मातृशक्ति उद्यमिता योजना को हरियाणा की राज्य सरकार के द्वारा शुरू किया गया है। आपको हम बता दें कि इस योजना को शुरू करने के पीछे सरकार का मकसद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का है।
तो इस योजना के माध्यम से जिन महिलाओं को लाभार्थी बनाया जाएगा इन सबको स्वरोजगार आरंभ करने के लिए 5,00,000 रूपए तक का ऋण दिया जाएगा। इस तरह से इस धन का उपयोग करके हरियाणा राज्य की महिलाएं खुद को आत्मनिर्भर बना सकती हैं और वित्तीय तौर पर मजबूत भी बन सकतीं हैं।
अगर आप भी एक ऐसी महिला हैं जो केवल अपने घर की जिम्मेदारियों तक बिल्कुल सीमित नहीं रहना चाहतीं और कोई काम करना चाहती हैं तो ऐसे में आपको मातृशक्ति उद्यमिता योजना का फायदा लेना चाहिए। यदि आप नहीं जानते कि यह योजना क्या है तो इसके लिए आप हमारा आज का यह पोस्ट पढ़िए और जानिए इस योजना की विस्तृत जानकारी।
मातृशक्ति उद्यमिता योजना 2025
हरियाणा राज्य की विवाहित महिलाओं के लिए राज्य सरकार द्वारा मातृशक्ति उद्यमिता योजना को आरंभ किया गया है। योजना के माध्यम से हरियाणा सरकार राज्य की गरीब महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना चाहती है।
इस प्रकार से हम आपको यहां बता दें कि हरियाणा महिला विकास निगम के द्वारा यह योजना संचालित की जा रही है। योजना के अंतर्गत महिलाओं को कम ब्याज दर पर लोन उपलब्ध कराया जाता है। तो हम आपको बता दें कि महिलाएं योजना के द्वारा 3,00,000 रूपए तक या फिर कुछ स्थितियों में 5,00,000 रूपए तक का लोन ले सकती हैं।
इसके अलावा हम आपको बता दें कि आप सभी महिलाओं को यह लोन 7 फीसद वार्षिक ब्याज दर पर मिलता है। साथ ही किस्तों का भुगतान करने पर सरकार से 7% ब्याज की सब्सिडी भी मिलती है। महिलाएं आसानी के साथ योजना के तहत लोन लेकर सिलाई केंद्र, ब्यूटी पार्लर, खाद्य व्यवसाय इत्यादि को शुरू कर सकती हैं।
Haryana Matrushakti Udyamita Yojana 2025 Overview
| विभाग का नाम | महिला एवं विकास विभाग |
| योजना का नाम | मातृशक्ति उद्यमिता योजना |
| योजना की शुरुआत | 3 नवंबर, 2023 |
| राज्य | हरियाणा |
| उद्देश्य | महिलाओ को स्वरोजगार के लिए बढ़ावा देना। |
| पात्रता | केवल हरियाणा की निवासी महिलाए |
| आयु सीमा | न्यूनतम 18 वर्ष, अधिकतम 60 वर्ष |
| सब्सिडी | 7% वार्षिक ब्याज पर |
| ऋण राशि | ₹5 लाख तक |
| आवेदन शुल्क | निःशुल्क |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://www.hwdcl.org/ |
मातृशक्ति उद्यमिता योजना का उद्देश्य
हरियाणा राज्य सरकार द्वारा इस योजना को महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। इस प्रकार से राज्य सरकार चाहती है कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए और इनके जीवन को सुधारने के लिए आर्थिक मदद की जाए।
योजना के माध्यम से हरियाणा राज्य सरकार इस योजना का लाभ ग्रामीण और शहरी इलाकों में रहने वाली महिलाओं को प्रदान कर रही हैं। तो राज्य सरकार द्वारा यही उद्देश्य बनाया गया है कि पूरे राज्य की गरीब महिलाओं को वित्तीय तौर पर सक्षम बनाया जाए।
मातृशक्ति उद्यमिता योजना के लाभ
मातृशक्ति उद्यमिता योजना के अंतर्गत जो फायदे हरियाणा की महिलाओं को मिलने वाले हैं इन सबके बारे में जानकारी कुछ इस तरह से है:-
- महिलाओं को इस योजना के अंतर्गत वित्तीय सहायता के रूप में तीन या पांच लाख रुपए तक का लोन 7% ब्याज की सब्सिडी के साथ मिलता है।
