NSP Scholarship 2025: एनएसपी स्कॉलरशिप का पैसा मिलना शुरू

By Yash
On: November 1, 2025 9:07 AM
NSP Scholarship 2025

आजकल काफी विद्यार्थियों के द्वारा स्कॉलरशिप की राशि को प्राप्त करने के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी की जा रही है क्योंकि स्कॉलरशिप की राशि विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में काफी ज्यादा लाभदायक साबित हो रही है अलग-अलग राज्यों में निवास करने वाले विद्यार्थी जिसमें छोटी कक्षा से लेकर बड़ी कक्षा तक के विद्यार्थी सभी शामिल है और सभी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करते हैं तथा स्कॉलरशिप को जरूर प्राप्त करते हैं।

सभी विद्यार्थियों को सरकार द्वारा तथा विभिन्न संस्थाओं के द्वारा चलाई जाने वाली स्कॉलरशिप योजनाओ के लिए आवेदन करने में आसानी रहे और विद्यार्थी ऑनलाइन ही स्टेटस तथा अनेक प्रकार की जानकारी को हासिल कर सके इसके लिए सरकार ने नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल की शुरुआत की है यह एक राष्ट्रीय स्तर का पोर्टल है और इसके माध्यम से घर बैठे ही स्कॉलरशिप की राशि के लिए आवेदन कर सकते हैं। वही जरूरी अन्य कार्य भी कर सकते हैं।

एनएसपी स्कॉलरशिप 2025

माता-पिता के पास कमाई का अच्छा सोर्स नहीं होने की वजह से अनेक विद्यार्थियों को शिक्षा हासिल करने में समस्या का सामना करना पड़ता है और काफी विद्यार्थी ऐसे भी होते हैं जो की बीच में ही अपनी पढ़ाई को छोड़ देते हैं इन सभी को देखते हुए सरकार तथा विभिन्न संगठन मौजूद हैं जो कि विद्यार्थी को स्कॉलरशिप की राशि प्रदान करते हैं और अभी भी कर रहे हैं हर वर्ष लाखो विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप की राशि मिल रही है।

जिसे उपयोग में लेकर अनेक विद्यार्थी अपनी कोचिंग की फीस का भुगतान कर रहे हैं तो अनेक विद्यार्थी शिक्षा के लिए या अन्य जरूरत को पूरा करने के लिए राशि को उपयोग में ले रहे हैं। अच्छी पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को तथा बालिकाओं के लिए और पिछड़ी जातियों के विद्यार्थियों के लिए एक से बढ़कर एक स्कॉलरशिप की योजना मौजूद है केवल विद्यार्थी को जानकारी होनी चाहिए और विद्यार्थी के द्वारा आवेदन जरूर किया जाना चाहिए।

National Scholarship Portal 2025 Overview

मंत्रालय का नामइलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
लेख का नामएनएसपी स्कॉलरशिप
शुरुआतवर्ष 2015
उद्देश्यवित्तीय सहायता प्रदान करना
शैक्षिक सत्र2025-26
पात्रता9वी से स्नातक तक
स्कॉलरशिप राशि₹75000/-
पेमेंट मोडसीधे बैंक खाते में (DBT)
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://scholarships.gov.in

एनएसपी स्कॉलरशिप के तहत राशि

स्कॉलरशिप की योजनाओं में विद्यार्थियों को कम ज्यादा स्कॉलरशिप की राशि मिलती है। जिसमें नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप योजना के लिए आवेदन करके विद्यार्थी 12000 रूपये तक की स्कॉलरशिप प्राप्त कर सकते हैं। इंदिरा गांधी स्कॉलरशिप एकल बालिका योजना से 3100 रूपये तक की स्कॉलरशिप की राशि हर महीने प्राप्त कर सकते हैं। अन्य योजनाओं से 75000 रूपये तथा कम ज्यादा राशि की स्कॉलरशिप भी प्राप्त कर सकते हैं।

