चौकीदार भर्ती के लिए आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले के महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इस जारी अधिसूचना के मुताबिक बहुत से पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं।
इस तरह से हम आपको बता दें कि कुल 4 पदों पर उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाएगा। ऐसे में जो भी उम्मीदवार अपना आवेदन जमा करना चाहते हैं तो इन्हें अपना आवेदन ऑफलाइन तरीके का इस्तेमाल करते हुए जमा करना पड़ेगा। बता दें कि आवेदन जमा करने की प्रक्रिया को 13 अक्टूबर से प्रारंभ किया गया है और उम्मीदवार अपना आवेदन 27 अक्टूबर तक दे सकते हैं।
अगर आपको चौकीदार भर्ती के बारे में अधिक जानकारी चाहिए तो इसके लिए हमारा आज का यह लेख आपको पढ़ना होगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि इस भर्ती के लिए जरूरी दस्तावेज, शिक्षा योग्यता, आयु सीमा, वेतन, आवेदन व चयन प्रक्रिया इत्यादि क्या रखी गई है।
चौकीदार भर्ती 2025
आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले में चौकीदार भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इस तरह से हम आपको बता दें कि जो अधिसूचना जारी की गई है वह जिले के महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से आई है।
इस प्रकार से हम आपको बता दें कि इसके लिए उम्मीदवारों को आवेदन जमा करने के लिए 13 अक्टूबर से लेकर 27 अक्टूबर तक का समय दिया गया है। तो सभी उम्मीदवार अपना आवेदन निर्धारित की गई अंतिम तारीख तक जमा कर सकते हैं।
तो हम आपको यहां यह भी बता दें कि चौकीदार भर्ती के अंतर्गत चार पदों पर उम्मीदवारों को आवेदन देने के लिए आमंत्रित किया गया है। इस तरह से हम आपको बताते चलें कि इन पदों को कई श्रेणियों में बांटा गया है जैसे कि हाउसकीपर, आउटरीच वर्कर, अयाह और हेल्पर एवं नाइट वॉचमैन आदि।
Chowkidar Vacancy 2025 Overview
| विभाग का नाम | महिला एवं बाल विकास विभाग |
| भर्ती का नाम | चौकीदार भर्ती |
| राज्य | आंध्र प्रदेश |
| जिला | कडप्पा |
| आयु सीमा | 25 से 42 वर्ष तक |
| शिक्षा योग्यता | 10वी पास |
| सैलरी | 10,592/- रुपए |
| प्रारंभिक तिथि | 13 अक्टूबर 2025 |
| अंतिम तिथि | 27 अक्टूबर 2025 |
| चयन प्रक्रिया | इंटरव्यू |
| Category | Recruitment |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://wdcw.ap.gov.in |
चौकीदार भर्ती के लिए आयु सीमा
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा घोषित की गई इस भर्ती के अंतर्गत उम्मीदवारों को पद के अनुसार निम्नलिखित आयु सीमा मानदंडों को पूरा करना पड़ेगा जैसे-
- आउटरीच वर्कर के पद हेतु आवश्यक है कि उम्मीदवार की उम्र 25 साल से लेकर 42 साल तक के बीच में हो।
- अयाह के पद हेतु आयु संबंधी कोई खास मानदंड लागू नहीं किए गए हैं।
- जबकि हाउसकीपर के पद हेतु आवश्यक है कि उम्मीदवार की उम्र 30 साल से लेकर 45 साल तक के बीच में हो।
- वहीं हेल्पर और नाइट वॉचमैन के लिए आयु सीमा मानदंडों के बारे में कोई विशेष जानकारी नहीं दी गई है।
- सभी आवेदन देने वाले उम्मीदवारों की आयु की गिनती 1 जनवरी साल 2026 को आधार मानकर की जाएगी।
- ऐसे उम्मीदवार जो आरक्षित श्रेणियों के अंतर्गत आते हैं इन सबको आंध्र प्रदेश राज्य के नियमों के मुताबिक छूट मिलेगी।
