यदि आपको ई-श्रम कार्ड के माध्यम से सरकार से वित्तीय मदद हर महीने मिलती है तो ऐसे में आपको अपनी पेमेंट की स्थिति के बारे में जानकारी होनी चाहिए। दरअसल ई-श्रम कार्ड योजना के माध्यम से लाभार्थियों को मासिक हजार रुपए सरकार बैंक खाते में हस्तांतरित करती है।
इस प्रकार से हम आपको बता दें कि अगर आप यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि आपको नियमित रूप से सरकार से भत्ता प्राप्त हो रहा है तो आपके लिए ई-श्रम कार्ड पेमेंट स्टेटस को चेक करना अत्यधिक जरूरी होता है। तो हम आपको बता दें कि भुगतान की स्थिति को चेक करना बेहद आसान है।
आप अपने घर से ही मोबाइल या लैपटॉप का प्रयोग करके ई-श्रम कार्ड पेमेंट की स्थिति को तुरंत जान सकते हैं। यदि आपको इसका पूरा तरीका सही से नहीं पता है तो हमारे आज के इस आर्टिकल को आपको पूरा पढ़ना चाहिए। तो चलिए आपको बताते हैं कि कैसे आप अपने पेमेंट के स्टेटस को कुछ ही मिनट में घर से चेक कर सकते हैं।
ई-श्रम कार्ड पेमेंट स्टेटस
हमारी सरकार की तरफ से देश के असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को ई-श्रम कार्ड योजना के तहत वित्तीय मदद बैंक खाते में जारी की जाती है। लेकिन बहुत से मजदूरों को पता नहीं होता कि इन्हें सरकार से यह लाभ प्राप्त हो रहा है या फिर नहीं।
तो इन सबको इस बारे में जानने के लिए ई-श्रम कार्ड पेमेंट स्टेटस को जांचना चाहिए। इस तरह से हम आपको यहां पर यह भी बता दें कि पेमेंट की स्थिति को सरलता के साथ चेक किया जा सकता है। पर आपको इसके लिए अपना कुछ आवश्यक विवरण दर्ज करने की आवश्यकता होगी। फिर इसके कुछ सेकेंड बाद आपके सामने ई-श्रम कार्ड के भुगतान की स्थिति प्रदर्शित हो जाएगी।
अगर किसी कारणवश आपको योजना के तहत भत्ता प्राप्त नहीं हो रहा है तो ऐसे में आप शिकायत भी दर्ज कर सकते हैं। लेकिन इस सबको करने के लिए सर्वप्रथम आपको यह जानना जरूरी है कि आपको ई-श्रम कार्ड योजना की पेमेंट मिल रही है या नहीं।
E Shram Card Payment Status 2026 Overview
| विभाग का नाम | श्रम एवं रोजगार मंत्रालय |
| योजना का नाम | ई-श्रम कार्ड योजना |
| लेख का नाम | ई-श्रम कार्ड पेमेंट स्टेटस |
| प्रारंभिक तिथि | 26 अगस्त, 2021 |
| उद्देश्य | श्रमिकों के लिए वित्तीय सहायता देना |
| आयु सीमा | 16 से 59 वर्ष तक |
| लाभार्थी | सभी श्रमिक और मजदूर |
| भत्ता | ₹1,000/- |
| वृद्ध पेंशन | ₹3,000/- |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://eshram.gov.in |
ई-श्रम कार्ड योजना
हमारे देश में काफी बड़ी संख्या में गरीब नागरिक रहते हैं जिनके पास कोई स्थायी रोजगार नहीं होता है। तो मजबूरी की वजह से इन सबको असंगठित क्षेत्र में मजदूरी का काम करना पड़ता है। सरकार के द्वारा इन सभी मजदूरों को वित्तीय तौर पर थोड़ा सा बेहतर बनाने के लिए ई-श्रम कार्ड योजना को चलाया जा रहा है।
इस प्रकार से हम आपको बता दें कि जो ई-श्रम कार्ड होता है यह एक ऐसा विशिष्ट तरह का नंबर होता है जो हर मजदूर या श्रमिक व्यक्ति की पहचान को दर्शाता है। तो ऐसे में सरकार मजदूरों को श्रमिक कार्ड प्रदान करती है जिससे कि इन्हें मासिक भत्ता और दूसरी अन्य योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके।
इस तरह से हम आपको बता दें कि ई-श्रम कार्ड के माध्यम से सरकार श्रमिकों के डाटा को भी प्राप्त करती है। यह डाटा सरकार को जानना काफी जरूरी होता है क्योंकि इसके माध्यम से फिर सरकार गरीब लोगों के लिए अच्छे फैसले लेकर योजनाओं को शुरू कर सकती है।
ई-श्रम कार्ड योजना के लाभ
