Lado Protsahan Yojana 2025: लाडो प्रोत्साहन योजना की पूरी जानकारी यहाँ देखें

By Yash
On: October 26, 2025 6:36 AM
Lado Protsahan Yojana 2025

लाडो प्रोत्साहन योजना की शुरुआत राजस्थान राज्य की बालिकाओं के लिए शुरू की गई है। आपको हम बता दें कि इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार के द्वारा 21 साल तक की आयु तक कन्याओं को डेढ़ लाख रुपए तक की मदद की जाती है। इस तरह से इस योजना के माध्यम से कन्याओं को यह राशि एक साथ नहीं बल्कि कई किस्तों में मिलती है।

इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार उन सभी महिलाओं को आर्थिक सहायता करना चाहती है जो कमजोर परिवारों से संबंध रखती हैं। तो ऐसे में इन कन्याओं की शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा और साथ में स्वास्थ्य के लिए राजस्थान सरकार मदद करती है। इसलिए जो भी कन्याएं राजस्थान राज्य की मूल निवासी हैं इन सबको योजना के तहत जरूर आवेदन देना चाहिए।

अगर आपको नहीं पता कि राजस्थान लाडो प्रोत्साहन योजना क्या है तो इसके लिए हमारा आज का यह लेख आपकी काफी मदद कर सकता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको यह बताएंगे कि लाडो प्रोत्साहन योजना हेतु जरूरी दस्तावेज, पात्रता मानदंड एवं आवेदन जमा करने की पूरी प्रक्रिया कौन सी है।

लाडो प्रोत्साहन योजना 2025

राजस्थान राज्य सरकार के द्वारा यह कोशिश काफी समय से की जा रही है कि जितनी भी कन्याएं राजस्थान राज्य में रहती हैं इन सबका भविष्य बेहतर बनाया जाए। तो इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार उन सभी बालिकाओं को फायदा देती है जो निर्धन परिवारों से हैं।

यहां आपको हम जानकारी के लिए बताना चाहते हैं कि लाडो प्रोत्साहन योजना के द्वारा बालिकाओं को 21 साल की उम्र होने तक डेढ़ लाख रुपए की धनराशि राज्य सरकार से प्राप्त होती है। इस प्रकार से कई किस्तों में राशि को जारी किया जाता है ताकि कन्याएं अपनी जरूरत के अनुसार पैसे का उपयोग कर सकें।

इस प्रकार से राजस्थान सरकार यह चाहती है कि गरीब कन्याओं को सम्मान पूर्वक जीवन जीने के लिए जरूरी सुविधाएं प्रदान की जाएं। यही वजह है कि जब भी राजस्थान राज्य के किसी घर में कोई कन्या जन्म लेती है तो तब राजस्थान सरकार की तरफ से सहायता राशि प्रदान की जाती है।

Lado Protsahan Yojana Overview

विभाग का नाममहिला एवं बाल विकास विभाग
योजना का नामलाडो प्रोत्साहन योजना
प्रारंभिक तिथि1 अगस्त 2024
राज्यराजस्थान
उद्देश्यबेटियों की शिक्षा के लिए सहायता
आयु सीमाजन्म से 21 वर्ष तक
लाभार्थीकेवल राजस्थान की बालिकाओं के लिए
कुल सहायता राशि1.5 लाख रुपए
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
CategorySarkaroi Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://department.rajasthan.gov.in/

लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत मिलने वाली वित्तीय मदद

लाडो प्रोत्साहन योजना के माध्यम से राजस्थान राज्य सरकार कन्याओं को एक साथ नहीं बल्कि कई चरणों में राशि प्रदान करती है। आपको यहां हम बताते चलें कि जब कन्या का जन्म होता है तो राज्य सरकार के द्वारा 5 हजार रुपए की आर्थिक सहायता की जाती है।

इसके अलावा जब बिटिया की उम्र 1 वर्ष तक की पहुंच जाती है तो तब दोबारा से 5000 रूपए का लाभ प्रदान किया जाता है। आगे फिर जब कन्या का एडमिशन पहली कक्षा में होता है तो तब 10 हजार रुपए की मदद मिलती है।

