KYP Registration 2025: फ्री कंप्यूटर ट्रेनिंग के साथ मिल रहा सर्टिफिकेट, देखें पूरी जानकारी

By Yash
On: October 10, 2025 9:35 AM
KYP Registration

हमारे देश की सरकार के द्वारा कुशल युवा प्रोग्राम यानि केवाईपी रजिस्ट्रेशन को शुरू किया गया है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत आप किसी भी अपने मनपसंद कौशल में प्रशिक्षण हासिल कर सकते हैं। इस तरह से बिहार की राज्य सरकार ने अपने राज्य के सभी युवाओं और छात्रों के लिए यह कार्यक्रम आरंभ किया है।

इस प्रकार से हम आपको बता दें कि आप कुशल युवा प्रोग्राम के माध्यम से बहुत सारे स्किल से संबंधित पाठ्यक्रमों को बिल्कुल मुफ्त में कर सकते हैं। तो कोर्स को पूरा करने के बाद आपको सर्टिफिकेट भी मिलता है। इस प्रमाण पत्र के जरिए से बिहार के युवा अच्छी कंपनियों में नौकरी हासिल कर सकते हैं।

अगर आपको केवाईपी रजिस्ट्रेशन से जुड़ी हुई सारी जानकारी चाहिए तो ऐसे में आप हमारा आज का यह पोस्ट पढ़ सकते हैं। आज आपको इस लेख में हम यह जानकारी देंगे कि कुशल युवा प्रोग्राम के लिए पंजीकरण करने हेतु पात्रता, फायदे, जरूरी दस्तावेज और आवेदन जमा करने की प्रक्रिया क्या है।

केवाईपी रजिस्ट्रेशन 2025

कौशल युवा प्रोग्राम को बिहार राज्य सरकार के द्वारा शुरू किया गया है। इस तरह से हम आपको बता दें कि इसे केवाईपी के नाम से भी जाना जाता है। तो ऐसे में यहां आपको जानकारी देना चाहते हैं कि इस कार्यक्रम के लिए अब पंजीकरण की प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है।

इस तरह से जितने भी युवा इस कार्यक्रम के तहत अपना पंजीकरण करेंगे इन सबको अपना कौशल विकास बेहतर बनाने का मौका मिलेगा। तो युवा कौशल विकास प्रोग्राम का फायदा लेकर आत्मनिर्भर बनकर अपने आने वाले भविष्य को उज्ज्वल बना सकते हैं।

आपको हम जानकारी के लिए बताते चलें कि जितने भी बिहार राज्य के युवा हैं इन सबको इस योजना के तहत राज्य स्तर पर लाभ दिया जा रहा है। इस प्रकार से आप अपने किसी भी मनचाहे क्षेत्र में कौशल प्रशिक्षण बिल्कुल फ्री में हासिल कर सकते हैं।

इस प्रकार से युवा लाइफ स्किल्स, कंप्यूटर स्किल्स और कम्युनिकेशन स्किल्स में मुफ्त ट्रेनिंग हासिल कर सकते हैं। इससे बिहार राज्य के युवाओं को यह फायदा होगा कि वे अपने जीवन में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकते हैं और अच्छी नौकरी भी हासिल कर सकते हैं।

Kushal Yuva Program Registration 2025 Overview

विभाग का नामबिहार कौशल विकास मिशन (बीएसडीएम) 
प्रोग्राम का नामकौशल युवा प्रोग्राम
लेख का नामकेवाईपी रजिस्ट्रेशन 2025
राज्य का नामबिहार
लाभार्थीन्यूनतम दसवीं कक्षा उत्तीर्ण
आवेदक की आयु15 से 25 वर्ष तक
अतिरिक्त लाभफ्री सर्टिफिकेट
आवेदन शुल्कपूरी तरह से मुफ्त
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
CategorySarkariYojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://skillmissionbihar.org/

केवाईपी रजिस्ट्रेशन के फायदे

अगर आपको बिहार कौशल विकास प्रोग्राम के तहत अपना पंजीकरण पूरा करना है तो इससे आपको जो फायदे मिलेंगे इनके बारे में जानकारी नीचे दी गई है-

  • बिहार राज्य में रहने वाले सभी छात्र और युवा सरलता के साथ कुशल युवा प्रोग्राम का फायदा ले सकते हैं क्योंकि यह राज्य स्तर पर चलाया जा रहा है।
  • इस कार्यक्रम के अंतर्गत जिन युवाओं का चयन किया जाएगा वे अपने मनचाहे किसी भी क्षेत्र में निःशुल्क स्किल ट्रेनिंग ले सकते हैं। युवाओं को फ्री स्किल ट्रेनिंग को पूरा करने के बाद सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा जिससे कि वे अपनी मनपसंद की नौकरी हासिल कर पाएं।
  • बिहार के युवा इस प्रोग्राम के लिए अपने घर से ही पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
  • जो युवा इस प्रोग्राम के अंतर्गत प्रशिक्षण हासिल करेंगे इनका ना केवल कौशल विकास होगा बल्कि वे आत्मनिर्भरता के साथ भविष्य में आगे बढ़ पाएंगें।

