Driver Vacancy 2025: ड्राइवर भर्ती के आवेदन फॉर्म भरना शुरू

By Yash
On: October 12, 2025 8:36 AM
Driver Vacancy

ऐसे युवा जो 12वीं कक्षा पास कर चुके हैं और दिल्ली पुलिस में ड्राइवर के पद पर काम करना चाहते हैं तो इन सबके लिए यह बड़ा मौका आ गया है। दरअसल कर्मचारी चयन आयोग ने ड्राइवर भर्ती की प्रक्रिया को आरंभ किया है और सभी इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन अब जमा कर सकते हैं। ‌

इसके अंतर्गत 700 से भी ज्यादा पदों पर भर्ती का विज्ञापन घोषित किया गया है। इस तरह से आप स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की वेबसाइट के माध्यम से अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया को 24 सितंबर से शुरू किया जा चुका है इसलिए आप अपना आवेदन अब दे सकते हैं।

इस तरह से यदि आप दिल्ली पुलिस में ड्राइवर के पद पर काम करने में रुचि रखते हैं तो आपको इस मौके को हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। तो चलिए आपको बताते हैं इस भर्ती की पूरी जानकारी जैसे कि आवेदन देने की अंतिम तिथि, आवेदन शुल्क, परीक्षा विवरण, आयु सीमा, शिक्षा योग्यता, चयन प्रक्रिया, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया क्या है।

ड्राइवर भर्ती 2025

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की तरफ से दिल्ली पुलिस में ड्राइवर के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया के लिए नोटिफिकेशन घोषित किया गया है। ऐसे में हम आपको बताते चलें कि इसके अंतर्गत 737 पदों के लिए भर्ती करवाई जा रही है।

इस तरह से हम आपको बताते चलें कि एसएससी के द्वारा आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से लेकर 15 अक्टूबर तक चलने वाली है। इसलिए उम्मीदवारों को अपना आवेदन इस समय अवधि के दौरान कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट पर जाकर जमा करना होगा।

यहां आपको हमारी जानकारी के लिए बता दें कि आप अगर अपने आवेदन में कोई सुधार करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 23 अक्टूबर से लेकर 25 अक्टूबर तक समय दिया जाएगा। इस प्रकार से सिर्फ इस भर्ती की परीक्षा इसी साल दिसंबर या फिर अगले साल जनवरी के महीने में आयोजित करवाई जाएगी।

Driver Vacancy 2025 Overview

विभाग का नामकर्मचारी चयन आयोग (SSC)
भर्ती का नामड्राइवर भर्ती
आयु सीमा21 वर्ष से 30 वर्ष
कुल रिक्तिया737
शारीरिक योग्यतालंबाई 170 सेंटीमीटर, सीना 81 सेंटीमीटर
सैलरी₹21,700 से ₹69,100
आवेदन की अंतिम तिथि15 अक्टूबर 2025
आवेदन शुल्क100/- रूपए
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
CategoryRecruitment
आधिकारिक वेबसाइटhttps://ssc.nic.in

ड्राइवर भर्ती के लिए शिक्षा योग्यता

दिल्ली पुलिस ड्राइवर भर्ती के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन देना चाहते हैं तो इन्हें निम्नलिखित पात्रता मानदंड आवेदन जमा करने हेतु पूरे करने होंगे-

  • दिल्ली पुलिस ड्राइवर भर्ती के लिए जरूरी है कि आवेदक ने किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय या बोर्ड से 12वीं कक्षा पास कर ली हो।
  • पुलिस ड्राइवर भर्ती हेतु केवल पुरुष उम्मीदवार ही अपना आवेदन जमा करने के लिए पात्रता रखते हैं।
  • आवेदक को भारी वाहन चलाने की अच्छी प्रकार से जानकारी हो और साथ ही व्यक्ति के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी होना चाहिए।

ड्राइवर भर्ती के लिए शारीरिक योग्यता

दिल्ली पुलिस ड्राइवर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को तभी यह पद मिलेगा जब वे शारीरिक योग्यता मानदंडों को भी पूरा करने में सफल होंगे और इसके बारे में जानकारी कुछ इस तरह से है-

  • उम्मीदवार की लंबाई 170 सेंटीमीटर होनी चाहिए और जो आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवार हैं इन्हें नियमों के अनुसार 5 सेमी की छूट प्रदान की गई है।
  • अभ्यर्थी का सीना 81 सेंटीमीटर से लेकर 85 सेंटीमीटर तक फूलना चाहिए।

