Free Tarbandi Scheme 2025: तारबंदी योजना की पूरी जानकारी यहाँ देखें

By Yash
On: October 25, 2025 8:09 AM
Free Tarbandi Scheme 2025

देश के किसानों को बेहतर आय के साधन देने के लिए हमारी सरकार राज्य सरकारों के साथ मिलकर निरंतर नई-नई योजनाओं को ला रही है। ऐसे में हम आपको बता दें कि सरकार के द्वारा शुरू की गई फ्री तारबंदी योजना भी किसानों के लिए काफी कारगर है।

राजस्थान राज्य सरकार के द्वारा इस योजना को किसानों के लिए लाया गया है। राजस्थान किसानों के लिए विशेष तौर पर इस योजना को लागू किया गया है ताकि आवारा पशुओं और दूसरे बाहरी खतरों से फसलों को सुरक्षित रखा जाए। ऐसे में हम आपको बता दें कि योजना के अंतर्गत किसानों को सब्सिडी का फायदा राज्य सरकार से मिलता है।

अगर आप भी राजस्थान राज्य के एक किसान है और आप फ्री तारबंदी योजना से लाभ लेना चाहते हैं तो आपके लिए हमारा आज का यह आर्टिकल पढ़ना जरूरी है। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि इस योजना का उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, सब्सिडी, पात्रता मानदंड, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया इत्यादि का सारा विवरण।

फ्री तारबंदी योजना 2025

फ्री तारबंदी योजना को राजस्थान राज्य सरकार ने किसानों के लिए आरंभ किया है। यह एक ऐसी योजना है जिसके माध्यम से किसानों को कांटेदार तारबंदी के लिए सब्सिडी प्रदान की जाती है। इस तरह से हम आपको बता दें कि अगर किसान अपने खेतों में तारबंदी करवा लेते हैं तो इससे जो आवारा पशु हैं वे खेतों में प्रवेश नहीं कर सकते हैं।

तो इस प्रकार से आवारा पशु खेती को नष्ट नहीं कर सकते और इस वजह से किसानों की जो फसल होती है वह पूरी तरह से सुरक्षित रहती है। यहां आपको हम यह भी बता दें कि किसानों को अपने खेतों के चारों तरफ काफी अधिक मजबूत तारबंदी करवानी पड़ती है जिसमें काफी ज्यादा खर्च आता है। इस प्रकार से इसकी लागत का जो बड़ा हिस्सा होता है वह राजस्थान राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाता है।

Free Tarbandi Yojana 2025 Overview

विभाग का नामउद्यानकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग
योजना का नामफ्री तारबंदी योजना
राज्यराजस्थान
उद्देश्यकिसानों की फसलों को सुरक्षा देना
पात्रताराजस्थान के सभी किसान
सब्सिडी60% से 70% तक
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.myscheme.gov.in

फ्री तारबंदी योजना का उद्देश्य

राजस्थान राज्य में शुरू की गई तारबंदी योजना के माध्यम से सरकार का उद्देश्य किसानों की फसलों को सुरक्षा देना है। इस तरह से सरकार चाहती है कि किसानों को इस बात के लिए प्रोत्साहित किया जाए कि वे अपने खेतों के चारों तरफ मजबूत तारों की बाड़ लगाएं। अगर किसान ऐसा करते हैं तो इससे आवारा जानवर खेत में घुस नहीं पाते और इसके कारण फसल बिल्कुल सुरक्षित रहती है।

लेकिन इसमें काफी ज्यादा खर्च आता है परंतु किसानों को अब फ्री तारबंदी योजना के जरिए से सरकार सब्सिडी देती है। इस प्रकार से किसान अनुदान प्राप्त करके आसानी के साथ तारबंदी करवा सकते हैं। तो सब्सिडी का यह पैसा किसानों को बैंक खाते में प्राप्त होता है जिसके बाद वे इस धनराशि का इस्तेमाल तारबंदी करने के लिए कर सकते हैं।

फ्री तारबंदी योजना के लाभ

राजस्थान सरकार द्वारा फ्री तारबंदी योजना के माध्यम से किसानों को जो फायदे मिल रहे हैं इन सबकी जानकारी कुछ इस प्रकार से दी गई है-

