LIC Bima Sakhi Yojana Apply Online: 10वी पास महिलाओं को हर महीने मिल रहे 7000 रूपए, ऑनलाइन आवेदन शुरू

By Yash
On: November 20, 2025 11:48 AM
LIC Bima Sakhi Yojana Apply Online

अगर आपको बीमा एजेंट बनना है और इसमें अपना कैरियर बनाना है तो भारतीय जीवन बीमा निगम की तरफ से एक बड़ा अवसर आया है। दरअसल सरकार ने एलआईसी कंपनी के साथ मिलकर देश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का फैसला किया है।

इस प्रकार से हम आपको यहां पर बताना चाहते हैं कि जो महिलाएं ग्रामीण इलाकों में रहती हैं इन सबको विशेष तौर से सरकार लाभ दे रही है। तो जिन महिलाओं को चुना जाता है इन सबको बीमा से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।

इसके बाद फिर महिलाओं को बीमा एजेंट के रूप में काम करने का मौका मिलता है। यदि आप भी भारत की रहने वाली ग्रामीण महिला हैं तो आपको बीमा सखी योजना का जरूर लाभ लेना चाहिए। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको यह जानकारी देंगे कि इसके लिए पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, उद्देश्य और आवेदन की प्रक्रिया क्या निर्धारित की गई है।

एलआईसी बीमा सखी योजना 2025

हमारे देश के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली लाखों महिलाएं ऐसी हैं जो वित्तीय तौर पर बहुत ज्यादा कमजोर हैं। ‌तो ऐसे में इन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार के द्वारा बीमा सखी योजना शुरू की गई है।

इस तरह से महिलाओं को भारतीय जीवन बीमा निगम में काम करने का मौका मिलता है। यहां आपको हम यह भी बताते चलें कि आवेदन जमा करने के बाद महिलाओं को 3 वर्षों तक के लिए बीमा का प्रशिक्षण मुफ्त में दिया जाता है।

इस प्रकार से महिलाओं को हर महीने वित्तीय सहायता के तौर पर एक राशि भी प्रदान की जाती है। जानकारी के लिए बताते चलें कि पहले वर्ष में चुनी गई महिलाओं को हर महीने 7000 रूपए प्राप्त होते हैं।

इस प्रकार से आगे फिर दूसरे वर्ष में भी महिलाओं को 6000 रूपए मासिक रूपए मिलते हैं। ‌फिर इसके बाद जब तीसरा साल शुरू होता है तो फिर महिलाओं को 5000 रूपए का लाभ दिया जाता है।

LIC Bima Sakhi Yojana Online Apply 2025 Overview

संगठन का नामभारतीय जीवन बीमा निगम
योजना का नामएलआईसी बीमा सखी योजना
योजना की शुरुआत9 दिसंबर 2024
उद्देश्यमहिलाओ को रोजगार प्रदान करना
शैक्षिक योग्यता10वी पास
आयु सीमान्यूनतम 18 वर्ष अधिकतम 70 वर्ष
वेतन₹7000/- प्रतिमाह
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://licindia.in

एलआईसी बीमा सखी योजना का मुख्य उद्देश्य

एलआईसी बीमा सखी योजना को शुरू करने के पीछे सरकार का उद्देश्य गांव में रहने वाली महिलाओं को स्वावलंबी बनाना है। इस तरह से सरकार चाहती है कि ग्रामीण इलाकों की महिलाओं को इस योग्य बनाया जाए कि वे अपने पैरों पर खड़ी हो सकें। तो महिलाओं को सरकार आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस योजना को ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित कर रही है।

एलआईसी बीमा सखी योजना के लिए पात्रता शर्तें

भारतीय जीवन बीमा निगम की इस योजना के लिए अगर आपको आवेदन जमा करना है तो इसके लिए आपको बहुत सी पात्रता को पूरा करने की जरूरत पड़ेगी जैसे:-

  • आवश्यक है कि महिला भारत के किसी गांव में रहती हो।
  • महिला ने दसवीं, 12वीं, स्नातक या फिर स्नातकोत्तर किया हो।
  • आवेदक महिला की उम्र 18 वर्ष से 70 वर्ष तक के बीच में हो।
  • परिवार का कोई भी व्यक्ति भारतीय जीवन बीमा निगम में काम नहीं करता हो।

एलआईसी बीमा सखी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

एलआईसी बीमा सखी योजना के लिए आपको मुख्य रूप से जो दस्तावेज जमा करने होंगे इन सबके बारे में जानकारी निम्नलिखित कुछ इस प्रकार से है:-

  • आधार कार्ड
  • शिक्षा से संबंधित प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • आयु प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट आकार फोटो
  • मोबाइल नंबर

एलआईसी बीमा सखी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

बीमा सखी योजना के लिए जितनी भी ग्रामीण महिलाएं अपना आवेदन जमा करना चाहतीं हैं तो इसके लिए इन्हें निम्नलिखित तरीके को दोहराना पड़ेगा:-

  • सबसे शुरुआत में आपको एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद होम पेज पर आपको अप्लाई करने वाला लिंक दिखाई देगा जिसे आपको क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के तुरंत बाद ही आपके सामने एक नया पृष्ठ आएगा जिसमें आपको अपनी सारी जानकारी को भरना है।
  • आवेदन फार्म को जब आप पूरा भर लेंगें तो आपको एक कैप्चा कोड दिखाई देगा जिसे लिख देना है।
  • अब दूसरे पेज पर आपको यह चयन करना है कि आपका राज्य कौन सा है और आप कौन सी शाखा कार्यालय में काम करना चाहती हैं।
  • अंत में आपको बीमा सखी योजना का फॉर्म जमा करना है और इसके स्वीकृत होने की प्रतीक्षा करनी है।
  • इस तरह से आपको फिर भारतीय जीवन बीमा निगम के द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।

FAQs

बीमा सखी बनने का क्या फायदा है?

बीमा सखी बनने का फायदा यह है कि महिलाएं आत्मनिर्भर और वित्तीय तौर पर स्वावलंबी बन रहीं हैं।

क्या शहरों में रहने वाली महिलाएं भी योजना का हिस्सा बनने की पात्रता रखती हैं?

वैसे तो शहरों में रहने वाली महिलाओं को भी योजना का हिस्सा बनाया जा रहा है लेकिन यह योजना देश की उन सब महिलाओं के लिए शुरू की गई है जो ग्रामीण इलाकों की निवासी हैं।

क्या बीमा सखी बनने के लिए उच्चतम शिक्षा योग्यता की आवश्यकता होती है?

जी नहीं ऐसा नहीं है अगर महिला ने मात्र दसवीं कक्षा भी पास की है तो वह इस योजना में शामिल हो सकती है।

Leave a Comment