भारत सरकार ने खेती करने वाले किसानों के लिए पीएम किसान योजना चलाई हुई है। इस योजना के माध्यम से किसानों को आर्थिक लाभ मिलता है और यह लाभ केवल और केवल केंद्र सरकार किसानों को ही प्रदान करती है। सरकार इस योजना में किसानों को हर साल 6000 रूपये की राशि प्रदान करती है जो कि अलग-अलग तीन किस्तों में मिल रही है। और प्रत्येक किस्त में किसानों को 2000 रूपये की राशि प्राप्त होती है।
अभी तक इस योजना के जरिए किसानों को कुल 20 किस्तें मिली है और अब 21वीं किस्त मिलेगी इसलिए वर्तमान में पीएम किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित काफी ज्यादा खबरें नागरिकों को देखने को मिलेगी अनेक खबरें नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण होने वाली है। जो भी किसान इस योजना के लाभार्थी बने हुए हैं तथा अन्य नए आवेदक भी सभी जिन्होंने बेनेफीशियरी लिस्ट चेक नहीं की है वह तुरंत जानकारी जानकर चेक करें।
पीएम किसान बेनेफीशियरी लिस्ट
देश के अंतर्गत किसानों के लिए चलाई जाने वाली अब तक की सबसे बड़ी योजना पीएम किसान योजना रही है इस योजना के ऊपर हर साल करोड़ों रुपए की राशि खर्च की जा रही है और देश में 9.8 करोड़ से भी ज्यादा किसानों को इस योजना का लाभ मिल रहा है। वही अभी भी नए किसान भी इस योजना से जुड़ रहे हैं बहुत जल्द किसानों को इस योजना की 21वीं किस्त का पैसा मिलने वाला है ऐसे में सभी किसान पोर्टल पर पहुंचकर बेनेफीशियरी लिस्ट में नाम चेक कर सकते हैं।
वहीं यदि लिस्ट में नाम मौजूद रहता है तो ऐसे में कंफर्म हो जाएगा की 21 वीं किस्त की राशि जरूर मिलेगी। लेकिन अगर नाम देखने को ना मिले तो ऐसे में सरकार 21वीं क़िस्त की राशि प्रदान नहीं करेगी ना ही आगे कोई राशि प्रदान करेगी इसलिए सभी को लिस्ट में नाम तो चेक करना ही है साथ ही नाम मौजूद नहीं होने पर सभी जरूरी कार्यों को पूरा कर लेना है जिसके बाद में नाम लिस्ट में आ जाएगा और फिर लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। वही जिनका नाम पहले से मौजूद है उन्हें लाभ जरूर मिलेगा।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2025 Overview
| विभाग का नाम | कृषि एवं किसान कल्याण विभाग |
| योजना का नाम | पीएम किसान योजना |
| लेख का नाम | पीएम किसान बेनेफीशियरी लिस्ट |
| उद्देश्य | न्यूनतम आय सहायता प्रदान करना |
| लाभार्थी | सभी भारतीय किसान |
| 21वी क़िस्त राशि | ₹2,000/- |
| वार्षिक सहायता | ₹6,000/- |
| आगामी क़िस्त तिथि | नवंबर 2025 |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://services.india.gov.in |
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त की राशि
21वीं किस्त में किसानों को 2000 रूपये की राशि मिलने वाली है और यह किस्त सभी लाभार्थी किसानों को नवंबर के महीने में मिल सकती है। हालांकि अभी किसानों को आधिकारिक सूचना का भी इंतजार करना होगा क्योंकि अभी किस्त प्रदान करने से जुड़ी सूचना नहीं आई है लेकिन सरकार का नियम है कि प्रत्येक 4 महीने में अगली किस्त प्रदान करनी है जिसके चलते नवंबर में ही किस्त मिलने की सबसे ज्यादा संभावना है।
पीएम किसान योजना के लाभार्थी
सरकार ने इस योजना के लाभार्थी किसान बनाए है जिसकी वजह से केवल किसान ही इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं और किसानों में भी ऐसे किसान इस योजना का लाभ ले सकते हैं जो कि भारतीय नागरिक है और जिनके पास इस योजना के केवाईसी के सभी जरूरी दस्तावेज मौजूद है तथा जिन्होंने इस योजना के लिए आवेदन किया हुआ है और किसी भी प्रकार का कोई भी इनकम टैक्स जमा नहीं किया जाता है।
पीएम किसान योजना के फायदे
- इस योजना में मिलने वाली किस्त का लाभ उठाकर किसान खाद बीज की खरीदारी कर सकते हैं।
- महिला किसान और पुरुष किसान सभी को ही इस योजना के माध्यम से हर साल 6000 रूपये की राशि मिलती है।
- केवल एक ही बार इस योजना के लिए आवेदन करना होता है जिसके बाद में लंबे समय तक इस योजना का लाभ प्राप्त होता रहता है।
- केंद्र स्तर की योजना होने की वजह से किसान चाहे कहीं से भी क्यों ना हो सभी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
पीएम किसान योजना के लिए आवेदन
जिन्होंने इस योजना के लिए आवेदन किया था लेकिन आवेदन फॉर्म रिजेक्ट हो गया है या फिर दस्तावेजों में किसी प्रकार की कोई कमी है। ऐसे सभी किसान सबसे पहले इस योजना को लेकर आधिकारिक रूप से जानकारी को चेक करके पात्रता को चेक करें उसके बाद में सभी जरूरी दस्तावेज को बनवाएं और फिर आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया को पूरी करें जिसके बाद में आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा और फिर इस योजना का लाभ मिलने लगेगा।
पीएम किसान बेनेफीशियरी लिस्ट को कैसे चेक करे?
- बेनेफीशियरी लिस्ट के लिए सभी किसान पीएम किसान योजना का पोर्टल ओपन करें।
- अब फार्मर कॉर्नर के सेक्शन में दिखने वाले बेनेफीशियरी लिस्ट के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद नया पेज खुलेगा नए पेज में जरूरी जानकारी पूछी जाएगी तो जरूरी जानकारी का चयन करें।
- जानकारी में किसानों को राज्य जिला उप जिला तथा आदि अन्य जानकारी का और ग्राम पंचायत की जानकारी का चयन करना होगा।
- फिर गेट रिपोर्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और बेनेफीशियरी लिस्ट खुल जाएगी।
FAQs
क्या हम ऑनलाइन बेनेफीशियरी लिस्ट देख सकते हैं?
जी बिल्कुल ऑनलाइन भी पीएम किसान योजना की बेनेफीशियरी लिस्ट देख सकते हैं।
पीएम किसान योजना का पैसा कब मिलेगा?
पीएम किसान योजना का पैसा नवंबर के महीने में मिल सकता है।
पीएम किसान योजना का पैसा कैसे चेक करें?
आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से या फिर नेट बैंकिंग के माध्यम से आसानी से पीएम किसान योजना का पैसा चेक किया जा सकता है।









