Lado Lakshmi Yojana: हर महीने महिलाओं को मिलेंगे 2100 रूपए

By Yash
On: October 13, 2025 10:13 AM
Lado Lakshmi Yojana

हरियाणा राज्य सरकार की तरफ से लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत की गई है। ‌इस तरह से हम आपको बता दें कि यह योजना राज्य में रहने वाली महिलाओं के लिए आरंभ की गई है। दरअसल राज्य सरकार चाहती है कि हरियाणा की सभी कमजोर परिवारों की महिलाओं को आर्थिक तौर पर मदद की जाए।

तो हरियाणा की जो महिलाएं काफी गरीब हैं इन सबको इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार लाभ देगी। यहां पर आपको हम यह भी बताते चलें कि लाभार्थी बनाई गई महिलाओं को मासिक 2100 रूपए की सहायता राशि राज्य सरकार की तरफ से मिलेगी। लेकिन इसके लिए आप सभी महिलाओं को अपना आवेदन जमा करना पड़ेगा।

यदि आपको लाडो लक्ष्मी योजना के लिए अपना आवेदन जमा करना है तो इसका सही तरीका आपको पता होना चाहिए। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि लाडो लक्ष्मी योजना का उद्देश्य, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन जमा करने का तरीका इत्यादि क्या है।

लाडो लक्ष्मी योजना 2025

हरियाणा की जो महिलाएं अत्यधिक गरीब हैं तो इन सबके जीवन को बेहतर बनाने के लिए लाडो लक्ष्मी योजना को शुरू किया गया है। आपको यहां जानकारी के लिए बताते चलें कि इस योजना के माध्यम से राज्य की लाभार्थी महिलाओं को सीधे तौर पर फायदा मिलेगा।

इस तरह से हरियाणा सरकार प्रति महीने महिलाओं को 2100 रूपए की धनराशि बैंक खाते में हस्तांतरित करेगी। तो आपको हम बता दें कि योजना के माध्यम से केवल वहीं महिलाएं लाभ ले पाएंगीं जो बेहद कमजोर परिवारों से संबंध रखती हैं। तो हरियाणा राज्य सरकार से मासिक किस्त प्राप्त करने के बाद महिलाएं अपनी और अपने घर की कई प्रकार की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम बनेंगी।

Haryana Lado Lakshmi Yojana 2025 Overview

विभाग का नामसामाजिक न्याय और सशक्तिकरण निदेशालय
योजना का नामलाडो लक्ष्मी योजना
राज्यहरियाणा
उद्देश्यआर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना
आयु सीमा23 से 60 वर्ष तक
पात्रताकेवल हरियाणा की महिलाए
सहायता राशि₹2100/- हर माह
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://ppp-office.haryana.gov.in

लाडो लक्ष्मी योजना का उद्देश्य

हरियाणा राज्य सरकार का लाडो लक्ष्मी योजना को शुरू करने के पीछे उद्देश्य वित्तीय तौर पर कमजोर महिलाओं को सशक्त बनाना है। हरियाणा सरकार चाहती है कि जो महिलाएं गरीब परिवारों से हैं इन सबको आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जाए।

तो लाडो लक्ष्मी योजना के जरिए से हरियाणा सरकार इस बात को सुरक्षित करना चाहती है कि सभी महिलाओं को स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए जरूरी सहायता की जाए। इसके अलावा राज्य सरकार महिलाओं को रोजगार के लिए भी प्रोत्साहित करना चाहती है। तो स्पष्ट है सरकार का उद्देश्य महिलाओं को सम्मानजनक जीवन प्रदान करना है।

लाडो लक्ष्मी योजना के लिए पात्रता

लाडो लक्ष्मी योजना से लाभ उठाने के लिए आपको अपना आवेदन पत्र तभी जमा करने का अवसर मिलेगा जब आप निम्नलिखित पात्रता को पूरा करेंगीं:-

  • आवेदन देने हेतु अनिवार्य है कि महिला हरियाणा राज्य की स्थाई निवासी हो।
  • महिला की उम्र 23 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक के बीच में होनी आवश्यक है।
  • महिला के पास अंत्योदय राशन कार्ड या फिर बीपीएल राशन कार्ड होना जरूरी है।
  • योजना का लाभ महिला को तभी मिलेगा जब वे किसी दूसरी वित्तीय मदद वाली योजना से फायदा ना लें रहीं हों।
  • महिला के सारे परिवार की वार्षिक आमदनी 180000 रुपए तक हो।

लाडो लक्ष्मी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

अगर आपको लाडो लक्ष्मी योजना के लिए अपना आवेदन देना है तो आपको इसके लिए जिन दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ने वाली है वे कुछ इस तरह से हैं:-

  • आधार कार्ड
  • हरियाणा परिवार पहचान पत्र
  • बीपीएल या अंत्योदय राशन कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक विवरण
  • रंगीन पासपोर्ट साइज तस्वीर
  • ईमेल आईडी
  • मोबाइल नंबर

लाडो लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन कैसे करे?

हरियाणा की जो भी पात्रता रखने वाली महिलाएं लाडो लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन देने की इच्छुक हैं तो वे निम्नलिखित चरणों को दोहराएं:-

  • सबसे शुरुआत में आपको लाडो लक्ष्मी योजना की वेबसाइट के होम पेज पर जाना है।
  • अब आपको इस पृष्ठ पर आवेदन करने वाला विकल्प ढूंढना है और फिर इसे दबा देना है।
  • आपको यहां स्वघोषणा बॉक्स पर टिक करना है और लाडो लक्ष्मी योजना का आवेदन फॉर्म भरना है।
  • आवेदन पत्र भर लेने के बाद फिर आपको सभी अहम कागजात ध्यान से वेबसाइट पर अपलोड कर देने हैं।
  • आगे आपको अपना लाडो लक्ष्मी योजना का फॉर्म जमा करने के लिए सबमिट का बटन दबाना है।
  • अब आपका आवेदन जब स्वीकृत हो जाएगा तो आपको लाडो लक्ष्मी योजना के तहत हरियाणा सरकार सहायता करेगी।

FAQs

लाडो लक्ष्मी योजना को क्यों शुरू किया गया है?

ताकि राज्य की महिलाओं को वित्तीय तौर पर सक्षम बनाया जाए।

लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ लेने के लिए आयु सीमा?

महिला की उम्र 60 साल से ज्यादा ना हो।

लाडो लक्ष्मी योजना के लिए क्या बीपीएल कार्ड जरूरी है?

जी हां लाडो लक्ष्मी योजना से फायदा उठाने के लिए आपके पास बीपीएल आवश्यक है।

Leave a Comment