Mahila Rojgar Yojana: महिला रोजगार योजना की पूरी जानकारी यहाँ देखें

By Yash
On: October 18, 2025 5:58 AM
Mahila Rojgar Yojana

बिहार राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री श्री नितेश कुमार यादव जी के द्वारा महिलाओं के लिए सशक्त बनाने हेतु काफी अच्छा कदम उठाया गया है जिसके अंतर्गत राज्य स्तर पर महिला रोजगार योजना को शुरू करवाया गया है।

व्यापक तौर पर शुरू करवाई गई महिला रोजगार योजना के अंतर्गत महिलाओं के लिए स्वयं रोजगार से जोड़ने हेतु कार्य किए जाएंगे। राज्य में महिला रोजगार योजना की घोषणा होते हुए भारी संख्या में महिलाओं ने आवेदन किए हैं जिनका आंकड़ा एक करोड़ से ऊपर तक जा चुका है।

महिला रोजगार योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदन करने वाली महिलाओं के लिए बहुत ही अच्छी खुशखबरी है क्योंकि मुख्यमंत्री जी के द्वारा महिलाओं के लिए इस योजना से लाभ देने हेतु नए निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

महिला रोजगार योजना 2025

बिहार राज्य की जिन महिलाओं ने महिला रोजगार योजना के अंतर्गत आवेदन किया है उनके खातों में जल्द ही स्वयं रोजगार को प्रोत्साहन देने के लिए पहली किस्त का हस्तांतरण किया जाने वाला है। बताते चले कि यह किस्त सभी स्वीकृत आवेदक महिलाओं के खातों में पहुंचाई जाएगी।

योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाली महिलाओं के लिए कुछ ही समय पश्चात सरकारी तौर पर जारी करवाई जाने वाली किस्त से संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए। आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से योजना का पूरा विवरण सरल शब्दों में उपलब्ध करवाने जा रहे हैं जो सभी महिलाओं के लिए काफी सहायता जनक होगा।

Mukhya Mantri Mahila Rojgar Yojana 2025 Overview

मंत्रालय का नामश्रम एवं रोजगार मंत्रालय
योजना का नाममहिला रोजगार योजना
राज्यबिहार
पात्रताबिहार की मूल निवासी महिलाओं के लिए
उद्देश्यउद्यमिता और स्वरोजगार को बढ़ावा देना
न्यूनतम राशि₹15,000/-
अधिकतम राशि₹2,00,000/-
प्रथम क़िस्त₹10,000
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://mmry.brlps.in

महिला रोजगार योजना के लिए पात्रता

बिहार राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई महिला रोजगार योजना के लिए निम्न प्रकार की पात्रताएं अनिवार्य की गई है:-

  • इस योजना में केवल बिहार राज्य की मूल निवासी महिलाओं के लिए ही शामिल किया जा रहा है।
  • महिलाएं श्रमिक हो या फिर पहले से ही किसी छोटे व्यवसाय में संलग्न हो।
  • महिला के पास परमानेंट आय का कोई विकल्प नहीं होना चाहिए।
  • सरकारी नौकरी में संलग्न या फिर आय करदाता वाली महिलाओं के लिए लाभ नहीं दिया जाएगा।
  • महिलाओं के पास स्वयं का बैंक खाता होना चाहिए जिसमें आधार मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से लिंक हो।

महिला रोजगार योजना के तहत प्रथम किस्त

बिहार राज्य तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यादव जी के निर्णय अनुसार महिला रोजगार योजना में आवेदन करने वाली महिलाओं के लिए पहली किस्त प्रदान करवाई जाने वाली है जो की ₹10,000 तक की होगी। यह किस्त डायरेक्ट सभी आवेदक महिलाओं के खाते में ट्रांसफर करवाई जाएगी।

बताते चलें कि योजना के तहत सभी पात्र महिलाओं के खातों में यह विशेष किस्त पहुंचाने के लिए राज्य सरकार की तरफ से 500 करोड रुपए का बजट पेश किया गया है। इसी बजट के आधार पर सभी महिलाओं के लिए लाभार्थी किया जाएगा।

महिला रोजगार योजना की विशेषताएं

महिला रोजगार योजना की विशेषताएं निम्न प्रकार से हैं:-

  • महिला रोजगार योजना राज्य की सभी वर्ग की महिलाओं के लिए समान रूप से लाभ दे रही है।
  • इस योजना के तहत महिलाओं के लिए स्वयं रोजगार से जोड़ने के अथक प्रयास किए जा रहे हैं।
  • महिलाओं के लिए स्वयं व्यवसाय हेतु वित्तीय सहायता के साथ लोन इत्यादि की सुविधा भी दी गई है।
  • महिलाएं अपनी आवश्यकता अनुसार लाखों रुपए तक का लोन बहुत ही आसानी के साथ योजना से ले सकती हैं।
  • सरकारी निर्देश अनुसार इस योजना में महिलाओं के लिए उद्यमिता और तकनीकी प्रशिक्षण भी दिए जाएंगे।

महिला रोजगार योजना में कितना मिलेगा लोन

महिला रोजगार योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाली महिलाओं के लिए उनके व्यवसाय और आवश्यकता के आधार पर अलग-अलग प्रकार से लोन प्रदान करवाया जाता है जो न्यूनतम ₹15,000 से शुरू होता है।

ऐसी महिलाएं जो अपने व्यवसाय में बढ़ोतरी की इच्छा रखते हैं उनके लिए मध्यम स्तर पर 75,000 रुपए के लोन की व्यवस्था करवाई गई है इसके अलावा शुरू करने के लिए महिलाओं की स्थिति को देखते हुए ₹2,00,000 तक का लोन अधिकतम प्रदान किया जा सकता है।

महिला रोजगार योजना के लिए आवेदन कैसे करे?

बिहार राज्य में चलाई जा रही महिला रोजगार योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया को बहुत ही सरल तरीके से पूरा करवाया गया है क्योंकि महिलाओं के आवेदन सरकारी कार्यालयों के अंतर्गत जमा करवाए गए हैं। इच्छुक और पात्र महिलाएं सरकारी कार्यालय के माध्यम से आवेदन जमा कर सकते हैं इसके अलावा सभी महिलाओं के आवेदनों को SHG के लिए भेज दिया जाता है।

ऐसी महिलाएं जो स्वस्थ सहायता समूह से नही जुड़ी है वे संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी आवेदन का कार्य बहुत ही सरलता के साथ कर सकती हैं।

FAQs

महिला रोजगार योजना में कितनी महिलाओं ने आवेदन किए हैं?

महिला रोजगार योजना के अंतर्गत 1.34 करोड़ महिलाओं ने आवेदन किए हैं।

महिला रोजगार योजना में लोन की ब्याज दर क्या है?

महिला रोजगार योजना में लोन की ब्याज दर वार्षिक तौर पर 12% तक हो सकती है।

महिला रोजगार योजना में लोन की भुगतान अवधि क्या है?

महिला रोजगार योजना में लोन की भुगतान अवधि 1 से 3 वर्ष तक की है।

Leave a Comment