केवाईपी रजिस्ट्रेशन के लिए पात्रता शर्तें

अगर आपको बिहार कुशल युवा प्रोग्राम के लिए अपना पंजीकरण करना है तो ऐसे में आपको कुछ पात्रता शर्तों को पूरा करना पड़ेगा जिनके बारे में जानकारी इस तरह से दी गई है-

  • आवेदन जमा करने वाले छात्र अथवा युवा बिहार राज्य का मूल निवासी हो।
  • आवेदक की उम्र न्यूनतम 15 वर्ष से लेकर 25 वर्ष तक हो।
  • युवा ने न्यूनतम दसवीं कक्षा उत्तीर्ण कर ली हो।
  • जिन युवाओं ने कक्षा 12वीं पास कर ली है इन्हें कुशल युवा प्रोग्राम के तहत प्राथमिकता मिलेगी।

केवाईपी रजिस्ट्रेशन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज

बिहार के रहने वाले जो भी विद्यार्थी अथवा युवा कुशल युवा प्रोग्राम के लिए आवेदन जमा करना चाहते हैं तो पंजीकरण के लिए इनके पास जो दस्तावेज होने चाहिएं इनके बारे में जानकारी निम्नलिखित दी गई है-

  • आधार कार्ड
  • कक्षा दसवीं और बारहवीं की मार्कशीट
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट आकार फोटो
  • मोबाइल नंबर

केवाईपी रजिस्ट्रेशन कैसे करे?

केवाईपी पंजीकरण हेतु आप सभी छात्रों और युवाओं को निम्नलिखित तरीके का इस्तेमाल करके अपना आवेदन जमा करना पड़ेगा-

  • सबसे पहले आपको कुशल युवा प्रोग्राम की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाना है।
  • अब होम पेज पर आपको लॉगिन वाले अनुभाग में न्यू एप्लीकेंट रजिस्ट्रेशन के विकल्प को क्लिक करना है।
  • इतना करते ही आपके सामने न्यू एप्लीकेंट रजिस्ट्रेशन फॉर्म आ जाएगा जिसे आपको पूरा करना है।
  • पंजीकरण फार्म भर लेने के बाद फिर आपको एक ओटीपी मिलेगा जिसे आपको दर्ज करके सत्यापन की प्रक्रिया को पूरा करना है।
  • इस तरह से फिर आपको सबमिट वाला बटन दबाना है और अब आपके सामने लॉगिन विवरण आ जाएगा जिसे आपको सुरक्षित रख लेना है।
  • इसके बाद आपको केवाईपी रजिस्ट्रेशन करने के लिए वेबसाइट पर फिर से जाना है।
  • अब यहां आपको लॉगिन वाले सेक्शन में अपना लॉगिन विवरण लिखना है और वेबसाइट पर लॉगिन कर लेना है।
  • आगे आपके सामने कुशल युवा प्रोग्राम का एप्लीकेशन फॉर्म आएगा जिसे आपको भरना है।
  • इसके बाद केवाईपी रजिस्ट्रेशन से जुड़े हुए सभी जरूरी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना है।
  • आखिर में आपको अपना कुशल युवा कार्यक्रम का आवेदन जमा कर देना है और रसीद का प्रिंट निकाल कर रखना है।

केवाईपी रजिस्ट्रेशन का स्टेटस कैसे चेक करे?

कुशल युवा प्रोग्राम के पंजीकरण को पूरा करने के बाद अगर आप इसका स्टेटस चेक करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको निम्नलिखित चरणों को कुछ इस प्रकार से दोहराना है-

  • सबसे आरंभ में आपको केवाईपी की संबंधित वेबसाइट पर चले जाना है।
  • यहां अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा जिसमें आपको एप्लीकेशन स्टेटस वाला विकल्प ढूंढकर इस पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने एक दूसरा पेज आएगा यहां पर आपको सारा पूछा गया विवरण दर्ज कर देना है।
  • आखिर में आपको सबमिट वाला बटन दबाना है और इस तरह से आपका केवाईपी रजिस्ट्रेशन स्टेटस खुल जाएगा।
  • तो यहां पर अब आप अपने आवेदन की स्थिति को देख सकते हैं और जान सकते हैं कि केवाईपी के तहत आपका चयन हुआ है या नहीं।

FAQs

कुशल युवा कार्यक्रम कहां शुरू किया गया है और किसके लिए?

इस प्रोग्राम को बिहार की राज्य सरकार ने अपने राज्य में छात्रों और युवाओं के लिए शुरू किया है।

केवाईपी रजिस्ट्रेशन के फायदे क्या है?

इसके माध्यम से युवाओं को बिल्कुल निशुल्क जीवन कौशल, बुनियादी कंप्यूटर साक्षरता और संचार इत्यादि में प्रशिक्षण प्राप्त करने का मौका मिलेगा।

कुशल युवा कार्यक्रम के तहत कितने घंटे का मुफ्त प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है?

इस प्रोग्राम के अंतर्गत युवाओं को 240 घंटे की अवधि का प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।

Leave a Comment