Nagar Nigam Bharti 2025: नगर निगम भर्ती के फॉर्म भरना शुरू

By Yash
On: October 29, 2025 6:50 AM
Nagar Nigam Bharti 2025

मध्य प्रदेश राज्य के अंतर्गत मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल के द्वारा नगर निगम की भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया गया है और आवेदन के लिए प्रारंभिक तारीख 29 अक्टूबर तथा अंतिम तारीख 12 नवंबर 2025 तय की गई है वही आवेदन फॉर्म में किसी भी प्रकार के संशोधन के लिए 17 नवंबर की तारीख तय की गई है इसके अलावा परीक्षा की तारीख का भी ऐलान कर दिया गया है वर्तमान में आवेदन करवा लेने के बाद में परीक्षा का आयोजन 13 दिसंबर के दिन किया जाएगा।

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने इस यह भर्ती कुल 454 रिक्त पदों को लेकर जारी की है। इस भर्ती के लिए आवेदन का समय उम्मीदवारों को बहुत ही कम दिया गया है जिसकी वजह से सभी उम्मीदवारों को जल्दी से जल्दी ही आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी और जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में सम्मिलित होंगे उनका चयन नगर पालिका निगम समेत लगभग 44 विभागों के अंतर्गत किया जाएगा। नौकरी की तलाश करने वाले सभी युवा इस भर्ती के लिए जरूर आवेदन करें।

नगर निगम भर्ती 2025

इस भर्ती के माध्यम से युवाओं को कनिष्ठ रेशम निरीक्षक, बायोमेडिकल इंजीनियर, सहायक यंत्र, फील्ड ऑफिसर, स्वच्छता निरीक्षक, समेत विभिन्न अलग-अलग सरकारी रिक्त पदों पर नौकरी मिलेगी। इस भर्ती में आरक्षित वर्ग और अनारक्षित वर्ग के सभी उम्मीदवारों को आमंत्रित किया गया है तो संपूर्ण जानकारी को हासिल करके योग्यता को चेक करके अंतिम तारीख से पहले कभी भी किसी भी प्रकार के पद पर चयनित होने के लिए सभी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होकर चयनित होंगे उन उम्मीदवारों को पद अनुसार सैलरी प्रदान की जाएगी जिसमें चयनित उम्मीदवारों को 19,500 रूपये से लेकर 1,77,000 रूपये तक की सैलरी हर महीने मिलेगी। इस भर्ती हेतु आवेदन की प्रक्रिया भी बहुत आसान है ऑनलाइन आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ही सभी उम्मीदवार स्वयं या फिर कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से आवेदन करवा सकते हैं।

Nagar Nigam Vacancy 2025 Overview

विभाग का नाममध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल
भर्ती का नामनगर निगम भर्ती
शिक्षा योग्यतास्नातक पास
आयु सीमा18 से 40 वर्ष तक
सैलरी₹19,500/- से ₹1,77,000/-
प्रारंभ तिथि29 अक्टूबर 2025
अंतिम तिथि12 नवंबर 2025
चयन प्रक्रियालिखित परीक्षा
आवेदन शुल्क₹500/-
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
CategoryRecruitment
आधिकारिक वेबसाइटhttps://esb.mp.gov.in

नगर निगम भर्ती के लिए आयु सीमा

इस भर्ती के अंतर्गत आने वाले पदों के लिए तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु की घोषणा की गई है जिसमें न्यूनतम आयु 18 वर्ष की मांगी गई है और अधिकतम आयु 40 वर्ष की तय की गई है। महिला उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट प्रदान की गई है साथ ही नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को भी अधिकतम आयु में छूट मिलेगी।

नगर निगम भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

आवेदन के लिए उम्मीदवारों ने स्नातक की डिग्री प्राप्त की हुई होनी चाहिए। और यह डिग्री भी जीव विज्ञान कृषि विज्ञान या संबंधित विषय में ली हुई होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार को कंप्यूटर चलाने की जानकारी भी जरूर होनी चाहिए।

ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने सिविल इंजीनियर बायोमेट्रिक इंजीनियर बीएससी ऑक्यूपेशनल थैरापिस्ट आदि की डिग्री प्राप्त की हुई है वह भी आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते है। लेकिन यह जानकारी एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन से भी जरूर हासिल करें।

नगर निगम भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

इस भर्ती में अनारक्षित और आरक्षित दोनों के अंतर्गत आने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क तय किया गया है। जिसमें अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 500 रूपये का आवेदन शुल्क है और आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए 250 रूपये का आवेदन शुल्क रखा गया है तो आवेदन की प्रक्रिया पूरी करते समय किसी भी विकल्प के जरिए सभी उम्मीदवारों को इस आवेदन शुल्क को जरूर जमा करना है।

नगर निगम भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में बताए जाने वाले समय के अनुसार लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा तो लिखित परीक्षा में सभी उम्मीदवारों को जरूर उपस्थित होना है। इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों के दस्तावेज भी सत्यापित किए जाएंगे और फ़िर अलग-अलग प्रकार के रिक्त पदों में से योग्यता के अनुसार पद पर उम्मीदवार का चयन कर लिया जाएगा।

नगर निगम भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

  • आवेदन हेतु उम्मीदवारों को मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट ओपन कर लेनी है।
  • अब रिक्रूटमेंट के सेक्शन पर जाकर ग्रुप टु सब ग्रुप तीन के लिंक पर क्लिक कर देना है।
  • फिर वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करवाया जाएगा तो वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करें।
  • इसके बाद भर्ती का आवेदन फॉर्म ध्यान से भरे जिसमें प्रत्येक पूछी गई जानकारी ठीक-ठीक दर्ज करनी है।
  • जानकारियां भरकर दस्तावेज भी अपलोड करें और फिर आवेदन शुल्क की राशि का भुगतान करें।
  • इतना करने के बाद आवेदन फॉर्म को सबमिट कर देना है।

FAQs

मध्य प्रदेश में नई भर्ती कब निकलेगी?

मध्य प्रदेश में नई भर्ती निकल चुकी है।

महिला उम्मीदवार भी भर्ती के लिए आवेदन कर सकती हैं?

जी हां महिला उम्मीदवार भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकती हैं।

मैं नगर निगम भर्ती के लिए आवेदन कैसे करूं?

आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आप आसानी से भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Comment