PM Kisan Yojana eKYC Update: पीएम किसान योजना की ई-केवाईसी अपडेट होना शुरू

By Yash
On: October 16, 2025 6:04 AM
PM Kisan Yojana eKYC Update

पीएम किसान योजना ई-केवाईसी अपडेट आप सभी किसानों को करवाना जरूरी है। दरअसल हम आपको बता दें कि इस योजना की अब 21वीं किस्त जारी होगी और इसके लिए सभी किसानों को ई-केवाईसी करवाने पर ही 2000 रूपए की किस्त मिलेगी।

इस तरह से पीएम किसान योजना की अगली किस्त का इंतजार जितने भी किसान कर रहे हैं इन सबको लाभ तभी मिलेगा जब इनकी ई-केवाईसी अपडेट होगी। तो ऐसे में अगर आप यह चाहते हैं कि आपको योजना के तहत बिना किसी रूकावट के वित्तीय सहायता सरकार से मिलती रहे तो आपको योजना के के लिए बनाए गए सारे कामों को पूरा करना होगा।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे पीएम किसान योजना ई-केवाईसी अपडेट से जुड़ी हुई सारी अहम जानकारी। जब आप हमारा यह आर्टिकल पढ़ लेंगे तो इसके बाद आप आसानी से समझ सकेंगे कि 21वीं किस्त प्राप्त करने के लिए आपको कौन-कौन से कार्य पूरे करने होंगे। साथ में आपको हम इस योजना की वे सब जानकारी बताएंगे जो आपको जानना जरूरी है।

पीएम किसान योजना ई-केवाईसी अपडेट

हमारी सरकार की तरफ से देश के किसानों को हर 4 महीने में 2000 रूपए की एक किस्त पीएम किसान योजना के जरिए से प्रदान की जाती है। ऐसे में हम आपको यहां जानकारी के लिए बता दें कि 20 किस्तों का लाभ लेने के बाद किसान प्रतीक्षा कर रहे हैं कि 21वीं किस्त कब आएगी।

यहां पर आपको हम जानकारी देना चाहते हैं कि इस योजना की जो 21वीं इंस्टॉलमेंट है इसका पैसा देश के उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के किसानों को पहले ही जारी किया जा चुका है। दरअसल इसके पीछे कारण है कि इन राज्यों में लगातार बारिश की वजह से जो बाढ़ आई थी इसके कारण किसानों का काफी ज्यादा नुकसान हुआ है।

इस वजह से सरकार ने इन सभी योजना के लाभार्थी किसानों को राहत प्रदान करने के लिए 21वीं किस्त पहले ही जारी कर दी है। तो अब देश के अन्य राज्यों के किसानों को 21वीं किस्त का लाभ प्रदान किया जाएगा।

PM Kisan eKYC Update 2025 Overview

विभाग का नामकृषि एवं किसान कल्याण विभाग
योजना का नामपीएम किसान योजना
लेख का प्रकारई-केवाईसी अपडेट
उद्देश्यन्यूनतम आय सहायता प्रदान करना
20वी क़िस्त तिथि2 अगस्त 2025
आगामी क़िस्त21वी क़िस्त
क़िस्त राशि₹2,000/-
वार्षिक सहायता राशि₹6,000/-
ई-केवाईसी प्रक्रियाऑनलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://pmkisan.gov.in

पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त कब होगी जारी

पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त को हमारी सरकार के द्वारा दीपावली से पूर्व जारी किया जा सकता है। ऐसे में इस बात की संभावना है कि 2 हजार रुपए की किस्त अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में सरकार किसानों को हस्तांतरित कर सकती है।

लेकिन यहां पर आपको हम महत्वपूर्ण जानकारी दे दें कि यह सब मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उम्मीद जताई जा रही है। दरअसल हमारी सरकार ने अभी तक योजना की किस्त को लेकर जारी करने की किसी भी आधिकारिक तिथि को नहीं बताया है।

इन किसानो को नहीं मिलेगा 21वी क़िस्त का लाभ

जैसा कि हमने आपको बताया कि पीएम किसान योजना की किस्त प्राप्त करने के लिए जरूरी है कि किसान अपनी ईकेवाईसी को अपडेट कराएं। तो इस तरह से जो किसान अपनी ई-केवाईसी को नहीं करवाएंगे तो तब किस्त के पैसे इन्हें नहीं मिलेंगे।

दरअसल केंद्र सरकार ने स्पष्ट तौर से यह कहा है कि किसानों को बिना ई-केवाईसी पूरा करवाए 21वीं किस्त हस्तांतरित नहीं की जाएगी। इसके साथ में हम आपको यह भी बताते चलें कि जिनका बैंक खाता इनके आधार से जुड़ा हुआ नहीं है इन्हें भी अगली किस्त का लाभ नहीं मिल पाएगा। ‌