इसी प्रकार से जब बेटी छठी कक्षा में पहुंचती है और प्रवेश लेती है तो तब राजस्थान सरकार 15 हजार रुपए की धनराशि जारी करती है। इसके बाद 10वीं कक्षा में एडमिशन लेने की स्थिति में 20000 रूपए मिलते हैं और 12वीं कक्षा में यदि कन्या का प्रवेश होता है तो तब 25 हजार रुपए की सहायता की जाती है।

इस तरह से हम आपको यहां पर यह भी बताना चाहते हैं कि जब बालिका की आयु 21 वर्ष तक की पूरी हो जाती है तो तब इसे राजस्थान राज्य सरकार 70000 हजार रुपए की राशि का लाभ देती है। तो राज्य की कन्याओं को यह सहायता राशि प्राप्त करने के बाद किसी भी व्यक्ति के ऊपर आर्थिक रूप से निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं पड़ती है।

लाडो प्रोत्साहन योजना के लिए पात्रता

अगर आप एक कन्या के माता-पिता हैं और आप चाहते हैं कि लाडो प्रोत्साहन योजना का फायदा आपको मिले तो इसके लिए आपको निम्नलिखित पात्रता को पूरा करना होगा-

  • लाडो प्रोत्साहन योजना का फायदा केवल राजस्थान की मूल निवासी बालिकाओं को ही मिलता है।
  • राज्य में रहने वाली एससी एसटी ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी की कन्याओं को पात्र माना गया है।
  • जिन कन्याओं का जन्म 1 अगस्त 2024 के बाद हुआ है केवल वही आवेदन देने के लिए पात्र मानी गई हैं।
  • लाडो प्रोत्साहन योजना का लाभ हर घर की दो बेटियों को प्राप्त होता है।
  • केवल ऐसे माता-पिता ही अपनी बेटी के लिए फायदा ले सकते हैं जो निम्न आय वर्ग परिवार से संबंध रखते हैं।

लाडो प्रोत्साहन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

अगर आप लाडो प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन देने के इच्छुक हैं तो ऐसे में आपको जिन दस्तावेजों को जमा करना होगा वे कुछ इस प्रकार से हैं-

  • कन्या के माता और पिता का आधार कार्ड
  • बालिका का जन्म प्रमाण पत्र
  • बिटिया के मां और पिता का आधार कार्ड
  • जन आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • ममता कार्ड
  • बैंक खाता पासबुक विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

लाडो प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन कैसे करे?

राजस्थान राज्य सरकार से लाडो प्रोत्साहन योजना का फायदा लेने के लिए आपको अपना आवेदन कुछ इस प्रकार से जमा करना होगा-

  • लाडो प्रोत्साहन योजना के आवेदन के लिए सर्वप्रथम आपको संबंधित वेबसाइट पर जाना है।
  • अब इस पेज पर आपको पंजीकरण वाला विकल्प ढूंढ कर इसके ऊपर क्लिक करना है।
  • इस तरह से अब आपको यहां पर सर्वप्रथम अपना रजिस्ट्रेशन सही प्रकार से पूरा कर लेना है।
  • आगे आपको फिर लॉगिन वाले बटन पर क्लिक करना है और यहां पर आपके सामने लाडो प्रोत्साहन योजना का फॉर्म आएगा।
  • आपको अब इस फॉर्म को सही तरह से भरने के बाद सारे दस्तावेज भी अपलोड कर देने हैं।
  • अंत में आपको लाडो प्रोत्साहन योजना आवेदन पत्र को जमा करके प्राप्त हुई रसीद को संभाल कर रखना है।

FAQs

लाडो प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन कहा करू?

अपना आवेदन इस योजना की वेबसाइट पर जाकर जमा कर सकते हैं।

लाडो प्रोत्साहन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज?

जन्म का प्रमाण पत्र, ममता कार्ड, माता और पिता का आधार कार्ड और जन आधार कार्ड इत्यादि दस्तावेज होने चाहिएं।

लाडो प्रोत्साहन योजना की आखिरी किस्त कितने की होती है?

लाडो प्रोत्साहन योजना की आखिरी किस्त 70,000 रूपए की होती है।

Leave a Comment