हमारी सरकार के द्वारा ई-श्रम कार्ड योजना के अंतर्गत श्रमिकों को जो फायदे प्राप्त होते हैं इन सबके बारे में हमने जानकारी निम्नलिखित दी है-
- देश के गरीब श्रमिकों का डाटा सरकार प्राप्त करके इनके लिए बेहतर सरकारी योजनाओं को शुरू करती है।
- वृद्धावस्था में श्रमिकों को हर महीने 3000 रूपए की पेंशन का लाभ प्राप्त होता है।
- मजदूर श्रेणी के नागरिकों को सामाजिक और आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
- विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं को भी मजदूर नागरिकों के लिए आरंभ किया जाता है ताकि इनका आने वाला भविष्य बेहतर बन सके।
- श्रमिकों को सरकार कई प्रकार के रोजगार कार्यकर्मों से जोड़ती है और मुफ्त में प्रशिक्षण देती है।
ई-श्रम कार्ड योजना के लिए पात्रता मानदंड
यदि आप अपना ई-श्रम कार्ड बनवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको पहले जिन पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा वे हमने निम्नलिखित कुछ इस प्रकार से बताए हैं-
- देश के जो नागरिक असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं इन सबको पात्र माना गया है।
- योजना का लाभ लेने हेतु आवश्यक है कि मजदूर आयकर ना जमा करता हो।
- श्रमिक के पास या घर के किसी भी सदस्य के पास कोई भी सरकारी नौकरी नहीं हो।
- आवेदक मजदूर की उम्र 16 साल से लेकर 59 साल तक हो।
- ई-श्रम कार्ड केवल वही श्रमिक बनवा सकते हैं जो भारत के रहने वाले मूल निवासी हैं।
ई-श्रम कार्ड योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को श्रमिक कार्ड बनवाने के लिए जिन कागजात की आवश्यकता होती है वे कुछ इस प्रकार से हैं-
- आधार कार्ड
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- आयु प्रमाण पत्र
- बैंक खाता पासबुक विवरण
- आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर आदि
ई-श्रम कार्ड पेमेंट स्टेटस को कैसे चेक करे?
जो श्रमिक अपना ई-श्रम कार्ड बनवा चुके हैं और अपने पेमेंट के स्टेटस को देखना चाहते हैं तो इसके लिए निम्नलिखित तरीका अपनाया जा सकता है-
- सर्वप्रथम आपको ई-श्रम कार्ड योजना के होम पेज पर जाना है।
- अब आपको लॉगिन करने वाला विकल्प मिलेगा आपको इसे क्लिक करना है।
- आपको अब नए पृष्ठ पर अपने आवेदन नंबर को और अपने पासवर्ड को लिखकर लॉगिन करना है।
- इसके बाद आपको दूसरे पेज पर पहुंचा दिया जाएगा जहां आपको ई-श्रम कार्ड पेमेंट स्टेटस का ऑप्शन दबाना है।
- संबंधित ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने दूसरा पेज आएगा जिसमें आपको कुछ पूछा गया विवरण लिखना है।
- आगे आपको सबमिट करने वाला बटन क्लिक करना है जिसके बाद आपके सामने ई-श्रम कार्ड पेमेंट स्टेटस आ जाएगा।
- अब आप इस प्रदर्शित पेमेंट के स्टेटस में अपने भुगतान की स्थिति को सही से चेक कर सकते हैं।
FAQs
ई-श्रम कार्ड बनवाने का क्या फायदा होता है?
अगर आप ई-श्रम कार्ड बनवा लेते हैं तो इसके बाद आपको मासिक 1000 रूपए का भत्ता, वृद्धावस्था में हर माह 3000 की पेंशन और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त होता है।
मेरी उम्र 60 साल हो चुकी है तो क्या मेरा ई-श्रम कार्ड बन सकता है?
जी नहीं 60 साल की आयु वाले लोगों का ई-श्रम कार्ड नहीं बन सकता क्योंकि इसके लिए आयु सीमा अधिकतम 59 वर्ष तक रखी गई है।
मजदूर व्यक्ति अपने ई-श्रम कार्ड के पेमेंट स्टेटस को कहां चेक कर सकते हैं?
श्रमिक नागरिक अपने ई-श्रम कार्ड की पेमेंट की स्थिति को संबंधित आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से देख सकते हैं।









