Ladli Behna Yojana 30th Installment: लाडली बहना योजना की 30वी क़िस्त तिथि जारी

By Yash
On: October 31, 2025 8:05 AM
Ladli Behna Yojana 30th Installment

लाडली बहना योजना में महिलाओं को हर महीने 1250 रूपये की राशि मिल रही है। यह राशि ऐसी महिलाओं को प्रदान की जाती है जिन्होंने इस योजना के लिए आवेदन किया हुआ है। अभी इस योजना से महिला लाभार्थियों को 30वीं क़िस्त की राशि मिलनी है इससे पहले 12 अक्टूबर 2025 की तारीख को 29वीं किस्त की राशि प्रदान की गई थी। जिसमें राज्य की 1.26 करोड़ महिलाओं को 1250 रुपए की राशि प्राप्त हुई थी।

वहीं अब इस योजना की 30वीं किस्त से जुड़ी खबर सभी महिलाएं जान सकती हैं क्योंकि अब 30वीं किस्त भी जल्द मिलने वाली है। जिसमें इस बार महिला लाभार्थियों को ज्यादा राशि मिलेगी। वही राशि मिलने पर सभी महिला लाभार्थियों का इंतजार किस्त को लेकर पूरा हो जाएगा। यह योजना राज्य में चलने वाली काफी लाभदायक योजना साबित हो रही है और राज्य के सभी जिलों में इस योजना का लाभ पहुंच रहा है।

लाडली बहना योजना 30वी क़िस्त

लाडली बहना योजना महिलाओं के लिए चलाई जाने वाली अब एक बड़ी योजना बन चुकी है। हर महीने करोड़ों रुपए की राशि राज्य सरकार इस योजना के ऊपर खर्च कर रही है साथ ही इस योजना को लेकर कुछ जरूरी घोषणाएं भी कर रही है ताकि ज्यादा लाभ महिलाओं को इस योजना के माध्यम से मिल सके। पहले इस योजना में महिला लाभार्थियों को केवल 1000 रूपये की राशि मिलती थी लेकिन अब 1250 रुपए की राशि मिलती है।

वही इस राशि में बढ़ोतरी होगी इस प्रकार की भी आधिकारिक रूप से घोषणाएं की हुई है। जिसकी वजह से महिलाओं को आगे और भी ज्यादा राशि मिल पाएगी और महिलाएं मिलने वाली किस्त की राशि को उपयोग में लेकर अपनी ज्यादा ज़रूरतें पूरी कर सकेगी। इस योजना में एक के बाद एक किस्त प्रदान की जाती है और इस क्रम के अनुसार अब तक 29वीं क़िस्त अक्टूबर के महीने तक मिल चुकी है और अब नवंबर के महीने में 30वीं किस्त मिलेगी।

Ladli Behna Yojana 30th Installment Date 2025 Overview

विभाग का नाममहिला एवं बाल विकास विभाग
योजना का नामलाडली बहना योजना
प्रारंभ तिथि28 जनवरी 2023
राज्यमध्यप्रदेश
उद्देश्यमहिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना
क़िस्त राशि₹1250/-
अतिरिक्त राशि₹250/-
आगामी क़िस्त 30वी क़िस्त
आगामी क़िस्त तिथिनवंबर 2025
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://cmladlibahna.mp.gov.in

लाडली बहना योजना की 30वी क़िस्त कब होगी जारी

नवंबर महीने के अंतर्गत भी राशि 10 तारीख के आसपास जारी की जा सकती है। वही सभी महिलाओं को एक साथ राशि प्रदान की जाएगी। वर्तमान समय में कभी भी 30वीं क़िस्त को लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा या फिर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के द्वारा सूचना जारी की जा सकती है जिसमें स्पष्ट रूप से तारीख की घोषणा हो सकती है। लेकिन किस्त जारी करने में ज्यादा समय नहीं लिया जाएगा।

लाडली बहना योजना 30वी क़िस्त में मिलने वाली राशि

वैसे तो इस योजना के माध्यम से महिलाओं को 1250 रुपए की राशि हर महीने प्रदान की जाती है लेकिन अक्टूबर के महीने में 250 रुपए की ज्यादा राशि प्रदान करनी थी जो की राज्य सरकार के द्वारा प्रदान नहीं की गई और यह राशि अब नवंबर के महीने में मिलेगी जिसकी वजह से नवंबर के महीने में महिलाओं को कुल राशि 1500 रूपये की प्राप्त होगी। ज्यादा राशि मिलने की वजह से महिलाएं ज्यादा राशि को उपयोग में ले सकेंगी।

लाडली बहना योजना के लाभ

  • लाडली बहना योजना की राशि के चलते महिलाएं अपनी अनेक छोटी ज़रूरतें स्वयं पूरी कर पा रही है।
  • इस योजना का लाभ हर महीने ही प्रदान किया जाता है।
  • भविष्य में राशि में और भी ज्यादा बढ़ोतरी होने की संभावना है जिसकी वजह से ज्यादा राशि मिलेगी।
  • मिलने वाली राशि इकट्ठी करके महिलाएं स्वयं का छोटा व्यवसाय भी शुरू कर सकती है।
  • सभी महिलाओं को राशि बैंक खाते के अंतर्गत प्रदान की जाती है।

लाडली बहना योजना के लिए पात्रता मापदंड

  • इस योजना की किस्त प्राप्त करने के लिए महिला 21 से 60 वर्ष की आयु वाली ही होनी चाहिए।
  • महिला का घर मध्य प्रदेश राज्य में ही होना चाहिए।
  • इनकम टैक्स जमा करने वाली महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • परिवार के सदस्यों की आय 2.5 लाख रूपये से कम की होनी चाहिए।
  • सरकारी नौकरी वाली महिलाएं इस योजना के लिए अयोग्य मानी जाएगी।

लाडली बहना योजना की 30वी क़िस्त को कैसे चेक करें?

  • 30वीं क़िस्त की राशि जारी कर देने पर महिलाएं लाडली बहना योजना का पोर्टल ओपन करें।
  • अब पोर्टल के होम पेज पर बने मेनू के ऑप्शन में आवेदन एवं भुगतान की स्थिति के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद नए पेज में आवश्यक जानकारियां पूछी जाएगी।
  • जानकारियो में आवेदन नंबर और संबंधित जानकारी को दर्ज करें।
  • कैप्चा कोड को भी सही से दर्ज करना है और फिर गेट ओटीपी के बटन पर क्लिक करें।
  • अब मोबाइल नंबर पर प्राप्त कुछ अंकों के ओटीपी को दर्ज करें।
  • इतना करने पर 30वीं किस्त की जानकारी तुरंत पता चल जाएगी।

FAQs

सरकार ने लाडली बहना योजना के पैसे डाल दिए हैं?

जी नहीं नवंबर महीने के अभी सरकार ने लाडली बहना योजना के पैसे नहीं डाले हैं।

लाडली बहना योजना में 1500 रूपये कब मिलेंगे?

लाडली बहना योजना के द्वारा नवंबर के महीने में महिलाओं को 1500 रूपये की राशि मिलेगी।

लाडली बहना योजना की भुगतान की स्थिति कैसे देखें?

आधिकारिक पोर्टल पर पहुंचकर लाडली बहना योजना की भुगतान की स्थिति देख सकते हैं।

Leave a Comment