LIC Scholarship Yojana 2026: 12वी पास छात्रों को मिल रही 40000 रूपए की स्कॉलरशिप, ऐसे करें आवेदन

By Yash
On: January 14, 2026 10:57 AM
LIC Scholarship Yojana

हमारे देश में ऐसे बहुत सारे विद्यार्थी रहते हैं जिनकी वित्तीय स्थिति काफी खराब होती है। ऐसे में इनके सामने शिक्षा को पूरा करना भी एक कड़ी चुनौती की तरह रहता है।

लेकिन अब एलआईसी स्कॉलरशिप योजना का फायदा लेकर विद्यार्थी आसानी से पढ़ाई पूरी कर सकते हैं। दरअसल भारतीय जीवन बीमा निगम के द्वारा जरूरतमंद छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाती है।

अगर आपने बारहवीं कक्षा पास कर ली है तो ऐसे में आपको इस स्कॉलरशिप से जरूर लाभ लेना चाहिए। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप कैसे एलआईसी स्कॉलरशिप योजना का फायदा लेकर अपनी शिक्षा के लक्ष्य को पूरा कर सकते हैं।

एलआईसी स्कॉलरशिप योजना 2026 (LIC Scholarship Yojana)

एलआईसी स्कॉलरशिप योजना के माध्यम से उन सब छात्रों को मदद की जाती है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। जानकारी के लिए बताते चले कि अब छात्रों को शिक्षा के लिए वित्तीय तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय जीवन बीमा निगम की तरफ से आप छात्रों को गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप का लाभ दिया जाता है। यह योजना इसलिए फायदेमंद है क्योंकि इसके द्वारा 12वीं कक्षा पास करने के बाद छात्रों को स्कॉलरशिप की राशि दी जाती है।

एलआईसी गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप के जरिए से विद्यार्थियों को 40000 रूपए की राशि दी जाती है। तो छात्रवृत्ति को लेने के बाद विद्यार्थी बिना किसी कठिनाई के अपनी पढ़ाई को पूरा कर सकते हैं।

LIC Golden Jubilee Scholarship 2026 Overview

विभाग का नामगोल्डन जुबली फाउंडेशन
योजना का नामएलआईसी गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप
लेख का नामएलआईसी स्कॉलरशिप योजना 2026
पात्रता12वीं कक्षा पास
वर्ष2026
लाभ15000 रूपए से 40000 रूपए तक की छात्रवृत्ति
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://licindia.in/

एलआईसी स्कॉलरशिप योजना का उद्देश्य

भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा जो छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है इसका उद्देश्य गरीब छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाना है। इस प्रकार से छात्रों को इनके पाठ्यक्रम के मुताबिक 15000 रूपए से 40000 रूपए तक की छात्रवृत्ति का लाभ दिया जाता है। तो योजना के द्वारा जो निम्न आय वर्ग के छात्र हैं इनको अपनी पढ़ाई के लिए खर्चो की कोई समस्या नहीं रहती।

एलआईसी स्कॉलरशिप योजना के लाभ (LIC Scholarship Yojana Benefits)

यदि आप भारतीय जीवन बीमा निगम से छात्रवृत्ति लेना चाहते हैं तो इसके माध्यम से आपको जो लाभ मिलते हैं इन सबका विवरण निम्नलिखित बताया है:-

  • एलआईसी स्कॉलरशिप लेने के बाद विद्यार्थी आसानी के साथ और बिना किसी मानसिक तनाव के शिक्षा पूरी कर सकते हैं।
  • विद्यार्थियों को कक्षा 12वीं के पश्चात शिक्षा के लिए सरकार से मदद प्राप्त होती है।
  • एलआईसी गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप के तहत विद्यार्थियों को 15 हजार से लेकर 40 हजार तक की छात्रवृत्ति प्राप्त होती है।
  • भारत के ऐसे विद्यार्थी जो निम्न आय वर्ग परिवारों से संबंध रखते हैं इन सबको वरीयता के तौर पर लाभ मिलता है।
  • अब गरीब छात्रों को अपनी शिक्षा को अधूरा नहीं छोड़ना होगा क्योंकि सारे खर्चे छात्रवृत्ति से पूरे हो जाएंगे।

एलआईसी स्कॉलरशिप योजना के लिए पात्रता (Eligibility for LIC Scholarship Yojana)

एलआईसी गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप प्राप्त करने के लिए आपको जो पात्रता मानदंड पूरे करने होंगे इन सबकी जानकारी कुछ इस प्रकार से दी गई है:-

  • केवल वही छात्र आवेदन दे सकते हैं जो भारतीय नागरिक हैं।
  • छात्र के परिवार की हर साल की आमदनी ढाई लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • विद्यार्थी ने अनिवार्य रूप से कक्षा दसवीं में और कक्षा 12वीं में कम से कम 60% अंक प्राप्त किए हों।
  • छात्र को स्कॉलरशिप तभी मिलती है जब वे 12वीं कक्षा पास करने के बाद आगे शिक्षा लेना चाहता है।

एलआईसी स्कॉलरशिप योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज (LIC Scholarship Yojana Important Documents)

एलआईसी स्कॉलरशिप योजना के लिए पंजीकरण करने हेतु आपको निम्नलिखित दस्तावेज जमा करने होंगे:-

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • पिछली कक्षा की मार्कशीट
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट आकार फोटो
  • मोबाइल नंबर

एलआईसी स्कॉलरशिप योजना के लिए आवेदन कैसे करें? (How to Apply for LIC Scholarship Yojana)

विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप प्राप्त करने के लिए अपना आवेदन निम्नलिखित बताए गए चरणों को दोहराकर पूरा करना होगा:-

  • सर्वप्रथम आपको एलआईसी की वेबसाइट पर चले जाना है।
  • होम पेज पर अब आपको स्कॉलरशिप वाला एक लिंक मिलेगा जिसे आपको क्लिक करना है।
  • इसके तुरंत बाद आपके सामने आवेदन पत्र खुल जाएगा जिसे आपको पूरा भर लेना है।
  • जब आपका स्कॉलरशिप का फॉर्म भर जाए तो फिर आपको दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • अब आखिर में आपको एक बार एलआईसी स्कॉलरशिप का फॉर्म चेक करना है और इसे सबमिट करना है।

FAQs

एलआईसी स्कॉलरशिप योजना 2026 का फायदा कौन ले सकता है?

वे सब छात्र जो 12वीं कक्षा पास कर चुके हैं और अपनी आगे की शिक्षा को पूरा करना चाहते हैं तो वे लाभ ले सकते हैं।

भारतीय जीवन बीमा निगम के द्वारा छात्रों को कितनी स्कॉलरशिप दी जाती है?

विद्यार्थियों को इनके पाठ्यक्रम के अनुसार 15 हजार रुपए से लेकर 40 हजार रुपए तक का वजीफा प्रदान किया जाता है।

एलआईसी गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप के माध्यम से किन छात्रों को प्राथमिकता दी जाती है?

एलआईसी गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप के द्वारा उन छात्रों को प्राथमिकता मिलती है जो निम्न आय वर्ग के तहत आते हैं।

Leave a Comment