सबसे पहले जो भी विद्यार्थी स्कॉलरशिप की राशि को प्राप्त करना चाहते हैं वह विभिन्न योजनाओं में से अपने स्तर की किसी योजना का चयन करें फिर पात्रता नियमों की जानकारी को हासिल करें और इसके बाद में नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल को ओपन करके स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करें ऐसा करने पर आगे आवेदन का फॉर्म चला जाएगा और फिर स्कॉलरशिप की राशि मिल जाएगी।

एनएसपी स्कॉलरशिप के लाभ

  • एनएसपी पोर्टल पर विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन करने का ऑप्शन होने की वजह से अब विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप योजना के लिए आवेदन हेतु कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है।
  • आरक्षित वर्ग और दिव्यांगजन तथा पिछड़ी जातियों के विद्यार्थी सभी ही अलग-अलग स्कॉलरशिप योजनाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • स्कॉलरशिप मिलने की वजह से विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता मिलेगी और इसकी वजह से विद्यार्थी पढ़ाई में आगे बढ़ सकेंगे।
  • छात्र-छात्रा सभी ही प्रतिवर्ष स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करके प्रतिवर्ष ही स्कॉलरशिप को प्राप्त कर सकते हैं।

एनएसपी स्कॉलरशिप के लिए पात्रता

स्कॉलरशिप की राशि प्राप्त करने के लिए अलग-अलग योजनाओं हेतु पात्रता के नियम अलग-अलग है लेकिन कुछ सामान्य नियम इस प्रकार है-

  • विद्यार्थी ने मान्यता प्राप्त संस्थान में ही एडमिशन लिया हुआ होना चाहिए।
  • पारिवारिक वार्षिक आय ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • स्कॉलरशिप की राशि की आवश्यकता अवश्य होनी चाहिए क्योंकि जरूरतमंदों को ही स्कॉलरशिप की राशि प्रदान की जाती है।
  • आवेदन करने वाला विद्यार्थी भारतीय नागरिक ही होना चाहिए।

एनएसपी स्कॉलरशिप के लिए आवश्यक दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता पासबुक
  • माता-पिता का आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • चालू मोबाइल नंबर

एनएसपी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कैसे करें?

  • स्मार्टफोन में कोई भी ब्राउज़र खोल लेना है और उसमें एनएसपी स्कॉलरशिप पोर्टल को ओपन करें।
  • अब पोर्टल पर तीन लाइन के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद स्कीम ओन एनएसपी का ऑप्शन नजर आएगा तो इसका चयन कर लेना है।
  • फिर अलग-अलग डिपार्टमेंट के महत्वपूर्ण विकल्प दिखाई देंगे जिनमें से उस डिपार्टमेंट का चयन करें जिसके जरिए स्कॉलरशिप को प्राप्त करना चाहते हैं।
  • फिर आवेदन करने के विकल्प के जरिए रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन फॉर्म को भरकर सबमिट करें।
  • आवेदन फॉर्म सबमिट करने पर आवेदन हो जाएगा और फिर योग्य होने पर आगे से कुछ समय बीत जाने के पश्चात स्कॉलरशिप की राशि जारी कर दी जाएगी।

FAQs

एनएसपी स्कॉलरशिप के लिए कभी भी आवेदन कर सकते हैं?

जी नहीं आवेदन के लिए प्रारंभिक और अंतिम तारीख की घोषणा की जाती है।

स्कॉलरशिप का फॉर्म भरने के लिए कितना पैसा लगता है?

स्कॉलरशिप का फॉर्म भरने के लिए कोई भी पैसा नहीं लिया जाता है।

क्या मुझे स्कॉलरशिप की राशि मिलेगी?

यदि फॉर्म स्वीकार हो जाता है और आप पात्र होते हैं तो स्कॉलरशिप की राशि मिल जाएगी।

Leave a Comment