Lado Protshahan Yojana 2025: लाडो प्रोत्साहन योजना की पूरी जानकारी यहाँ देखें

By Yash
On: October 9, 2025 10:07 AM
Lado Protshahan Yojana

राजस्थान राज्य सरकार की तरफ से लड़कियों के हित में चलाई गई लाडो प्रोत्साहन योजना काफी सुर्खियां बटोर रही है क्योंकि इस योजना के अंतर्गत बेटियों के लिए जन्म से लेकर शिक्षा इत्यादि सभी प्रकार के विशेष कार्यों हेतु वित्तीय सहायता प्रदान करवाई जाती है।

इस योजना के अंतर्गत राज्य की मुख्य रूप से आर्थिक वर्ग से कमजोर स्थिति वाले परिवार एवं आरक्षित श्रेणियां में आने वाले परिवारों में जन्म लेने वाली लड़कियों के लिए प्राथमिकता दी जाती है। अभिभावकों के लिए अपनी बेटी को इस योजना का लाभ दिलाने हेतु पंजीकरण करना बहुत ही जरूरी होता है।

अगर आप भी राजस्थान राज्य के निवासी हैं तथा इस योजना के बारे में पर्याप्त जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको हमारे द्वारा उपलब्ध करवाए गए इस आर्टिकल की जानकारी को अंत तक जरूर पढ़ना चाहिए क्योंकि हमने योजना के सभी प्रकार के पहलुओं को स्पष्ट तौर पर उपलब्ध करवाया है।

लाडो प्रोत्साहन योजना 2025

राजस्थान एक ऐसा राज्य है जहां पर लड़कियों की सामाजिक स्थिति अभी तक बेहतर नहीं हो पाई है जिसका मुख्य कारण है कि यहां के परिवारों के द्वारा लड़कियों के जन्म पर कोई विशेष महत्व नहीं दिया जाता है और ना ही उनके पालन पोषण शिक्षा इत्यादि पर कार्य किए जाते हैं।

सामाजिक तौर पर इन्हीं सभी त्रुटियों को ध्यान में रखते हुए लाडो प्रोत्साहन योजना काफी कल्याणकारी साबित हुई है जो की राजस्थान के शहरी निकायों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। योजना की शुरुआत से लेकर अब तक लाखों की संख्या में लड़कियों के लिए पंजीकृत भी करवा लिया गया है।

Rajasthan Lado Protshahan Yojana 2025 Overview

विभाग का नाममहिला एवं बाल विकास विभाग
योजना का नामलाडो प्रोत्साहन योजना
योजना की शुरुआतअगस्त 2024
राज्यराजस्थान
उद्देश्यबेटियों की शिक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति लोगों को सकारात्मकता प्रदान करना
वर्ष2025
लाभ1.5 लाख रूपए तक की वित्तीय सहायता
लाभार्थीराजस्थान राज्य की पात्र बेटियां
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन/ऑनलाइन
श्रेणीसरकारी योजना
आधिकारिक वेबसाइटhttps://department.rajasthan.gov.in/

लाडो प्रोत्साहन योजना के लिए पात्रता मापदंड

लाडो प्रोत्साहन योजना में सरकारी निर्देश अनुसार जो पात्रता मापदंड तय किए गए हैं वे निम्न प्रकार से हैं:-

  • इस योजना के अंतर्गत राजस्थान राज्य के निवासी ही अपनी बेटियों का पंजीकरण कर सकते हैं।
  • उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर या फिर निचले स्तर की होनी चाहिए।
  • परिवार में विशेष इनकम का कोई जरिया न हो और ना ही वह आयकर दाता हो।
  • परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में संलग्न नहीं होना चाहिए।
  • इस योजना का लाभ परिवार की केवल दो लड़कियों के नाम पर ही दिया जा सकता है।

लाडो प्रोत्साहन योजना में पंजीकरण सुविधा

लाडो योजना के अंतर्गत बेटियों के पंजीकरण को सरल और आकर्षक बनाने के लिए बहुत ही अच्छी सुविधा की गई है क्योंकि इस योजना में ऑनलाइन माध्यम से भी सभी लड़कियों के आवेदन स्वीकृत किए जाते हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर अभिभावक अपनी बेटियों के पंजीकरण को बिल्कुल ही फ्री में पूरा करवा सकते हैं और इसका सर्टिफिकेट भी प्राप्त कर सकते हैं।