अगर किसी किसान ने अपने बैंक विवरण में कोई गलत जानकारी दर्ज कर दी है या फिर आईएफएससी कोड सही नहीं लिखा है या किसान का बैंक खाता बंद हो गया है तो ऐसे में इन सबको भी अगली किस्त का लाभ बैंक में नहीं मिल पाएगा।

तो इसलिए अगर आप इस योजना के लाभार्थी किसान हैं तो आपको तुरंत एक बार यह जान लेना चाहिए कि आपके बैंक विवरण में किसी भी प्रकार की कोई गलत जानकारी तो नहीं है। अगर कुछ गलत है तो आपको इसे तुरंत सही करवाना चाहिए।

पीएम किसान योजना ई-केवाईसी अपडेट ना होने पर पैसा अटक सकता है

अभी तक आपने यदि अपनी पीएम किसान ईकेवाईसी को अपडेट नहीं किया है तो आपको अगली किस्त नहीं प्राप्त होगी। कई बार बहुत से किसानों की किस्त इन्हें बैंक खाते में इसलिए नहीं मिलती क्योंकि इनकी ईकेवाईसी पूरी नहीं होती है।

तो इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपको बिना किसी कठिनाई के पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त का लाभ मिल जाए तो आपको ई-केवाईसी करवा लेनी चाहिए। यहां आपको बता दें कि आप अपनी ऑनलाइन ओटीपी आधारित ईकेवाईसी करवा सकते हैं।

अगर आपको ऑनलाइन ई-केवाईसी में कोई समस्या है तो ऐसे में आप अपने समीप के किसी सीएससी केंद्र जाकर अपने फिंगर प्रिंट के जरिए से बायोमेट्रिक ई-केवाईसी भी सरलता पूर्वक करवा सकते हैं।

पीएम किसान योजना ई-केवाईसी अपडेट कैसे करे?

पीएम किसान योजना की ऑनलाइन ई-केवाईसी अपडेट करने के लिए आपको निम्नलिखित बताए गए चरण अपनाने पड़ेंगे:-

  • सर्वप्रथम आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की वेबसाइट पर जाना है।
  • अब आपको होम पेज पर ई-केवाईसी वाला विकल्प ढूंढ कर इस पर क्लिक करना है।
  • आगे आपको अपनी आधार की संख्या को और दिए गए कैप्चा को दर्ज करना है।
  • इसके तुरंत बाद ही आपके मोबाइल पर आपको एक ओटीपी मिलेगा जिसे आपको डालकर सबमिट करना है।
  • इस तरह से आप ऑनलाइन ई-केवाईसी सफलता के साथ कर सकते हैं।

अगर आपके बैंक खाते में गड़बड़ी है तो किस्त नहीं मिलेगी

हमारी सरकार के द्वारा पीएम किसान योजना की किस्त बिना किसी देर के भेज दी जाती है। लेकिन हम आपको बता दें कि पैसा किसानों तक नहीं पहुंचता है। इसके पीछे कारण होता है कि किसानों की किस्त बैंक खाते में गड़बड़ी की वजह से अटक जाती है।

बहुत से किसान आईएफएससी कोड गलत दर्ज कर देते हैं या फिर किसानों का बैंक खाता बंद हो जाता है या फिर अगर किसान अपना बैंक खाता आधार से नहीं जोड़ते हैं तो तब योजना की किस्त किसानों के बैंक खाते में हस्तांतरित नहीं हो पाती है।

ऐसी समस्या से बचने के लिए आपको चाहिए कि आप अपने बैंक खाता के सारे विवरण को अवश्य चेक कर लें। यदि किसी प्रकार की कोई गलती इसमें है तो आपको इसे तुरंत ठीक करवाना चाहिए। इसके लिए आप पीएम किसान योजना की वेबसाइट या फिर अपने बैंक जाकर अपने बैंक खाते के विवरण को अपडेट करवा सकते हैं।

भूमि सत्यापन के बगैर नहीं मिलेगी 21वीं किस्त

अगर आप पीएम किसान योजना के अंतर्गत 21वीं किस्त प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको अपनी भूमि से जुड़े हुए दस्तावेजों को अपडेट करना चाहिए। इसके अलावा आपके जमीन के दस्तावेज सत्यापित भी होने आवश्यक हैं।

