एलआईसी बीमा कवच योजना को 3 दिसंबर से शुरू किया गया है। यह एक ऐसी बीमा कवच वाली योजना है जिसके माध्यम से बीमा धारकों को भविष्य की अप्रत्याशित घटनाओं जैसे मृत्यु इत्यादि में वित्तीय सुरक्षा का कवच प्रदान किया जाएगा।
इस तरह से बीमाकर्ता व्यक्ति के परिवार को मुसीबत के समय आर्थिक सुरक्षा इस योजना के तहत दी जाएगी। इस योजना का फायदा यह है कि ग्राहकों को इसके लिए बहुत ही कम प्रीमियम का भुगतान करना होता है लेकिन जो कवरेज है वह ज्यादा आपको मिलेगा।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको एलआईसी बीमा कवच योजना के बारे में पूरी जानकारी देंगे। इस तरह से इस लेख को पढ़ने के बाद आपको पता चलेगा कि कैसे आप योजना के माध्यम से बीमा कवच ले सकते हैं जो दुर्घटना के समय आपके काफी काम आ सकता है।
एलआईसी बीमा कवच योजना 2025
भारतीय जीवन बीमा निगम की तरफ से बीमा कवच वाली योजना को शुरू किया गया है। इस तरह से हम आपको बता दें कि यह एक ऐसी योजना है जिसमें अगर आप निवेश करते हैं तो आपातकालीन घटनाओं के समय आपके परिवार को वित्तीय सुरक्षा दी जाती है।
इस योजना को 3 दिसंबर से सभी लोगों के लिए शुरू किया गया है। तो ऐसे में हम आपको यहां पर बता दें कि यह एक ऐसा बचत प्लान है जिसमें आपको लाइफ कवरेज भी दिया जाता है। तो इस प्रकार से यह एक शुद्ध जोखिम सुरक्षा वाला बीमा प्लान है।
यहां आपको हम यह भी जानकारी के लिए बताना चाहते हैं कि इसका सम एश्योर्ड न्यूनतम 2 करोड रुपए तक का है लेकिन अधिकतम की कोई सीमा निर्धारित नहीं की गई है।
एलआईसी बीमा कवच योजना के लिए पात्रता मानदंड
एलआईसी बीमा कवच योजना के माध्यम से यदि आपको फायदा लेना है तो इसके लिए आपको निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करने की जरूरत होगी:-
- एलआईसी बीमा कवच का फायदा देश के सभी भारतीय नागरिक ले सकते हैं।
- बीमा कवच योजना का लाभ लेने हेतु जरूरी है कि व्यक्ति पूरी तरह से स्वस्थ हो।
- बीमा कवच प्लान के लिए जरूरी है कि आपकी उम्र 18 वर्ष से 65 साल तक हो।
एलआईसी बीमा कवच योजना के लाभ
अगर आप भारतीय जीवन बीमा कवच योजना के लिए आवेदन जमा करते हैं तो इससे आपको जो फायदे मिलेंगे इन सबकी जानकारी निम्नलिखित दी गई है:-
- भारतीय जीवन बीमा निगम के इस प्लान टर्म इंश्योरेंस के तहत अगर बीमा कर्ता की मृत्यु हो जाती है तो फिर नॉमिनी को आर्थिक सहायता की जाती है।
- इस बीमा वाली योजना के लिए आपको कम प्रीमियम देना पड़ता है लेकिन कवरेज अधिक मिलती है।
- व्यक्ति अपनी इच्छा अनुसार प्रीमियम के भुगतान को मासिक या त्रैमासिक या अर्धवार्षिक या वार्षिक आधार पर कर सकते हैं।
- अगर इस बीमा में राइडर को जोड़ा जाता है तो तब आपको कैंसर, हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों पर अधिक धनराशि मिल सकती है।
एलआईसी बीमा कवच योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
अगर आपको भारतीय जीवन बीमा निगम की इस योजना के लिए आवेदन जमा करना है तो इसके लिए आपको निम्नलिखित चरणों को दोहराना होगा:-
- सबसे प्रारंभ में आपको भारतीय जीवन बीमा निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है।
- यहां पर अब आपको एलआईसी बीमा कवच से संबंधित विकल्प को ढूंढकर इसके ऊपर क्लिक करना है।
- फिर आगे आपको बीमा कवच योजना का फॉर्म पूरा भर लेना है और सारे दस्तावेज भी अपलोड करने हैं।
- इस तरह से फिर आपको बीमा राशि का चयन करके इसका भुगतान करना है।
- अब आपको अपना आवेदन जमा कर देना है और अब एलआईसी बीमा कवच योजना का फायदा आपको आपातकालीन स्थिति में अवश्य मिलेगा।
FAQs
एलआईसी बीमा कवच योजना को कब से शुरू किया गया है?
एलआईसी बीमा कवच योजना को 3 दिसंबर से शुरू किया गया है।
कौन लोग बीमा कवच योजना का लाभ ले सकते हैं?
देश के सभी लोग बीमा कवच योजना का लाभ ले सकते हैं?
क्या मैं ऑफलाइन पॉलिसी खरीद सकता हूं?
जी हां आप भारतीय जीवन बीमा निगम के संबंधित कार्यालय जाकर ऑफलाइन पॉलिसी खरीदने का फॉर्म जमा कर सकते हैं।