ड्राइवर भर्ती के लिए आयु सीमा

ड्राइवर भर्ती के लिए जो में उम्मीदवार आवेदन जमा करना चाहते हैं इन सबको निम्नलिखित आयु सीमा मानदंडों को पूरा करना जरूरी है-

  • उम्मीदवार की 1 जुलाई साल 2025 को आयु 21 साल से लेकर 30 साल तक के बीच में हो।
  • एससी और एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में 5 साल की छूट दी गई है।
  • ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों और एक्स सर्विसमैन को अधिकतम आयु सीमा में 3 साल की छूट मिली है।
  • स्पोर्ट्सपर्सन यानी खिलाड़ियों को 5 साल से लेकर 10 साल तक की छूट ऊपरी आयु में दी गई है।

ड्राइवर भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

जितने भी उम्मीदवार दिल्ली पुलिस ड्राइवर भर्ती के लिए अपना आवेदन जमा करेंगे इन्हें अपनी श्रेणी के अनुसार कुछ शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा और इससे जुड़ी हुई जानकारी हमने नीचे कुछ इस तरह से दी है-

  • सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को दिल्ली पुलिस ड्राइवर भर्ती के लिए 100 रूपए का शुल्क जमा करना होगा।
  • जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, एक्स सर्विसमैन जैसे उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में पूरी छूट है।

ड्राइवर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा दिल्ली पुलिस ड्राइवर भर्ती के अंतर्गत सबसे पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। यह परीक्षा सीबीटी मोड पर आधारित होगी जिसमें पास होने वाले उम्मीदवारों को फिर आगे शारीरिक परीक्षा में उपस्थित होना पड़ेगा।

इसके बाद फिर आयोग की तरफ से उम्मीदवारों के दस्तावेज सत्यापित किए जाएंगे। इस तरह से यहां बता दें कि अभ्यर्थियों का चयन कौशल, ट्रेड टेस्ट और मेडिकल परीक्षण के आधार पर फिर संपन्न किया जाएगा। सभी चरणों को सफलतापूर्वक पास करने वाले उम्मीदवारों को दिल्ली पुलिस में ड्राइवर के पद पर नियुक्ति मिल जाएगी।

ड्राइवर भर्ती के लिए सैलरी

दिल्ली पुलिस में ड्राइवर के पद पर जिन उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाएगा इन्हें पे लेवल 3 के आधार पर हर महीने सैलरी दी जाएगी। इस तरह से हम आपको बता दें कि चयनित अभ्यर्थियों को 21700 रूपए से लेकर 69100 रूपए यानी ग्रुप सी पद का वेतन प्राप्त होगा।

ड्राइवर भर्ती के लिए आवेदन कैसे करे?

सभी इच्छुक उम्मीदवार जो दिल्ली पुलिस में ड्राइवर भर्ती के लिए आवेदन जमा करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको निम्नलिखित प्रक्रिया को अपनाना है-

  • सबसे शुरुआत में आपको कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट के होम पेज पर चले जाना है।
  • यहां पर अब आपको अप्लाई वाले अनुभाग में जाना है और संबंधित लिंक के ऊपर क्लिक करना है।
  • यदि आप पहली बार इस वेबसाइट पर आएं हैं तो ऐसे में आपको सबसे शुरू में पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा कर लेना है।
  • अब आपको जो पंजीकरण संख्या मिलेगी और पासवर्ड मिलेगा इसके जरिए से आपको लॉगिन करना है।
  • आगे आपको भर्ती वाले लिंक के ऊपर क्लिक करना है और आवेदन फॉर्म भर लेना है।
  • आवेदन पत्र भर लेने के बाद फिर आपको अपने हस्ताक्षर और अपना लाइव फोटो सही प्रारूप में स्कैन करते हुए अपलोड कर देना है।
  • दिल्ली पुलिस भर्ती के तहत आप पर जो शुल्क लागू है इसका भुगतान करके अपना फॉर्म सबमिट कर देना है।

FAQs

ड्राइवर भर्ती के भर्ती आवेदन तिथि क्या है?

ड्राइवर भर्ती के लिए आवेदन 24 सितंबर से लेकर 15 अक्टूबर तक चलने वाली है।

ड्राइवर भर्ती के भर्ती कौन आवेदन दे सकता है?

ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने 12वीं कक्षा पास कर ली है वे आवेदन दे सकते हैं।

क्या कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ड्राइवर भर्ती की परीक्षा ली जाएगी?

जी हां आयोग की तरफ से इस भर्ती के लिए लिखित, शारीरिक, मेडिकल परीक्षा ली जाएगी।

Leave a Comment