प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से लगातार किसानों को वित्तीय तौर पर बेहतर जीवन मिल रहा है। इसके पीछे कारण है कि सरकार किसानों को हर 4 महीने में 2000 रूपए की एक किस्त का फायदा सीधे बैंक खाते में पहुंचा देती है।
फिर इस किस्त को प्राप्त करने के बाद किसान अपने खेत के लिए बीज खरीद सकते हैं, उर्वरक खरीद सकते हैं या फिर अपनी कोई व्यक्तिगत आवश्यकता को पूरा कर सकते हैं। यही वजह है कि किसान हर किस्त के बाद अगली किस्त का बेताबी के साथ इंतजार करते हैं।
अगर आपको पीएम किसान 21वीं किस्त की प्रतीक्षा है तो ऐसे में आज का यह आर्टिकल आपके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। आज इस लेख में हम आपको यह जानकारी देंगे कि पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त आपको कब तक प्राप्त हो सकती है। इसलिए सारा विवरण जानने के लिए यह आर्टिकल आपको अवश्य पढ़ना चाहिए।
पीएम किसान 21वीं किस्त
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20 किस्तों का फायदा प्रत्यक्ष रूप से सरकार ने जारी कर दिया है। यही वजह है कि अब किसान इसी प्रतीक्षा में है कि कौन सी तारीख को योजना की 21वीं किस्त प्राप्त होगी। ऐसे में हम आपको बता दें कि इस योजना के अंतर्गत सरकार का यह नियम है कि हर 4 महीने में एक किस्त का लाभ किसानों को मिलता है।
यहां पर आपको हम यह भी बताते चलें कि पहले ऐसी उम्मीद की जा रही थी की दिवाली के अवसर पर सरकार योजना की 21वीं किस्त को जारी कर देगी। लेकिन योजना का पैसा दीपावली के अवसर पर किसानों को नहीं मिला है। इस तरह से हम आपको बता दें कि संभावना है कि नवंबर के महीने में 21वीं किस्त किसानों को मिल जाए।
लेकिन हम आपको यहां पर यह भी बता दें कि किस्त का यह पैसा आपको तभी मिलेगा जब आपकी ई-केवाईसी पूरी होगी। इसके अलावा किसानों को अपना बैंक खाता अपने आधार लिंक से भी करवाना जरूरी है। जो किसान ऐसा नहीं करेंगे तो इनकी राशि अटक सकती है।
PM Kisan 21th Installment Date 2025 Overview
| विभाग का नाम | कृषि एवं किसान कल्याण विभाग |
| योजना का नाम | पीएम किसान सम्मान निधि योजना |
| लेख का नाम | पीएम किसान 21वीं किस्त |
| क्षेत्र | सम्पूर्ण भारत |
| पात्रता | सभी भारतीय किसान |
| क़िस्त राशि | ₹2,000/- |
| वार्षिक लाभ | ₹6,000/- |
| आगामी क़िस्त | 21वीं किस्त |
| 21वीं किस्त तिथि | नवंबर 2025 |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://pmkisan.gov.in |
पीएम किसान सम्मान निधि योजना
हमारे देश में करोड़ों किसान ऐसे हैं जिन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से लाभ मिल रहा है। ऐसे में हम आपको बता दें कि यह योजना हमारी सरकार ने गरीब और छोटे किसानों के लिए आरंभ की है। इस तरह से हम आपको बता दें कि किसानों को हर 4 महीने में सरकार दो हजार रुपए की वित्तीय मदद देती है।
यहां आपको हम यह भी जानकारी के लिए बता दें कि किसानों को हर साल 6000 रूपए की आर्थिक मदद सीधे तौर पर मिलती है। इसके साथ ही आपको यह भी पता होना चाहिए कि अगर आप अपनी की ई-केवाईसी या फिर भू-सत्यापन या आधार बैंक लिंकिंग नहीं करते हैं तो आपको फिर किस्त का पैसा नहीं मिल पाएगा।
यहां पर आपको हम यह भी जानकारी दे दें कि 21वीं किस्त का फायदा पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड में रहने वाले किसानों को समय से पहले प्राप्त हो गया है। लेकिन बाकी अन्य राज्यों के किसानों को योजना की 21वीं किस्त का लाभ जारी करना बाकी है।
पीएम किसान 21वीं किस्त किन किसानों को होगी प्राप्त
सरकार द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त का फायदा केवल इन सब किसानों को मिलेगा-
- किसान की केवाईसी और भूमि सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होनी चाहिए।
- किसान का बैंक खाता और आधार कार्ड एक दूसरे से जुड़ा हुआ हो।
- जरूरी है कि किसान निर्धन या सीमांत होना चाहिए।
- किसान का नाम पीएम किसान सम्मान निधि योजना की लाभार्थी लिस्ट में शामिल हो।
पीएम किसान 21वीं किस्त का स्टेटस कैसे चेक करे?
जो भी किसान प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के किस्त की स्थिति को चेक करना चाहते हैं तो इन्हें इसके लिए निम्नलिखित चरणों को अपनाना होगा-
- सर्वप्रथम आपको पीएम किसान योजना की वेबसाइट के मुख्य पेज पर जाना है।
- अब इस पेज पर आपको बेनिफिशियरी स्टेटस वाला विकल्प ढूंढ कर इसके ऊपर क्लिक करना है।
- आपके समक्ष अन्य नया पेज खुलेगा जिसमें आपको अपने आधार की संख्या या फिर अपने बैंक खाता नंबर को लिखना है।
- आगे आपको गेट डाटा वाला बटन दबा देना है जिसके बाद आपके सामने आपके आवेदन की स्थिति और किस्त का विवरण आएगा।
- यहां पर अगर आपको पेमेंट मिल चुकी है तो आपके खाते में पेमेंट सक्सेस लिखा हुआ मिलेगा।
- यदि आपको पेमेंट नहीं मिली है तो ऐसे में आपको अपने संबंधित कृषि विभाग से संपर्क करना पड़ेगा।
FAQs
मुझे पीएम किसान 21वीं किस्त कब मिलेगी?
आपको पीएम किसान की 21वीं किस्त नवंबर के पहले सप्ताह में मिल सकती है।
क्या 21वीं किस्त का फायदा लेने के लिए ईकेवाईसी और भू-सत्यापन अनिवार्य है?
जी हां जो किसान ऐसा नहीं करेंगे इन्हें फिर 21वीं किस्त नहीं मिलेगी।
पीएम किसान योजना की किस्त के स्टेटस को कहां चेक कर सकते हैं?
इसके लिए योजना की वेबसाइट के माध्यम से किस्त का स्टेटस चेक किया जा सकता है।









