LIC Bima Sakhi Yojana Online Apply: एलआईसी बीमा सखी योजना के लिए आवेदन शुरू

By Yash
On: October 25, 2025 5:51 AM
LIC Bima Sakhi Yojana Online Apply

अगर आप भारत की रहने वाली एक ऐसी महिला हैं जो बीमा क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना चाहतीं हैं तो आपके लिए एलआईसी बीमा सखी योजना काफी उपयुक्त हो सकती है। दरअसल इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को बीमा सखी बनने के लिए सरकार मदद कर रही है। ‌

इस तरह से सरकार का यह प्रयास किया जा रहा है कि महिलाओं को बीमा पॉलिसी के बारे में जागरूक किया जाए और साथ में प्रशिक्षित भी किया जाए। तो जो महिलाएं इस योजना के जरिए से लाभार्थी बनाई जाएंगीं इनको हर महीने सरकार से एक राशि भी प्राप्त होती है। बाद में जब महिलाएं बीमा एजेंट बन जाती हैं तो इन्हें इनके प्रदर्शन के आधार पर वेतन प्राप्त होता है।

अगर आपको भी बीमा सखी योजना से लाभान्वित होना है तो आपको अपना आवेदन जमा करना पड़ेगा। यदि आप नहीं जानतीं कि कैसे आप बीमा सखी बन सकती हैं तो इसके लिए आज हम आपको इस आर्टिकल में सारी जानकारी देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि बीमा सखी बनने के लिए पात्रता, जरूरी दस्तावेज, आवेदन जमा करने की प्रक्रिया इत्यादि कौन सी है।

एलआईसी बीमा सखी योजना 2025

हमारे देश की सरकार ने जीवन बीमा निगम के साथ मिलकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का निर्णय लिया है। ऐसे में हम आपको बता दें कि जो महिलाएं विशेष तौर से ग्रामीण क्षेत्रों में रहती हैं इन सबके लिए बीमा सखी योजना संचालित की गई है।

यहां आपको हम यह भी जानकारी के लिए बताते चलें कि इस योजना के माध्यम से महिलाओं को 3 साल तक बीमा प्रशिक्षण दिया जाता है। तो महिलाओं को इस अवधि के समय सरकार से भत्ता भी प्राप्त होता है। इस प्रकार से पहले वर्ष में महिलाओं को मासिक 7000 रूपए मिलेंगे।

जबकि महिलाओं को दूसरे साल में हर महीने 6000 रूपए की राशि निरंतर प्राप्त होगी। इसी प्रकार से फिर आगे अगले वर्ष में यानी तीसरे साल में महिलाओं को जीवन बीमा निगम की ओर से 5 हजार रुपए का भत्ता मिलेगा। फिर इसके बाद महिलाएं बीमा सखी एजेंट बनकर काम कर सकतीं हैं।

LIC Bima Sakhi Yojana Apply Online 2025 Overview

मंत्रालय का नामग्रामीण विकास मंत्रालय
योजना का नामएलआईसी बीमा सखी योजना
योजना की शुरुआत9 दिसंबर 2024
उद्देश्यमहिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना
आयु सीमा18 से 70 वर्ष तक
प्रथम वर्ष वेतन₹7,000/-
द्वितीय वर्ष वेतन₹6,000/-
तृतीये वर्ष वेतन₹5,000/-
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://licindia.in

एलआईसी बीमा सखी योजना का उद्देश्य

हमारी केंद्र सरकार और जीवन बीमा निगम ने बीमा सखी योजना को शुरू करके यह उद्देश्य तय किया गया है कि ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाए। इस प्रकार से हम आपको यहां पर जानकारी के लिए बताते चलें कि सरकार चाहती है कि एक लाख से ज्यादा ग्रामीण परिवारों की महिलाओं को वित्तीय तौर पर मजबूत बनाया जाए।

इसके अलावा सरकार यह भी चाहती है कि ग्रामीण इलाकों के नागरिकों को बीमा करवाने के फायदे पता होने चाहिएं। तो जो महिलाएं योजना के तहत बीमा सखी बनेंगीं इन सबका यह भी कार्य होगा कि वे अपने आसपास के नागरिकों को इस बारे में जागरूक करें।

एलआईसी बीमा सखी योजना के लिए पात्रता

देश की जो महिलाएं बीमा सखी एजेंट के रूप में काम करना चाहतीं हैं तो इन्हें अपना आवेदन जमा करने के लिए निम्नलिखित पात्रता को पूरा करना आवश्यक है:-

  • जरूरी है कि आवेदक महिला भारत के ग्रामीण क्षेत्र की मूल निवासी हो।
  • आवेदन देने वाली महिला की उम्र बीमा सखी बनने हेतु 18 वर्ष से 70 वर्ष तक के बीच में हो।
  • महिला के परिवार का कोई भी व्यक्ति जरूरी है कि जीवन बीमा निगम का कर्मचारी ना हो।
  • केवल वहीं महिलाएं अपना आवेदन दे सकती हैं जिन्होंने कम से कम दसवीं कक्षा तक पढ़ाई की है।

एलआईसी बीमा सखी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

एलआईसी बीमा सखी योजना हेतु अगर आपको ऑनलाइन आवेदन जमा करना है तो ऐसे में आपको जिन दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी वे कुछ इस प्रकार से हैं:-

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक विवरण
  • पासपोर्ट आकार तस्वीर
  • मोबाइल नंबर आदि

एलआईसी बीमा सखी योजना के लिए आवेदन कैसे करे?

आपको अगर जीवन बीमा निगम के तहत बीमा सखी बनना है और अपना आवेदन जमा करना है तो इसके लिए आपको निम्नलिखित प्रक्रिया को सही प्रकार से अपनाना पड़ेगा:-

  • सर्वप्रथम आपको एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है।
  • अब आपको मुख्य पृष्ठ पर योजना के तहत आवेदन जमा करने के लिए एक ऑप्शन मिलेगा जिसे आपको दबाना है।
  • संबंधित विकल्प पर जब आप क्लिक करेंगे तो आपके सामने बीमा सखी आवेदन वाला पृष्ठ खुल जाएगा।
  • आगे आपको ध्यान से बीमा सखी योजना का फार्म सही प्रकार से भरना है और फिर कैप्चा कोड लिखना है।
  • कैप्चा कोड दर्ज करने के बाद आपको सबमिट करने वाला बटन दबा देना है।
  • यहां पर अब जो आपके सामने पेज आएगा इसमें आपको ध्यान से अपना राज्य और शाखा कार्यालय को चुनना है।
  • इसके बाद आपको यह चेक करना है कि आपने कोई जानकारी छोड़ी तो नहीं है।
  • यदि किसी भी प्रकार की कोई गलती नहीं है तो ऐसे में आपको अपना बीमा सखी फॉर्म जमा कर देना है।

FAQs

एलआईसी बीमा सखी योजना के लिए आवेदन कहा करना चाहिए?

आपको अपना आवेदन जीवन बीमा निगम की वेबसाइट के माध्यम से जमा करना चाहिए।

मुझे बीमा सखी बनने के बाद क्या फायदा प्राप्त होगा?

बीमा सखी बनने के बाद आप वित्तीय तौर पर खुद को आत्मनिर्भर बना सकतीं हैं।

कौन से क्षेत्र की महिलाओं को योजना का फायदा दिया जाता है?

ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को योजना का खास तौर से लाभ दिया जाता है।

Leave a Comment