नए वर्ष के पहले दिन ही एलपीजी गैस के दाम में बदलाव देखने को मिला है। तो जानकारी के लिए बता दें कि जो कमर्शियल गैस सिलेंडर हैं इसमें अब वृद्धि हो गई है।
इस प्रकार से 1 जनवरी से वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की कीमत में 111 रुपए को बढ़ाया गया है। तो जानकारी के लिए बता दें कि यह वृद्धि केवल कमर्शियल गैस सिलेंडर में ही की गई है और जो घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर है इसका दाम अभी नहीं बदला गया है।
तो ऐसे में जो लोग गैस सिलेंडर का इस्तेमाल होटल या फिर किसी और काम के लिए करते हैं तो इन्हें नए दाम से संबंधित पूरी जानकारी पता होनी चाहिए। अगर आप इससे जुड़ी हुई जानकारी ढूंढ रहे हैं तो आज हम आपकी इसमें मदद करने जा रहे हैं। इसलिए आपको हमारा आज का यह लेख शुरू से लेकर आखिर तक जरूर पढ़ना चाहिए।
LPG Gas New Rate 2026
जब भी महीने की पहली तारीख आती है तो ऐसे में हमारे भारत की सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों की तरफ से गैस सिलेंडर के मूल्य की समीक्षा की जाती है। इस तरह से जानकारी के लिए बता दें कि फिर इसके बाद सिलेंडर के दाम को कम या अधिक किया जाता है।
ऐसे में हम आपको जानकारी देना चाहते हैं कि एलपीजी वाणिज्यिक गैस सिलेंडर में 1 जनवरी वाले दिन बड़ा बदलाव हुआ है। इस तरह से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की तरफ से 111 रुपए बढ़ा दिए गए हैं। लेकिन अगर हम घरेलू गैस सिलेंडर की बात करें तो इसके दाम में वृद्धि या फिर कमी नहीं की गई है।
एलपीजी गैस सिलेंडर का दाम दिल्ली में
दिल्ली में सरकारी तेल कंपनियों की तरफ से कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में 111 रुपए बढ़ा दिए गए हैं। जानकारी के लिए बताते चलें कि 1 जनवरी से पहले तक दिल्ली में वाणिज्यिक गैस सिलेंडर 1580.50 रुपए का मिल रहा था। लेकिन अब मूल्य में वृद्धि होने के बाद 1691.50 रूपए चुकाने के बाद आप सिलेंडर खरीद सकेंगे।
कोलकाता में वाणिज्यिक गैस सिलेंडर का मूल्य
दिल्ली के साथ-साथ कोलकाता में भी एलपीजी गैस सिलेंडर का रेट बदला है। आपको यहां जानकारी के लिए बताते चलें कि अब आपको 19 किलो के वाणिज्यिक गैस सिलेंडर को खरीदने के लिए 1795 रूपए खर्च करने पड़ेंगे।
मुंबई में एलपीजी गैस सिलेंडर का दाम
मुंबई जैसे महानगर में भी एक जनवरी वाले दिन से एलपीजी गैस सिलेंडर के मूल्य में बदलाव आया है। जानकारी के लिए बता दें कि मुंबई में वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की कीमत 1642.50 रुपए हो गई है।
चेन्नई में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत
नए वर्ष के पहले दिन एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में जो बदलाव हुआ है इसका प्रभाव चेन्नई में भी देखने को मिल रहा है। बताते चलें कि चेन्नई में वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की कीमत 1849.50 रुपए हो गई है। इस तरह से अब चेन्नई के लोगों को नए दाम को चुकाने के बाद ही सिलेंडर मिल पाएगा।
घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर का दाम
जैसा कि हमने आपको बताया कि एलपीजी वाणिज्य गैस सिलेंडर की कीमत में 111 रुपए की वृद्धि तेल मार्केटिंग कंपनियों ने कर दी है। ऐसे में हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि जो घरेलू गैस सिलेंडर है इसमें कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिला है।
जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली जैसे स्थान पर एलपीजी घरेलू गैस सिलेंडर 853 रुपए का मिल रहा है। इसी प्रकार से अगर हम कोलकाता की बात करें तो 879 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर प्राप्त किया जा सकता है।
इसी प्रकार से मुंबई में घरेलू गैस सिलेंडर 852.50 रूपए का ही है और चेन्नई में इसके लिए आपको 868.50 रुपए देने होंगे। तो हम आपको बता दें कि साल 2025 में 8 अप्रैल वाले दिन घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत बदली थी और तब से अब तक इसमें कोई बदलाव आगे नहीं हुआ है।
FAQs
तेल मार्केटिंग कंपनियों के द्वारा एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत कितनी ज्यादा की गई है?
भारत की सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 111 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है।
एलपीजी गैस सिलेंडर के मूल्य की समीक्षा कौन सी तारीख को होती है?
एलपीजी गैस सिलेंडर के मूल्य की समीक्षा हर महीने की पहली तारीख को की जाती है।
क्या चेन्नई में भी एलपीजी गैस सिलेंडर का मूल्य ज्यादा हुआ है?
जी हां चेन्नई में भी एलपीजी गैस सिलेंडर का मूल्य अब बढ़ गया है।
क्या तेल मार्केटिंग कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत भी बढ़ाई है?
जी नहीं तेल मार्केटिंग कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत नहीं बढ़ाई है।










