BSF Constable GD Recruitment: 10वी पास बीएसएफ भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

By Yash
On: November 4, 2025 9:26 AM
BSF Constable GD Recruitment

बीएसएफ कांस्टेबल जीडी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इस तरह से हम आपको बता दें कि जारी किए गए विज्ञापन के मुताबिक 391 रिक्त पदों पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू की गई है।

तो ऐसे युवा जिन्होंने दसवीं कक्षा पास कर ली है इन सबके लिए यह एक बड़ा अवसर है। हम आपको यहां पर यह भी जानकारी के लिए बताना चाहते हैं कि यह भर्ती स्पोर्ट्स कोटा के अंतर्गत जारी की गई है। इसलिए योग्य और युवा उम्मीदवार अपना आवेदन 4 नवंबर तक जमा कर सकते हैं।

अगर आपको बीएसएफ कांस्टेबल जीडी भर्ती की पूरी जानकारी चाहिए तो इसके लिए हमारा आज का यह लेख आपके लिए पढ़ना मददगार हो सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं हम कि इस भर्ती के लिए आयु सीमा, शिक्षा योग्यता, वेतनमान और ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रक्रिया क्या है।

बीएसएफ कांस्टेबल जीडी भर्ती

बीएसएफ कांस्टेबल जीडी भर्ती के अंतर्गत बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स की तरफ से भर्ती की घोषणा की गई है। इस तरह से हम आपको बता दें कि जारी किए गए विज्ञापन के अनुसार जनरल ड्यूटी कांस्टेबल के 391 पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं।

यहां आपको हम यह भी बताते चलें कि इस भर्ती को स्पोर्ट्स कोटा के अंतर्गत निकाला गया है। तो इसलिए जो भी अभ्यर्थी कांस्टेबल जनरल ड्यूटी के पद पर काम करने में रुचि रखते हैं तो वे अपना आवेदन संबंधित वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।

इस तरह से आप सभी दसवीं कक्षा पास कर चुके उम्मीदवार अपना आवेदन 4 नवंबर तक जमा कर सकते हैं। ध्यान रहे कि इस तारीख के निकल जाने के बाद फिर आप अपने आवेदन पत्र को जमा नहीं कर पाएंगे।

BSF Constable GD Vacancy 2025 Overview

विभाग का नामसीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ)
भर्ती का नामबीएसएफ कांस्टेबल जीडी भर्ती
रिक्त पद391
आयु सीमा18 से 23 वर्ष तक
शिक्षा योग्यता10वी पास
सैलरी₹21,700/- से ₹69,100/- 
आवेदन की प्रारंभिक तिथि16 अक्टूबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि4 नवंबर 2025
आवेदन शुल्क159 रुपए
CategoryRecruitment
आधिकारिक वेबसाइटhttps://rectt.bsf.gov.in

बीएसएफ कांस्टेबल जीडी भर्ती के तहत वेतन

बीएसएफ कांस्टेबल जीडी भर्ती के अंतर्गत जिन उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाएगा इन्हें हर महीने आकर्षक वेतन भी मिलेगा। इस तरह से चुने गए उम्मीदवारों को हर महीने 21700 रूपए से 69100 रूपए तक की सैलरी मिलेगी। अगर आपको वेतन से संबंधित और ज्यादा जानकारी चाहिए तो आप इस भर्ती के नोटिफिकेशन को एक बार चेक कर सकते हैं।

बीएसएफ कांस्टेबल जीडी भर्ती के लिए आयु सीमा

जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अपना आवेदन जमा करने के इच्छुक हैं तो इन्हें निम्नलिखित आयु सीमा मानदंडों को पूरा करना होगा-

  • बीएसएफ कांस्टेबल जीडी भर्ती हेतु आवश्यक है कि उम्मीदवार की उम्र न्यूनतम 18 साल तक हो।
  • वहीं इस भर्ती के लिए अधिकतम आयु 23 साल तक तय की गई है।
  • जबकि एससी एसटी उम्मीदवारों को आयु सीमा में 5 साल की छूट मिली है।
  • ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को बीएसएफ भर्ती के तहत 3 साल की आयु सीमा में छूट दी गई है।

बीएसएफ कांस्टेबल जीडी भर्ती के लिए शिक्षा योग्यता

बीएसएफ कांस्टेबल जीडी भर्ती के लिए जो भी अभ्यर्थी अपना आवेदन देना चाहते हैं तो इनके लिए शिक्षा योग्यता कुछ इस प्रकार से रखी गई है-

  • आवेदक ने अनिवार्य तौर पर किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं कक्षा पास कर ली हो।
  • अभ्यर्थी ने 2 साल के दौरान अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक संघ के मान्यता प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय खेल का जरूरी तौर पर प्रतिनिधित्व किया हो या फिर कोई पदक उम्मीदवार ने जीता हो।

बीएसएफ कांस्टेबल जीडी भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन जमा करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा और इसके बारे में जानकारी हमने निम्नलिखित दी है-

  • सामान्य और ओबीसी पुरुष उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 159 रुपए जमा करने होंगे।
  • यदि आप आवेदन शुल्क से संबंधित और अधिक जानकारी पाना चाहते हैं तो आपको बीएसएफ कांस्टेबल जीडी का विज्ञापन पढ़ना चाहिए।

बीएसएफ कांस्टेबल जीडी भर्ती के लिए आवेदन कैसे करे?

बीएसएफ कांस्टेबल जीडी भर्ती के लिए आपको अपना ऑनलाइन पंजीकरण कुछ इस प्रकार से पूरा करना पड़ेगा-

  • सर्वप्रथम आपको इस भर्ती की संबंधित वेबसाइट के होम पेज पर जाना है।
  • यहां पर अब आपको बीएसएफ कांस्टेबल जनरल ड्यूटी के आवेदन से संबंधित लिंक दिखाई देगा।
  • •आपको अब इस लिंक के ऊपर क्लिक कर देना है और अब आपके सामने आवेदन पत्र खुल जाएगा।
  • फिर आपको अपना बीएसएफ कांस्टेबल जीडी आवेदन फार्म पूरा भरना है।
  • आवेदन पत्र भर लेने के बाद आपको निर्धारित किया गया आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान कर देना है।
  • सबसे अंतिम चरण में आपको फॉर्म जमा करके एक प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखना है।

FAQs

बीएसएफ कांस्टेबल जीडी भर्ती की अंतिम तिथि?

आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने 4 नवंबर रखी है।

कितने पदों पर भर्ती की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी?

कुल 391 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।

मैंने 10वी पास कर ली है क्या मैं आवेदन जमा कर सकता हूं?

जी हां अगर आप 10वीं कक्षा पास कर चुके हैं तो आप अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

1 thought on “BSF Constable GD Recruitment: 10वी पास बीएसएफ भर्ती का नोटिफिकेशन जारी”

Leave a Comment