ध्यान रहे कि अगर आपने गलत या फिर अधूरे भूमि के दस्तावेज जमा किए हैं तो ऐसे में आपका नाम लाभार्थी सूची से काट दिया जाएगा और ना ही आपको फिर किस्त का पैसा मिलेगा। दरअसल सरकार की तरफ से अब उन सभी किसानों को योजना की सूची से बाहर किया जा रहा है जो गलत दस्तावेज जमा करके किस्त ले रहे हैं।

किसानों के लिए 21वीं किस्त पाने के लिए फार्मर रजिस्ट्री आवश्यक

पहले जो व्यक्ति पीएम किसान योजना की वेबसाइट पर पंजीकृत होते थे तो वे किस्त का पैसा आसानी से प्राप्त कर सकते थे। परंतु अब सरकार ने यह अनिवार्य कर दिया है कि किसानों को अपनी फार्मर रजिस्ट्री करवानी होगी।

इस तरह से किसानों को अपने राज्य सरकार की फार्मर रजिस्ट्री में अपना नाम शामिल करवाना पड़ेगा। आप इस काम को करने के लिए फार्मर रजिस्ट्री यूपी ऐप का प्रयोग कर सकते हैं या फिर आप सीएससी केंद्र जाकर भी पंजीकरण कर सकते हैं।

इस तरह से आप अपने राज्य के संबंधित कृषि पोर्टल पर जाकर लॉगिन करने के बाद अपनी फार्मर रजिस्ट्री को पूरा कर सकते हैं। तो यह अच्छी तरह से समझ लीजिए कि अब आपको योजना के तहत पंजीकरण करवाना ही काफी नहीं है क्योंकि आपका नाम अगर फार्मर रजिस्ट्री में होगा तभी आपको किस्त मिल पाएगी।

लाभार्थी सूची में नाम ना होने पर नहीं मिल पाएंगे 2000 रूपए

बहुत सी बार ऐसा होता है कि किसानों को पीएम किसान लाभार्थी सूची से बाहर कर दिया जाता है। परंतु किसानों को इस बारे में जानकारी नहीं होती। इसलिए किसानों को बेनिफिशियरी लिस्ट को चेक करना काफी जरूरी होता है। इस बार भी ऐसे बहुत से किसान हैं जिनका नाम सूची से बाहर किया जा सकता है।

दरअसल जिन किसानों को पीएम किसान लाभार्थी सूची से बाहर कर दिया जाएगा तो इनके बैंक खाते में सरकार 21वीं किस्त के 2000 रूपए जारी नहीं करेगी। तो इसलिए यदि आपका नाम लाभार्थी लिस्ट में है तो तभी आपको किस्त का लाभ मिलेगा अन्यथा नहीं। इसलिए एक बार आप पीएम किसान योजना की वेबसाइट पर जाकर बेनिफिशियरी लिस्ट को अवश्य चेक कर लें।

पीएम किसान योजना 21वीं किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें?

अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपके बैंक खाते में पीएम किसान योजना का पैसा प्राप्त होगा या नहीं तो इसके लिए आपको लाभार्थी सूची को कुछ इस प्रकार से चेक करना चाहिए:-

  • सर्वप्रथम आपको पीएम किसान योजना की वेबसाइट के होम पेज पर जाना है।
  • अब आपको यहां पर लाभार्थी लिस्ट वाला विकल्प ढूंढ कर इसके ऊपर क्लिक करना है।
  • अगले पेज पर आपको अपना राज्य, ब्लॉक, जिला और गांव इत्यादि का चयन करना है।
  • यहां पर अब आपको गेट रिपोर्ट वाला बटन दबाना है और अपना नाम चेक करना है।
  • यदि आपका नाम इस सूची में आपको नहीं मिलता है तो फिर आपको 21वीं किस्त नहीं मिल पाएगी।
  • समय पर ही आप अपने स्टेटस को एक बार चेक कर लें ताकि आपको अगली किस्त आसानी से मिल जाए।

FAQs

पीएम किसान योजना ई-केवाईसी अपडेट क्यों आवश्यक है?

क्योंकि सरकार गलत लोगों को योजना का लाभ नहीं देना चाहती हैं।

सरकार ने कौन से पांच कार्य जरूरी बताए हैं 21वीं किस्त के लिए?

कि इन्हें अपनी ई केवाईसी, खाता विवरण, भूमि सत्यापन, फार्मर रजिस्ट्रेशन, लाभार्थी सूची इत्यादि।

मैं अपनी पीएम किसान ई-केवाईसी कहां करवा सकता हूं?

इसके लिए आप ईकेवाईसी को दो तरीके से यानी ऑनलाइन या फिर सीएससी केंद्र जाकर ऑफलाइन करवा सकते हैं।

Leave a Comment