Free Hand Pump Yojana 2025: फ्री हैंड पंप योजना की सम्पूर्ण जानकारी यहाँ देखें

By Yash
On: October 12, 2025 5:41 AM
Free Hand Pump Yojana

हमारी सरकार के द्वारा गरीब परिवारों के लिए साफ पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए फ्री हैंडपंप योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से जरूरतमंद नागरिकों को स्वच्छ पानी की सुविधा को सरल किया जाता है।

तो ऐसे में अगर आप भी एक ऐसे ग्रामीण व्यक्ति हैं जिनके घर में पीने का साफ पानी नहीं आता है या फिर आप एक ऐसे किसान हैं जिन्हें अपने खेतों में सिंचाई करने के लिए पानी चाहिए तो आप इस योजना के तहत आवेदन जमा कर सकते हैं।

यदि आपको फ्री हैंड पंप योजना की सारी जानकारी चाहिए तो हमारा आज का यह आर्टिकल आपको अंत तक पूरा पढ़ना होगा। आज हम आपको बताएंगे कि फ्री हैंड पंप योजना क्या है, इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन जमा करने की पूरी प्रक्रिया क्या रखी गई है।

फ्री हैंड पंप योजना 2025

केंद्र सरकार ने देश के ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब नागरिकों के लिए फ्री हैंड पंप योजना को शुरू किया है। यह एक ऐसी योजना है जिसके माध्यम से सरकार ने अपना यह उद्देश्य बनाया है कि सभी लोगों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा दी जाए। सरकार द्वारा इस योजना को जल संरक्षण और साथ में स्वच्छता को बढ़ावा देने के मकसद से शुरू किया गया है।

यहां आपको हम जानकारी के लिए बताते चलें कि हमारे देश में आज भी ऐसे बहुत सारे ग्रामीण इलाके हैं जहां पर लोगों को पानी की समस्या का काफी ज्यादा सामना करना पड़ता है। इसलिए सरकार के द्वारा इसका समाधान करने के उद्देश्य से हैंड पंप लगाने के लिए सहायता की जाती है। जो ग्रामीण व्यक्ति या फिर किसान इस योजना के तहत हैंडपंप लगवाते हैं तो इन्हें सरकार से अनुदान मिलता है।

Free Hand Pump Scheme 2025 Overview

विभाग का नामकिसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग
योजना का नामफ्री हैंड पंप योजना 2025
प्रदाताभारत सरकार
योजना का उद्देश्यसाफ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना
लाभार्थीग्रामीण, आंगनवाड़ी केंद्र, सामुदायिक भवन, स्कूल आदि।
आयु सीमा18 वर्ष से ज्यादा
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.jalshakti-dowr.gov.in

फ्री हैंड पंप योजना के लाभ

भारत सरकार की फ्री हैंड पंप योजना के अंतर्गत ग्रामीण निवासियों को जो फायदे मिलते हैं इनके बारे में जानकारी कुछ इस प्रकार से दी गई है-

  • गरीब परिवारों को बिल्कुल फ्री में हैंडपंप की सुविधा मिलती है जिससे कि इन्हें स्वच्छ पानी उपलब्ध हो सके।
  • योजना के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाता है कि निर्धन परिवारों को साफ पानी की सुविधा मिले ताकि वे स्वस्थ जीवन जी सकें।
  • किसानों को इस योजना के द्वारा यह सुविधा दी जाती है कि वे मुफ्त में हैंडपंप लगवाकर अपने खेतों में आसानी के साथ पानी दे सकते हैं जिससे कि इनकी फसल में वृद्धि होती है।
  • हैंड पंप लगवाने के लिए सारा खर्च सरकार की तरफ से दिया जाता है जिसकी वजह से गरीब लोगों को पैसे खर्च नहीं करने पड़ते हैं।
  • सरकार इस योजना के द्वारा जल संरक्षण को बढ़ावा दे रही है ताकि आम जनता को डीजल या फिर बिजली के पंपों पर निर्भर ना रहना पड़े।

फ्री हैंड पंप योजना के लिए पात्रता मानदंड

मुफ्त हैंड पंप योजना का लाभ केवल वही लोग ले सकते हैं जो केंद्र सरकार के बनाए गए निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं-

  • आवेदन जमा करने वाला व्यक्ति भारत के उस राज्य का मूल निवासी होना चाहिए जहां पर यह योजना लागू की गई है।
  • केवल वही लोग फ्री हैंड पंप योजना का फायदा ले सकते हैं जो कमजोर वर्ग के या फिर बीपीएल श्रेणी के परिवारों से संबंध रखते हैं।
  • अगर किसान इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो इनके पास अपनी खुद की खेती की भूमि होनी चाहिए।
  • सरकार द्वारा ऐसे क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जा रही है जहां पर स्वच्छ पानी या फिर जल की समस्या बनी रहती है।

फ्री हैंड पंप योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

फ्री हैंडपंप योजना के लिए अगर आपको अपना आवेदन जमा करना है तो इसके लिए आपको निम्नलिखित सभी दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी-

  • आधार कार्ड
  • बीपीएल कार्ड अथवा राशन कार्ड
  • भूमि के मालिकाना हक के सारे दस्तावेज
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • रंगीन पासपोर्ट आकार फोटो
  • मोबाइल नंबर

फ्री हैंड पंप योजना के लिए आवेदन कैसे करे?

  • सबसे पहले आपको फ्री हैंडपंप योजना की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाना है।
  • यहां आपको अब रजिस्ट्रेशन वाले विकल्प को ढूंढ कर इसे दबा देना है।
  • आपके सामने जो फार्म आएगा आपको इसमें अपना पूरा नाम, अपना मोबाइल नंबर और आधार कार्ड की संख्या डालकर ओटीपी वेरीफाई कर लेना है।
  • इस प्रकार से पंजीकरण पूरा करने के बाद फिर आपको प्राप्त हुए यूजरनेम और पासवर्ड को दर्ज करके लॉगिन करना है।
  • यहां पर अब आपको योजना के एप्लीकेशन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और जमीन की एवं पानी की आवश्यकता का उल्लेख करना है।
  • आवेदन फॉर्म भरने के बाद फिर आपको फ्री हैंड फार्म योजना से संबंधित सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर देना है।
  • सबसे आखिर में आपको अपना फार्म जमा करके आवेदन संख्या को नोट करके रख लेना है।

FAQs

फ्री हैंड पंप योजना को किसके लिए शुरू किया गया है?

यह योजना सरकार ने देश के ग्रामीण क्षेत्रों और किसानों के लिए शुरू की है।

मुझे मुफ्त हैंड पंप योजना के माध्यम से क्या लाभ मिल सकता है?

इस योजना के तहत आपको सरकार की तरफ से हैंड पंप लगाने के लिए मदद की जाती है।

कौन मुफ्त हैंडपंप योजना के लाभार्थी हैं?

ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब परिवार, निर्धन किसान और ऐसे नागरिक जो किसी ऐसे स्थान पर रहते हैं जहां पर पानी की लगातार समस्या रहती है।

Leave a Comment