाखाओं के द्वारा बकरी पालन बिजनेस लोन काफी अच्छी ब्याज दरों के साथ उपलब्ध करवाया जाता है जो की वार्षिक रूप से लागू होती है। वर्तमान समय में इस योजना पर वार्षिक के 7% से लेकर 11.75% तक की ब्याज दरों को लागू किया गया है।
ब्याज दर के साथ भुगतान अवधि को भी काफी आकर्षक तरीके से व्यवस्थित किया गया है जो की न्यूनतम 6 वर्ष से लेकर 9 वर्ष तक के लिए हो सकती है। इसके अलावा कुछ बैंकों के द्वारा यह भुगतान अवधि 1 से 5 वर्ष तक के बीच में भी निर्धारित की जाती है। लोन लिमिट के आधार पर भुगतान अवधि भी अलग-अलग हो सकती है।
बकरी पालन बिजनेस लोन योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
बकरी पालन बिजनेस लोन के लिए आवेदन करने की विधि निम्न प्रकार से है:-
- आवेदक के लिए सबसे पहले नाबार्ड संस्था या फिर बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- यहां पर रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करना होगा जिसके बाद अगली विंडो खुलेगी।
- लॉगिन हो जाता है तो लोन का विकल्प चुनते हुए फॉर्म तक पहुंचे।
- बकरी पालन बिजनेस लोन के फॉर्म को जानकारी के साथ भरना होगा।
- फॉर्म भर जाता है तो आवेदक के समस्त दस्तावेज और प्रोजेक्ट रिपोर्ट इत्यादि को भी अपलोड करना होगा।
- इस प्रकार से बकरी पालन बिजनेस लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन कंप्लीट हो जाएगा।
FAQs
बकरी पालन बिजनेस लोन का ऑफलाइन आवेदन कैसे होता है?
बकरी पालन बिजनेस लोन योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन बैंकों में प्रत्यक्ष रूप से मौजूद होकर पूरा किया जा सकता है।
बकरी पालन बिजनेस लोन के लिए सब्सिडी क्या है?
बकरी पालन बिजनेस लोन योजना में लोन के शीघ्र भुगतान पर कुछ सब्सिडी दी जा सकती है।
बकरी पालन लोन योजना का उद्देश्य क्या है?
बकरी पालन लोन योजना का उद्देश्य लोगों के लिए श्रम रोजगार के अवसर हेतु प्रोत्साहित करना और ग्रामीण क्षेत्रों में व्यवसाय स्थापित करना है।