लाडो प्रोत्साहन योजना में कब और कितना मिलेगा लाभ

राजस्थान राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही लाडो प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत लड़कियों के लिए जन्म से लेकर 21 वर्ष तक की आयु हेतु 1.50 लाख रुपए तक की वित्तीय राशि का प्रावधान सुनिश्चित किया गया है जो किस्तों के अंतर्गत लाडो प्रोत्साहन योजना की वित्तीय राशि का वितरण निम्न प्रकार से होता है:-

  • बेटी के जन्म पर सबसे पहली किस्त ₹5000 तक की दी जाती है।
  • इसके अलावा बेटी 1 वर्ष की आयु पूर्ण कर लेती है तो ₹5000 की किस्त पुनः प्रदान की जाती है।
  • तीसरी किस्त बेटी की पहली कक्षा के प्रवेश पर निर्धारित की गई है जो की ₹10000 तक की होती है।
  • कक्षा छठवीं में प्रवेश करने पर लड़की के लिए ₹15000 तक की वित्तीय कैसे दी जाती है।
  • इसके बाद कक्षा दसवीं में प्रवेश लेते हैं तो ₹20000 तक की किस्त मिलती है।
  • लड़की के कक्षा 12वीं में एडमिशन लेने पर ₹25000 तक प्रदान किए जाते हैं।
  • इसके अलावा अंतिम किस्त 21 वर्ष की आयु पूर्ण कर लेने पर प्रदान की जाती है जो की 70000 रुपए तक की होती है।

लाडो प्रोत्साहन योजना की विशेषताएं

लाडो प्रोत्साहन योजना राजस्थान राज्य सरकार के द्वारा बेटियों की शिक्षा के लिए बढ़ाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है जिसके अंतर्गत अब लड़कियां बिना किसी वित्तीय व्यवधान के अपनी शिक्षा को निरंतर रूप से पूरा कर सकते हैं और साथ में ही इस वित्तीय सहायता की मदद से अपनी अन्य दैनिक जरूरत को भी पूरा कर पाती है।

इस योजना के अंतर्गत बेटियों की पढ़ाई के आधार पर मिलने वाली वित्तीय किस्तों को निरंतर बढ़ोतरी के आधार पर प्रदान करवाया जाता है। बताते चलें कि लाडो प्रोत्साहन योजना का पूरा पैसा अभिभावक के खातों में ट्रांसफर होता है जो पूर्ण रूप से सुरक्षित होता है।

लाडो प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

  • लाडो प्रोत्साहन योजना में अप्लाई करने हेतु आधिकारिक पोर्टल पर विजिट करना होता है।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंच जाते हैं तो होम पेज में रजिस्ट्रेशन करने के लिए कहा जाएगा।
  • अभिभावक के लिए सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन कंप्लीट करना होगा इसके बाद योजना के फॉर्म तक पहुंच जाना होगा।
  • फार्म में माता-पिता समेत लड़की की सभी प्रकार की अनिवार्य जानकारी को दर्ज करें।
  • इसके बाद योजना में अनिवार्य किए गए दस्तावेजों को भी स्कैन करके अपलोड कर देना होगा।
  • अंत में अपनी जानकारी को एक बार चेक करते हुए सबमिट करने इस प्रकार से आवेदन पूरा हो जाएगा।

FAQs

लाडो प्रोत्साहन योजना कब से शुरू की गई है?

लाडो प्रोत्साहन योजना 1 अगस्त 2024 से शुरू हुई है।

लाडो प्रोत्साहन योजना के लिए विशेष पात्रता क्या है?

लाडो प्रोत्साहन योजना के लिए विशेष पात्रता यह है कि इस योजना में अगस्त 2024 के बाद जन्मी लड़कियों के लिए ही शामिल किया जा रहा है।

लाडो प्रोत्साहन योजना का उद्देश्य क्या है?

लाडो प्रोत्साहन योजना का उद्देश्य लड़कियों के जन्म को बढ़ावा देना और उनके शिक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति लोगों को सकारात्मकता प्रदान करना है।

Leave a Comment