चौकीदार भर्ती के लिए शिक्षा योग्यता
जो उम्मीदवार इस भर्ती के तहत अपना आवेदन जमा करना चाहते हैं तो इन्हें इसके लिए जिन शिक्षा योग्यता के मानदंडों को पूरा करना होगा इनका विवरण कुछ इस प्रकार से है-
- आउटरीच वर्कर के लिए आवश्यक है कि उम्मीदवार ने 12वीं कक्षा किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से पास की हो।
- हाउसकीपर हेतु आवश्यक है कि उम्मीदवार ने दसवीं कक्षा उत्तीर्ण की हो।
- हेल्पर और नाइट वॉचमैन के लिए जरूरी है कि अभ्यर्थी ने सातवीं कक्षा पास कर ली हो।
- अयाह के पद के लिए उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यता संबंधित विभाग के मानदंडों को मानना होगा।
चौकीदार भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया
चौकीदार भर्ती के लिए जितने भी आवेदन देने वाले उम्मीदवार हैं इन सबको निष्पक्ष चयन प्रक्रिया के माध्यम से चुना जाएगा। इस प्रकार से हम आपको बता दें कि उम्मीदवारों का चयन करने के लिए साक्षात्कार का आयोजन होगा।
तो इंटरव्यू में अभ्यर्थियों की योग्यता का आकलन होगा जिसमें संचार कौशल और व्यक्तित्व पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस तरह से हम आपको बता दें कि चयन समिति के द्वारा उम्मीदवारों से किसी भी प्रकार का भेदभाव ना करते हुए सबको एक जैसे मौके दिए जाएंगे।
चौकीदार भर्ती के तहत वेतन
जो उम्मीदवार चौकीदार भर्ती के लिए अपना आवेदन जमा करेंगे तो इन्हें इनके पद के अनुसार वेतन भी मिलेगा। इस तरह से हम आपको बता दें कि चुने गए उम्मीदवारों को हर महीने 7944 रूपए से लेकर 10592 रुपए का वेतन मिलेगा।
यहां आपको हम यह भी जानकारी के लिए बता दें कि वेतन के अलावा अभ्यर्थियों को आंध्र प्रदेश सरकार के नियमों के मुताबिक भत्ते भी मिलेंगे। इस प्रकार से सेवानिवृत्ति लाभ, चिकित्सा सुविधा और अन्य सरकारी सुविधाएं चुने गए उम्मीदवारों को मिलेंगी।
चौकीदार भर्ती के लिए आवेदन कैसे करे?
अगर आप चौकीदार भर्ती के लिए अपना आवेदन जमा करने के इच्छुक हैं तो इसके लिए आपको जो आसान का तरीका अपनाना होगा वह कुछ इस प्रकार से है-
- सबसे शुरुआत में आपको महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है।
- इसके बाद आपको होम पेज पर चौकीदार भर्ती से जुड़ा हुआ विवरण दिखाई देगा।
- यहां आपको इस भर्ती का आवेदन पत्र ढूंढ कर फिर इसे डाउनलोड कर लेना है।
- अब आपको डाउनलोड किए गए इस आवेदन फार्म को बिना किसी गलती के पूरा सही तरह से भरना है।
- इसके बाद आपको अपना जन्म प्रमाण पत्र, शिक्षा के दस्तावेज, पहचान प्रमाण पत्र और दूसरे सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों की फोटोकॉपी कराकर फार्म में लगाना है।
- अब आपको इसको डाक वाले लिफाफे में डालकर जिला महिला एवं बाल कल्याण तथा अधिकारिता अधिकारी के कार्यालय तक भेजना है।
- इसके लिए आपको लिफाफे पर डी ब्लॉक, न्यू कलेक्ट्रेट, कडप्पा वाईएसआर का पता लिखना होगा।
FAQs
चौकीदार भर्ती के लिए आवेदन कैसे करे?
इसके लिए सभी उम्मीदवार अपना आवेदन ऑफलाइन तरीके से जमा कर सकते हैं।
चौकीदार भर्ती में कुल कितने पद है?
विभाग की तरफ से कुल चार पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।
मैं चौकीदार भर्ती में आवेदन की अंतिम तिथि?
अंतिम तारीख यानी 27 अक्टूबर तक जमा कर सकते हैं।











