मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को बिहार की राज्य सरकार ने शुरू किया है। यह एक ऐसी योजना है जिसके माध्यम से राज्य सरकार का मकसद अपने क्षेत्र की महिलाओं को आर्थिक तौर पर सक्षम बनाना है। इस तरह से इस योजना के माध्यम से बिहार सरकार महिलाओं को 10 हजार रुपए की राशि प्रदान करेगी।
लेकिन इस योजना के अंतर्गत केवल वहीं महिलाएं फायदा ले सकती हैं जो बिहार की मूल निवासी हैं। इस तरह से महिलाएं अपना आवेदन जमा करके सरकार से यह वित्तीय मदद आसानी के साथ ले सकती हैं और अपना कोई कारोबार आरंभ कर सकती हैं। इससे यह फायदा होगा कि महिलाओं को अपने पास से पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा और वे राज्य सरकार से मदद लेकर आत्मनिर्भर बन सकती हैं।
अगर आपको भी बिहार राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना का लाभ लेना है तो ऐसे में आप सारी जानकारी हमारे इस लेख से प्राप्त कर सकते हैं। आज आपको हम बताएंगे मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का सारा विवरण। साथ ही हम आपको योजना के लिए पात्रता मानदंड, आवेदन जमा करने की प्रक्रिया इत्यादि के बारे में भी बताएंगे।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना
बिहार सरकार की तरफ से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को शुरू किया है। ऐसे में हम आपको बता दें कि जो महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई हैं वे सब महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकती हैं। इस प्रकार से हम आपको यहां पर यह भी बताना चाहते हैं कि हर परिवार की केवल एक महिला को ही रोजगार शुरू करने के लिए सरकार से 10,000 रूपए की राशि प्राप्त होगी।
हालांकि बाद में इस राशि को बिहार सरकार द्वारा 2,00,000 रूपए तक भी किया जा सकता है। तो देखा जाए तो बिहार राज्य सरकार यह कोशिश कर रही है कि राज्य की जो महिलाएं हैं वे आत्मनिर्भर बनने के अलावा वित्तीय तौर पर सक्षम बनें। इस तरह इस योजना को बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति यानी जीविका के जरिए से शुरू किया गया है।
Mahila Rojgar Yojana 2025 Overview
| विभाग का नाम | ग्रामीण विकास विभाग |
| योजना का नाम | मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना |
| राज्य | बिहार |
| उद्देश्य | महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना |
| आयु | 18 से 60 वर्ष। |
| पात्रता | केवल बिहार की महिलाए |
| राशि | 2,00,000/- रुपए तक |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | www.brlps.in |
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का उद्देश्य
बिहार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। इस तरह से हम आपको बताते चलें कि राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को ऐसे कामों के लिए धनराशि दी जा रही है जिन्हें वे आसानी से कर सकती हैं।
यहां आपको हम जानकारी के लिए बताना चाहते हैं कि महिलाएं इस योजना का फायदा लेकर ब्यूटी पार्लर, मोबाइल रिचार्ज दुकान, मुर्गी पालन, खेती बाड़ी, फलों और सब्जियों का काम, खिलौनों का काम, फोटोकॉपी व स्टेशनरी की दुकान, मोबाइल एवं इलेक्ट्रिक सामान की रिपेयरिंग की दुकान, गोपालन और सिलाई का काम आसानी के साथ शुरू कर सकती हैं।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लिए पात्रता शर्तें
बिहार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के जरिए से सिर्फ वही महिलाएं फायदा उठा सकती हैं जो नीचे बताई गई सारी पात्रता को पूरा करने में सक्षम हैं-
- महिला रोजगार योजना का फायदा लेने के लिए जरूरी है कि आवेदिका बिहार राज्य की मूल निवासी हो।
- आवेदक महिला की उम्र 18 वर्ष से लेकर 60 साल तक होनी आवश्यक है।
- जो महिलाएं शादीशुदा हैं वे इस योजना के लिए आवेदन देने हेतु पात्र मानी गई हैं।
- जिन महिलाओं की शादी नहीं हुई है और जिनके माता और पिता की मृत्यु हो चुकी है तो इन्हें भी योजना का पात्र माना गया है।
- आवेदन देने के लिए जरूरी है कि महिला जीविका स्वयं सहायता समूह के साथ जुड़ी हुई हो।
- महिला या फिर महिला का पति आयकर दाता की श्रेणी में ना आता हो।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लिए आपको अपना आवेदन जमा करते समय जिन महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी इनकी जानकारी कुछ इस तरह से है-
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ने का प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लिए आवेदन कैसे करे?
बिहार की जो महिलाएं मुख्यमंत्री महिला रोजगार हेतु अपना आवेदन भर कर जमा करना चाहती हैं तो इसके लिए वे निम्नलिखित प्रक्रिया को अपना सकती हैं:-
- मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना हेतु आपको सर्वप्रथम जीविका की वेबसाइट पर चले जाना है।
- यहां अब होम पेज पर आपको पंजीकरण करने के लिए अपने आधार की संख्या, मोबाइल नंबर, बैंक खाता विवरण और कारोबार की जानकारी को दर्ज करना है।
- इस तरह से आवेदन फॉर्म भरने के बाद फिर आपको सारे अहम दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना है।
- अब आगे आपको अपना आवेदन पत्र जमा कर देना है और आपके क्षेत्र के सामुदायिक संसाधन सेवी की तरफ से अब आपसे संपर्क करके योजना का फायदा दिया जाएगा।
FAQs
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को कहां और किसने शुरू किया है?
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को बिहार की राज्य सरकार ने अपने राज्य की महिलाओं के लिए शुरू किया है।
मैं मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का फायदा कैसे ले सकती हूं?
इसके लिए आपको सबसे पहले जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ना होगा और इसके बाद अपना आवेदन जमा करना पड़ेगा।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के माध्यम से अधिकतम कितनी राशि मिल सकती है?
इस योजना के अंतर्गत शुरुआत में 10,000 रूपए और बाद में अधिकतम 2 लाख रुपए तक की राशि आपको मिल सकती है।









