पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना को हमारे देश की सरकार के द्वारा गरीब लोगों को आर्थिक रूप से सुरक्षा देने के लिए शुरू किया गया है। योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार निर्धन परिवारों को फ्री में मासिक रूप से अनाज देती है।
ऐसा करके हमारी सरकार यह चाहती है कि किसी भी गरीब व्यक्ति को राशन की कमी ना हो। इस तरह से साल 2020 से पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना को चलाया जा रहा है। तो इस योजना के अंतर्गत आपको मासिक रूप से गेहूं, चावल, दालें इत्यादि फ्री में दिए जाते हैं।
यदि आप भी पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से लाभ लेना चाहते हैं तो ऐसे में आपको हमारा आज का यह लेख पूरा पढ़ना होगा। आज हम आपको यह बताएंगे कि कैसे आप इस योजना के द्वारा मुफ्त खाद्य सामग्री ले सकते हैं और साथ में हम अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी आपको बताएंगे।
पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना 2025
पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना एक ऐसी फायदेमंद योजना है जिसके माध्यम से निर्धन परिवारों को निशुल्क अनाज प्रदान किया जाता है। दरअसल जब साल 2020 में कोविड काल चल रहा था तो तब इस योजना को शुरू किया गया था।
इस प्रकार से हम आपको बता दें कि योजना के माध्यम से देश के करोड़ों गरीब लोगों को निशुल्क खाद्य सामग्री जैसे कि दालें, गेहूं और चावल आदि मिलते हैं। यहां पर आपको हम यह भी बताना चाहते हैं कि मासिक रूप से आप इस योजना के द्वारा 5 किलो गेहूं या फिर चावल ले सकते हैं। साथ में सरकार मुफ्त में दाल भी प्रदान करती है।
Pradhan Mantri Garib Kalyan Anna Yojana 2025 Overview
| विभाग का नाम | खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग |
| योजना का नाम | पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना |
| योजना की शुरुआत | साल 2020 |
| लाभ | प्रतिव्यक्ति 5 किलो राशन |
| लाभार्थी | बीपीएल धारक परिवार |
| राशन सामग्री | गेहूं, चावल, दालें इत्यादि |
| उद्देश्य | आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को अनाज उपलब्ध कराना |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://dfpd.gov.in/ |
पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना का उद्देश्य
पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को अनाज उपलब्ध कराना है। दरअसल कोविड महामारी की वजह से जो हमारे देश की अर्थव्यवस्था खराब हुई थी तो गरीब लोगों को काफी ज्यादा वित्तीय तंगी का सामना करना पड़ा था। ऐसे में इन सबके सामने सबसे बड़ी समस्या थी अपना पेट भरना और इसीलिए सरकार ने पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना को आरंभ किया है।
पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के लिए पात्रता
देश के जो भी व्यक्ति प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो ऐसे में इन्हें निम्नलिखित पात्रता को पूरा करने की जरूरत है:-
- योजना का फायदा प्राप्त करने हेतु आवश्यक है कि आवेदक व्यक्ति बीपीएल परिवार के तहत आता हो।
- परिवार के पास बीपीएल राशन कार्ड जरूर होना चाहिए।
- मुफ्त में राशन प्राप्त करने हेतु आपके पास आधार कार्ड होना आवश्यक है।
- देश के केवल निर्धन परिवारों को ही योजना के द्वारा राशन दिया जाता है।
पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
सभी जरूरतमंद परिवार जो प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लिए आवेदन देना चाहते हैं तो इनके पास निम्नलिखित सारे दस्तावेज होने आवश्यक हैं:-
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- बीपीएल राशन कार्ड
- पासपोर्ट आकार फोटो
- मोबाइल नंबर
पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
अगर आपको प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत लाभ प्राप्त करना है तो इसके लिए आपको फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इस योजना का फायदा आप अपने राशन कार्ड का इस्तेमाल करके ले सकते हैं।
लेकिन यदि आपके पास राशन कार्ड ना हो तो ऐसी स्थिति में आपको अपने राज्य की संबंधित राशन विभाग की वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन देना होगा। इस तरह से आप चाहें तो अपने समीप के राशन डीलर या खाद्य आपूर्ति कार्यालय से भी संपर्क करके अपना ऑफलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
FAQs
पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से देश के कितने लोगों को फायदा दिया जा रहा है?
हमारे भारत के तकरीबन 80 करोड़ से भी अधिक लोगों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का फायदा दिया जा रहा है।
मैं कैसे पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना का फायदा ले सकता हूं?
इस योजना का फायदा प्राप्त करने के लिए आपके पास आपका बीपीएल या फिर अंत्योदय राशन कार्ड होना चाहिए।
क्या देश के सभी नागरिक योजना का लाभ लेने के लिए पात्र माने गए हैं?
जी नहीं केवल गरीब परिवारों के लोगों को ही इस योजना का लाभार्थी बनाया जाता है।