- मातृशक्ति उद्यमिता योजना के माध्यम से महिलाएं अपना खुद का काम आरंभ करके आर्थिक तौर पर स्वतंत्र बन सकती हैं।
- गरीब महिलाओं की सामाजिक स्थिति बेहतर बनती है और इन्हें सम्मानजनक जीवन जीने का मौका मिलता है।
- योजना के माध्यम से हरियाणा राज्य सरकार छोटे व्यवसाय को आरंभ करने के लिए लोन देती है।
- निर्धन परिवारों की महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।
मातृशक्ति उद्यमिता योजना के लिए पात्रता शर्तें
हरियाणा में शुरू की गई मातृशक्ति उद्यमिता योजना के लिए केवल वहीं महिलाएं आवेदन दे सकती हैं जो निम्नलिखित पात्रता रखती हैं:-
- हरियाणा की केवल विवाहित महिलाएं ही इस योजना के तहत आवेदन दे सकती हैं।
- आवेदन जमा करने वाली महिला की उम्र 18 साल से लेकर 60 साल तक होनी चाहिए।
- महिला की पारिवारिक वार्षिक आय 5 लाख तक या फिर इससे कम होनी चाहिए और यह परिवार पहचान पत्र के तहत सत्यापित भी हो।
- जरूरी है कि महिला किसी अन्य लोन योजना के तहत दोषी ना हो।
- महिला का नाम परिवार पहचान पत्र यानी पीपीपी में जरूर होना चाहिए।
मातृशक्ति उद्यमिता योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
अगर आपको मातृशक्ति उद्यमिता योजना हेतु अपना आवेदन जमा करना है तो इसके लिए आपको निम्नलिखित जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे:-
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र जैसे राशन कार्ड अथवा बिजली बिल
- परिवार पहचान पत्र
- आय प्रमाणपत्र
- यदि जरूरी हो तो व्यवसाय की योजना
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
मातृशक्ति उद्यमिता योजना के लिए आवेदन कैसे करे?
अगर आपको मातृशक्ति उद्यमिता योजना हेतु अपना आवेदन जमा करना है तो इसके लिए आप निम्नलिखित तरीके के जरिए से अपना आवेदन दे सकते हैं:-
- सबसे शुरू में आपको मातृशक्ति उद्यमिता योजना की वेबसाइट पर चले जाना है।
- अगर आपके पास लॉगिन आईडी मौजूद है तो ऐसे में आपको साइन इन हियर का विकल्प क्लिक करके अपनी आईडी और पासवर्ड एवं कैप्चा कोड को दर्ज करना है।
- अगर आप नए हैं तो ऐसे में आपको न्यू यूजर का बटन क्लिक करना है और पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करना है। आगे फिर आपको सर्च बार में जाकर हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजना को लिखकर खोजना है।
- इसके बाद आपके सामने आवेदन फार्म आएगा इसमें आपको अपनी व्यक्तिगत व व्यवसाय की जानकारी को और ऋण की राशि को दर्ज करना है।
- अगले चरण में आपको सभी जरूरी दस्तावेजों को स्कैन करते हुए अपलोड कर देना है।
- अब सारी जानकारी को चेक कर लेना है और अपना हरियाणा मातृशक्ति योजना का आवेदन जमा करना है।
- इस तरह से फिर आप प्राप्त हुई रसीद के माध्यम से अपने आवेदन की स्थिति को ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं।
FAQs
मातृशक्ति उद्यमिता योजना कहां शुरू की गई है और क्यों?
मातृशक्ति उद्यमिता योजना हरियाणा राज्य में महिलाओं को स्वरोजगार हेतु मदद करने के लिए शुरू की गई है।
हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजना के तहत कितना ब्याज चुकाना पड़ता है?
इसके तहत महिलाओं को 7% का ब्याज वार्षिक चुकाना होता है।
मातृशक्ति उद्यमिता योजना का फायदा लेने के लिए पात्रता क्या रखी गई है?
हरियाणा की ऐसी महिलाएं जिनकी उम्र 18 साल से लेकर 60 साल तक है और जो विवाहित हैं इन्हें योजना के तहत पात्र माना गया है।









