यदि आपके घर में किसी बच्चे का जन्म हुआ है या फिर परिवार के किसी सदस्य का जन्म प्रमाण पत्र नहीं बना है तो आपको इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा दी गई है। जन्म प्रमाण पत्र मौजूदा समय में काफी ज्यादा महत्वपूर्ण दस्तावेज बन गया है। इसलिए आपके पास यह अवश्य होना चाहिए ताकि भविष्य में आपको कोई समस्या ना होने पाए।
दरअसल हर व्यक्ति को कॉलेज व विद्यालय या किसी शिक्षा संस्थान में एडमिशन पाने के लिए या सरकारी नौकरी करने के लिए जन्म प्रमाण पत्र की जरूरत होती है। इसलिए अगर आप जन्म प्रमाण पत्र को बनवाना चाहते हैं तो आप आसानी के साथ अपने घर से ही पंजीकरण कर सकते हैं।
अगर आपको जन्म प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए अपना आवेदन ऑनलाइन जमा करना है तो इस लेख को आपको अंत तक पूरा करना चाहिए। इस लेख में हम आपको यह जानकारी देंगे कि ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया कौन सी है। इसके लिए आपको कौन से आसान से चरण दोहराने होंगे वे सब भी हम आपको विस्तार से बताएंगे।
बर्थ सर्टिफिकेट ऑनलाइन अप्लाई
जन्म प्रमाण पत्र को हमारी सरकार के द्वारा जारी किया जाता है। जानकारी के लिए बता दें कि इस महत्वपूर्ण दस्तावेज को नगर परिषद या नगर निगम के द्वारा प्रदान किया जाता है। जन्म प्रमाण पत्र में हर व्यक्ति की सारी जानकारी जो जन्म से जुड़ी हुई है वह दर्ज की गई होती है।
तो हम आपको बताते चलें कि व्यक्ति के नाम के अलावा इसमें जन्म पैदाइश की तिथि, पंजीकरण संख्या, माता और पिता का नाम, जन्म प्रमाण पत्र जारी होने की तारीख इत्यादि जानकारी लिखी होती है। इसके अलावा हम आपको बता दें कि यह दस्तावेज काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होता है जिसके माध्यम से आप अन्य जरूरी सरकारी दस्तावेजों को आसानी से बनवा सकते हैं।
अगर हम पहले की बात करें तो तब जन्म प्रमाण पत्र ऑफलाइन बनवाया जाता था। हालांकि आज के समय में भी आप जन्म प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए ऑफलाइन तरीके का इस्तेमाल कर सकते हैं। परंतु लोगों की परेशानी को देखते हुए अब सरकार ने जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया आरंभ की है।
Birth Certificate Online Apply Overview
| विभाग का नाम | नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग |
| दस्तावेज का नाम | जन्म प्रमाण पत्र |
| लेख का नाम | बर्थ सर्टिफिकेट ऑनलाइन अप्लाई |
| राज्य | भारत के सभी राज्यों के लिए |
| उपयोगिया | पासपोर्ट, बैंक अकाउंट, शिक्षा, नौकरी आदि |
| आवेदन शुल्क | 60/- रुपए |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://www.mpenagarpalika.gov.in |
जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन शुल्क
हमारी सरकार के द्वारा ऐसा निर्देश जारी किया गया है कि बच्चे की पैदाइश के 21 दिन के भीतर पंजीकरण करवा लेना चाहिए। लेकिन किसी वजह से अगर जन्म प्रमाण पत्र 21 दिन निकल जाने के बाद भी नहीं बन पाता है तो ऐसे में आपको थोड़ा सा शुल्क जमा करना पड़ेगा।
यहां आपको हम जानकारी देते चलें कि जन्म प्रमाण पत्र के लिए आपको समय के अनुसार निर्धारित किया गया शुल्क जमा करना होता है। इस तरह से हम आपको बता दें कि यह शुल्क न्यूनतम 10 रूपए और अधिकतम 60 रुपए तक हो सकता है। लेकिन आपको अपने शहर अथवा राज्य के अनुसार यह आवेदन शुल्क कम या ज्यादा जमा करना पड़ सकता है।
जन्म प्रमाण पत्र हेतु आवश्यक दस्तावेज
जन्म प्रमाण पत्र जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज के ऑनलाइन आवेदन के लिए आपको जिन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी इन सबका विवरण हमने निम्नलिखित बताया है-
- बच्चों के अस्पताल के समय के डिस्चार्ज से संबंधित दस्तावेज
- बच्चे की पैदाइश रिपोर्ट
- माता और पिता का आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र अगर लागू है
- निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?
अगर आपको जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन देना है तो इसके लिए आपको निम्नलिखित पूरा तरीका सही प्रकार से अपनाना चाहिए-
- सर्वप्रथम आपको जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है।
- यहां पर अब आपको होम पेज पर साइन अप वाला विकल्प ढूंढ कर इसे क्लिक करना होगा।
- साइन अप को पूरा करने के बाद फिर आपको आवेदन फार्म ढूंढ कर इसे भरना है।
- जब आपका आवेदन पत्र पूरा भर जाएगा तो जो भी दस्तावेज आपसे मांगे गए हैं इन सबको स्कैन करके अपलोड करना है।
- इसके बाद आपको एक बार यह देखना है कि आपके जन्म प्रमाण पंजीकरण फार्म में कोई गलती तो नहीं है।
- अगर किसी प्रकार के सुधार की जरूरत नहीं है तो फिर आपको कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट का बटन क्लिक करना है।
- यहां अब आपका आवेदन पूरा हो जाएगा और जन्म प्रमाण पत्र आपको 10 से 12 दिनों के भीतर मिल जाएगा।
FAQs
मेरे पास जन्म प्रमाण पत्र नहीं है तो मैं क्या करूं?
ऐसी स्थिति में अपना आवेदन ऑनलाइन जमा करके इस महत्वपूर्ण दस्तावेज को बनवा सकते हैं।
क्या जन्म प्रमाण पत्र 21 दिनों के बाद भी बनवाया जा सकता है?
जी हां आप 21 दिनों के बाद भी जन्म प्रमाण पत्र को बनवा सकते हैं।
पंजीकरण के कितने दिन बाद जन्म प्रमाण पत्र बन जाता है?
सफलतापूर्वक पंजीकरण के पश्चात आपको जन्म प्रमाण पत्र 8 से 10 दिनों में मिल जाता है।









