पीएम इंटर्नशिप योजना को भारत के उन युवाओं के लिए शुरू किया गया है जो औद्योगिक क्षेत्र में काम करने का अनुभव लेना चाहते हैं। इस तरह से इस योजना को हमारे प्रधानमंत्री जी ने आरंभ किया है। तो ऐसे युवा जो अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं तो वे भारत की प्रतिष्ठित कंपनियों में इंटर्नशिप कर सकते हैं।
इस तरह से हम आपको बता दें कि औद्योगिक क्षेत्रों में इंटर्नशिप करने के बाद युवा यह समझ सकते हैं कि कैसे औद्योगिक जगत में काम किया जाता है। तो जो भी युवा इस योजना के अंतर्गत लाभ लेना चाहते हैं तो इन सबको अपना आवेदन जमा करना जरूरी है। आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है और सरलता के साथ पंजीकरण किया जा सकता है।
परंतु अगर आपको पीएम इंटर्नशिप योजना के बारे में प्रत्येक जानकारी चाहिए तो इसके लिए यह लेख आपकी मदद करने वाला है। आज इस लेख में हम आपको यह जानकारी देंगे कि रजिस्ट्रेशन करने के लिए पात्रता मानदंड, फायदे, भत्ता और आवेदन जमा करने की पूरी प्रक्रिया क्या है।
पीएम इंटर्नशिप योजना 2025
हमारे देश की केंद्र सरकार की तरफ से पीएम इंटर्नशिप योजना को युवाओं को देश की बड़ी कंपनियों में कार्य अनुभव देने के लिए शुरू किया गया है। इस तरह से इस योजना के अंतर्गत जो युवा अपना आवेदन जमा करते हैं इन्हें शीर्ष कंपनियों में काम करने का अवसर मिलता है।
तो युवाओं को इस इंटर्नशिप के माध्यम से इस बात का अनुभव होता है कि कैसे औद्योगिक क्षेत्रों की कंपनियों में वे काम कर सकते हैं। तो योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार ने देश की 500 बड़ी व प्रतिष्ठित और शीर्ष कंपनियों में युवाओं को इंटर्नशिप का मौका दिया है।
युवाओं को औद्योगिक क्षेत्र में कार्य अनुभव के अलावा पांच हजार रुपए हर महीने मिलेंगे। इस तरह से इंटर्नशिप के पश्चात युवाओं को योजना के तहत 6000 रूपए की एकमुश्त राशि भी सरकार से प्राप्त होगी।
PM Internship Yojana 2025 Overview
| मंत्रालय का नाम | Ministry Of Corporate Affairs |
| स्कीम का नाम | पीएम इंटर्नशिप स्कीम |
| योग्यता | 10वीं, 12वीं, आईटीआई डिप्लोमा |
| प्रशिक्षण अवधि | 12 माह |
| पात्रता | 21 से 24 वर्ष के युवा |
| बीमा कवरेज | पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, पीएम सुरक्षा बीमा योजना |
| मासिक भत्ता | ₹6,000/- प्रतिमाह |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://pminternship.mca.gov.in |
पीएम इंटर्नशिप योजना के फायदे
पीएम इंटर्नशिप योजना के माध्यम से युवाओं को जो फायदे प्राप्त होते हैं इनका विवरण हमने नीचे बताया है –
- युवाओं को भारत की 500 कंपनियों में काम करने का अनुभव मिलता है।
- हर महीने युवाओं को 5000 रूपए का भत्ता दिया जाता है।
- इंटर्नशिप पूरी होने के बाद 6000 रूपए की राशि एकमुश्त प्रदान की जाती है।
- युवाओं को इस बात की जानकारी होती है कि औद्योगिक क्षेत्र में वे सही तरह से कैसे काम कर सकते हैं।
- कार्य अनुभव प्राप्त करने के बाद युवा बेरोजगारी से छुटकारा हासिल कर सकते हैं।
- देश की बड़ी-बड़ी कंपनियों में इंटर्नशिप करने के बाद युवा फिर किसी भी अच्छी कंपनी में नौकरी कर सकते हैं।
पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए पात्रता
अगर आपको पीएम इंटर्नशिप योजना का फायदा लेना है और आप अपना पंजीकरण पूरा करना चाहते हैं तो आपको निम्नलिखित दस्तावेज भी जमा करने पड़ेंगे:-
- पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए जरूरी है कि युवा भारत का मूल निवासी हो।
- युवा ने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं, 12वीं, आईटीआई डिप्लोमा किया होना चाहिए।
- पंजीकरण हेतु आवश्यक है कि युवा के पूरे परिवार की हर साल की आमदनी 8 लाख से कम हो।
- युवा के घर का कोई भी व्यक्ति ना तो किसी सरकारी पद पर हो और ना ही आयकर देने वाला हो।
पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
देश के जो युवा पीएम इंटर्नशिप योजना करना चाहते हैं तो इसके लिए इन्हें निम्नलिखित तरीके को अपनाकर अपना पंजीकरण पूरा करना पड़ेगा :-
- सर्वप्रथम आपको प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना की वेबसाइट पर जाना है।
- अब आपको मुख्य पेज पर पंजीकरण करने वाला लिंक ढूंढना है और इस पर क्लिक करना है।
- जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे वैसे ही आपके सामने अगला पेज आएगा।
- यहां आपको अब पंजीकरण करने के लिए सारे महत्वपूर्ण विवरण को लिखना है।
- इस तरह से आपको अपना प्रोफाइल बनाना है और फिर आपको इस योजना के तहत 5 इंटर्नशिप का चयन करना है।
- इंटर्नशिप को चुनने के बाद फिर आपको आवेदन फॉर्म भरना है।
- आगे आपको सभी आवश्यक दस्तावेज जो पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए मांगे गए हैं इन सबको अपलोड कर देना है।
- तो अब आपकी प्रोफाइल के अनुसार आपको इंटर्नशिप का लाभ दिया जाएगा।
FAQs
पीएम इंटर्नशिप योजना का लाभ क्या है?
पीएम इंटर्नशिप योजना का यह फायदा है कि युवाओं को औद्योगिक क्षेत्र में काम करने का अनुभव हासिल होता है।
इस योजना के जरिए से हर महीने कितना भत्ता मिलेगा?
पीएम इंटर्नशिप योजना के जरिए से युवाओं को मासिक 5000 रूपए का भत्ता मिलता है।
देश की कितनी कंपनियों में युवाओं को इंटर्नशिप करने का अवसर मिल रहा है?
भारत की ऐसी 500 कंपनियां जो काफी प्रतिष्ठित हैं इनमें युवाओं को इंटर्नशिप का अवसर दिया जा रहा है।
केंद्र सरकार की पीएम इंटर्नशिप के लिए कितनी शिक्षा योग्यता अनिवार्य है?
पीएम इंटर्नशिप हेतु जरूरी है कि युवा ने 10वीं, 12वीं या फिर आईटीआई डिप्लोमा किया हुआ हो।