  • फ्री तारबंदी योजना के तहत किसानों को तारों की बाढ़ बनवाने के लिए वित्तीय सहायता की जाती है।
  • तारबंदी के बाद किसानों की फसल पूरी तरह से सुरक्षित रहती है क्योंकि आवारा पशु खेत में घुस नहीं सकते।
  • ईंट और पत्थर की दीवारों के मुकाबले तार की बाड़ लगवाना काफी ज्यादा सस्ता होता है।
  • राजस्थान राज्य सरकार किसानों की खेती का विस्तार करना चाहती है ताकि रोजगार सृजन और ग्रामीण विकास संभव हो सके।
  • गरीब और छोटे किसान अपनी फसलों को आवारा पशुओं से बचाने में सक्षम बन रहे हैं।

फ्री तारबंदी योजना के तहत सब्सिडी

इस योजना के अंतर्गत राजस्थान सरकार किसानों को इनकी श्रेणी के मुताबिक अलग-अलग सब्सिडी लाभ देती है जैसे-

  • छोटे और सीमांत किसानों को तारबंदी की लागत का तकरीबन 60% तक या फिर अधिकतम 48000 रूपए मिलते हैं।
  • बाकी किसानों को 50% या फिर अधिकतम 40000 हजार रुपए की सब्सिडी प्रदान की जाती है।
  • सामूहिक रूप से आवेदन जमा करने वाले किसानों को 70% तक सब्सिडी या फिर अधिकतम 56000 रूपए की वित्तीय सहायता मिलती है।

फ्री तारबंदी योजना के लिए पात्रता शर्तें

मुफ्त तारबंदी योजना के अंतर्गत केवल वही किसान लाभ ले सकते हैं जो निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं-

  • आवेदन जमा करने हेतु जरूरी है कि किसान राजस्थान राज्य का स्थाई निवासी हो।
  • किसान के पास खेती करने योग्य न्यूनतम 0.5 सेक्टर तक जमीन होनी अनिवार्य है।
  • सामूहिक रूप से आवेदन जमा करने हेतु आवश्यक है कि किसान के समूह के पास 1.5 हेक्टेयर तक भूमि हो।
  • योजना के जरिए से किसान 400 मीटर तक की तारबंदी हेतु अनुदान ले सकते हैं।

फ्री तारबंदी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?

अगर आप राजस्थान राज्य के किसान हैं और आपको फ्री तारबंदी योजना के लिए अपना आवेदन जमा करना है तो इसके लिए आपको जो तरीका अपनाना होगा वह कुछ इस प्रकार से है-

  • सर्वप्रथम आपको फ्री तारबंदी योजना की वेबसाइट पर जाना है।
  • यहां पर अब आपको अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से लॉगिन कर लेना है।
  • फिर आपको फ्री तारबंदी योजना वाले अनुभाग में चले जाना है और ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना है।
  • आवेदन पत्र में सभी आवश्यक जानकारी को दर्ज करने के बाद फिर आपको अपना फार्म जमा करना है।
  • आपके इस आवेदन को कृषि विभाग के अधिकारियों के द्वारा अब स्थापित किया जाएगा।
  • इस तरह से संबंधित अधिकारी आपकी जमीन का निरीक्षण और सत्यापन करने के लिए आएंगे।
  • सत्यापन की प्रक्रिया सही प्रकार से पूरी हो जाएगी तो फ्री तारबंदी योजना का अनुदान आपको बैंक खाते में मिल जाएगा।

FAQs

फ्री तारबंदी योजना को इसे कहां शुरू किया गया है?

यह योजना राजस्थान राज्य सरकार के द्वारा आरंभ की गई है।

मैं फ्री तारबंदी योजना का लाभ कैसे मिलेगा?

योजना का लाभ लेने के लिए अपना आवेदन राज किसान पोर्टल की वेबसाइट पर जमा कर सकते हैं।

राज्य के किसानों को फ्री तारबंदी योजना से क्या फायदा मिलेगा?

फसलें बिल्कुल सुरक्षित रहेंगीं क्योंकि आवारा पशु नुकीले तार की वजह से खेत में घुस नहीं सकेंगे।

Leave a Comment