PM Kusum Yojana 2025: सोलर पंप लगवाने पर सरकार दे रही सब्सिडी, देखें पूरी जानकारी

By Yash
On: October 9, 2025 10:36 AM
PM Kusum Yojana

केंद्र सरकार के द्वारा नियमित रूप से किसानों के लिए बहुत सारी योजनाओं को संचालित किया जा रहा है। ऐसे में हम आपको बता दें कि पीएम कुसुम योजना को भी सरकार ने किसानों के लिए ही आरंभ किया है। इस योजना के तहत किसानों को सरकार सोलर पंप लगवाने पर मदद करती है।

इस तरह से किसानों को सोलर पंप हेतु सहायता करने के साथ-साथ सरकार सौर ऊर्जा को लेकर जागरूकता भी फैलाना चाहती है। सरकार द्वारा यही प्रयास किया जा रहा है कि किसानों को खेती करने के आधुनिक साधन का उपयोग करने हेतु सहायता की जाए। तो किसानों को इस योजना के अंतर्गत सोलर पैनल अपने खेत में स्थापित करवाने होते हैं जिस पर सरकार से फिर सब्सिडी का फायदा मिलता है।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि पीएम कुसुम योजना क्या है। इसके अलावा हम आपको यह भी बताएंगे कि इस योजना के फायदे सोलर पंप लगवाने हेतु पात्रता दस्तावेज और आवेदन देने की प्रक्रिया केंद्र सरकार ने क्या रखी है। तो इसलिए अगर आपको यह सारी जानकारी जाननी है तो इसके लिए आप हमारे साथ अंत तक बने रहिए।

पीएम कुसुम योजना 2025

पीएम कुसुम योजना को देश के किसानों के लिए हमारी सरकार ने आरंभ किया है। इस तरह से हम आपको यहां बताते चलें कि इस योजना को पीएम किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान के नाम से भी जाना जाता है। दरअसल हमारी सरकार ने इस योजना को किसानों की आवश्यकता को देखते हुए वर्ष 2019 में शुरू किया था।

तो योजना के अंतर्गत किसानों को अपनी खेती में सिंचाई करने के लिए सोलर पंप लगवाना होता है। इस प्रकार से फिर किसानों को 60% तक सरकार से सब्सिडी का लाभ प्राप्त होता है। तो ऐसे में सोलर पंप को लगवाने के लिए अगर किसानों के पास पर्याप्त पैसा नहीं है तो तब वे 30% तक की राशि का लोन बैंक से ले सकते हैं।

लेकिन यहां आपको हम बता दें कि किसानों को 10% की धनराशि सोलर पंप को लगवाने के लिए खर्च करनी होगी। परंतु देखा जाए तो यह राशि काफी कम है और किसानों पर कोई भी वित्तीय बोझ भी नहीं पड़ेगा।

Pradhan Mantri Kusum Yojana 2025 Overview

मंत्रालय का नामनवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय
लेख का नामपीएम कुसुम योजना 2025
संचालककेंद्र सरकार
योजना की शुरुआतमार्च 2019 
उद्देश्यआय बढ़ाना तथा कृषि क्षेत्र को डीजल मुक्त बनाना
लाभार्थीभारतीय किसान
सब्सिडी60% तक
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://pmkusum.mnre.gov.in

पीएम कुसुम योजना के मुख्य उद्देश्य

पीएम कुसुम योजना के अंतर्गत किसानों को जो लाभ प्राप्त होते हैं इन सबका विवरण हमने नीचे कुछ इस प्रकार से दिया है-

  • योजना के माध्यम से सरकार किसानों को सोलर पंप लगाने के लिए प्रोत्साहित करती है और सब्सिडी का लाभ देती है।
  • सौर पंप लगवा कर किसान बिजली और डीजल की बचत कर सकते हैं और आसानी के साथ सोलर पंप का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • योजना के तहत किसानों को सरकार से अधिकतम 60% तक की सब्सिडी का लाभ दिया जाता है।
  • यदि किसान ज्यादा बिजली का उत्पादन करते हैं तो ऐसे में वे इसे बेचकर अतिरिक्त कमाई करने का मौका भी पाते हैं।
  • पीएम कुसुम योजना के माध्यम से सरकार किसानों को वित्तीय तौर पर मजबूत बना रही है।

पीएम कुसुम योजना के लिए पात्रता शर्तें

अगर आप पीएम कुसुम योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो ऐसा तभी संभव है जब आप नीचे बताई गई सभी पात्रता मानदंडों को पूरा कर पाएंगे-

  • सिर्फ ऐसे किसान ही आवेदन देने हेतु पात्र हैं जो भारत के रहने वाले निवासी हैं।
  • किसान के पास अपनी खुद की खेती करने योग्य जमीन होनी आवश्यक है।
  • जिन किसानों के पास किराए की भूमि है तो वे भी इस योजना के तहत पात्र माने गए हैं।
  • योजना का फायदा प्राप्त करने के लिए किसान के पास सभी अहम दस्तावेज जरूर होने चाहिएं।

पीएम कुसुम योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

अगर आप पीएम किसान योजना हेतु आवेदन देने के इच्छुक हैं और अपने खेत में सोलर पंप सब्सिडी राशि के साथ लगवाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको निम्नलिखित दस्तावेजों को जमा करना होगा-

  • मतदाता पहचान पत्र
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • खेती की जमीन से संबंधित सारे दस्तावेज
  • घोषणा पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट आकार फोटो
  • मोबाइल नंबर

पीएम कुसुम योजना के लिए आवेदन कैसे करे?

पीएम कुसुम योजना के लिए जो भी पात्रता रखने वाले किसान आवेदन देना चाहते हैं तो इन्हें निम्नलिखित पूरी प्रक्रिया को अपनाना होगा-

  • पीएम कुसुम योजना के आवेदन हेतु सर्वप्रथम आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • अब आपको मुख्य पृष्ठ पर रजिस्ट्रेशन करने वाला लिंक दिखाई देगा आपको इसके ऊपर क्लिक कर देना है।
  • इतना करने के बाद आपके सामने अब एक और दूसरा नया पेज आएगा जहां पर आपको जरूरी विवरण दर्ज करके अपना पंजीकरण पूरा कर लेना है।
  • रजिस्ट्रेशन करके आपको फिर लॉगिन वाला बटन क्लिक करना है और लॉगिन कर लेना है।
  • आगे फिर आपके समक्ष पीएम कुसुम योजना से जुड़ा हुआ आवेदन फार्म आएगा जिसे आपको पूरा भर लेना है।
  • अब जितने भी दस्तावेज पीएम कुसुम योजना के लिए अनिवार्य हैं आपको इन सबको अपलोड कर देना है।
  • अंत में आपको सबमिट करने वाले बटन को ढूंढ कर फिर इसे दबाना है और अब आपको एक आवेदन संख्या मिलेगी जिसे आपको सुरक्षित रख लेना है।

FAQs

पीएम कुसुम योजना के तहत सरकार कितनी सब्सिडी देती है?

इस योजना के तहत सरकार द्वारा किसानों को 60% सब्सिडी का लाभ दिया जाता है।

क्या पीएम कुसुम योजना का फायदा देश का कोई भी नागरिक ले सकता है?

इस योजना का लाभ केवल किसान ही ले सकते हैं।

मैं पीएम कुसुम योजना के लिए अपना आवेदन फॉर्म कैसे जमा कर सकता हूं?

आप अपना आवेदन फार्म पीएम कुसुम योजना की संबंधित वेबसाइट के माध्यम से जमा कर सकते हैं।

Leave a Comment