पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना भारत सरकार की एक बहुत बड़ी पहल हैं जिसका मुख्य उद्देश्य देश के हर घर को सौर उर्जा से जोड़ना हैं और हर महीने 300 यूनिट तक बिजली फ्री देना हैं। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने फरवरी 2024 में किये थे, ताकि आम जनता को बिजली के खर्च से राहत मिल सके।
केंद्र सरकार के तरफ से शुरू की गयी इस योजना के तहत घर के छतो पर सोलर पैनल लगाने के लिए सब्सिडी भी प्रदान करती हैं। यदि अप बढ़ते हुए बिल से परेशान हैं तो आपके लिए यह योजना बरदान साबित हो सकती हैं। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना हर राज्य के शहरी और ग्रामीण दोनों इलाके में लागु की गयी हैं। अगर आप भी इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको आवेदन करना होगा, जिसकी पूरी जानकारी नीचे बताई गयी है।
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना 2025
भारत सरकार ने देश के आम नागरिको को बढ़ते बिजली बिल से रहत दिलाने के लिए पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की शुरुआत की गयी हैं। इस योजना के तहत सरकार हर घर के छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए सब्सिडी (अनुदान) देती है, ताकि लोग खुद अपनी बिजली बना सकें और हर महीने 300 यूनिट तक फ्री बिजली का लाभ उठा सकें।
PM Surya Ghar Yojana 2025 Overview
| विभाग का नाम | नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय |
| योजना का नाम | पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना |
| संचालक | केंद्र सरकार |
| लक्ष्य | 10 लाख परिवारों के लिए सोलर पैनल की व्यवस्था करना |
| सब्सिडी | 78000 रूपए |
| सोलर पैनल क्षमता | 1 किलोवाट (KW), 2 किलोवाट (KW), 3 किलोवाट (KW) |
| लाभ | 300 यूनिट तक बिजली बिल्कुल फ्री |
| लाभार्थी | भारत के सभी पात्र तथा जरूरतमंद नागरिक |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://pmsuryaghar.gov.in/ |
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का उद्देश्य
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का मुख्य उद्देश्य देश को उर्जा आत्मनिर्भर बनाना और बिलजी बिल की बोझ को कम करना हैं। भारत में बहुत ऐसे परिवार हैं जिनका हर महीने का बिजली बिल 1000 रूपये से ज्यादा आता हैं। ऐसे में सोलर पैनल लगवाने के बाद उन्हें बिजली बिल से मुक्ति मिल जाएगी और वो बची हुई बिजली को बेचकर इनकम भी कर सकते है। इसके साथ ही साथ यह योजना देश को ग्रीन एनर्जी की दिशा में आगे बढ़ाने का काम करती है।
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सर्कार लोगो को सोलर पैनल लगाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं और इसके साथ ही साथ सब्सिडी भी प्रदान कर रही हैं। यह सब्सिडी की राशि बिजली उत्पादन की क्षमता (KW) के अनुसार तय होती है जैसे-
- 1 किलोवाट (KW) सोलर पैनल लगाने पर लगभग ₹30,000 की सब्सिडी मिलती है।
- 2 KW पैनल पर लगभग ₹60,000 की सहायता राशि दी जाती है।
- 3 KW या उससे अधिक की क्षमता वाले पैनल पर ₹78,000 तक की सब्सिडी मिलती है।
इस योजना से लोगों को हर महीने 300 यूनिट तक फ्री बिजली दी जाती है। यदि घर में ज्यादा बिजली बन जाती है, तो वह बिजली बिजली विभाग को दी जा सकती है, जिससे परिवार को आर्थिक लाभ भी प्राप्त होता है।
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए पात्रता मापदंड
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ हर कोई नहीं ले सकता। इसके लिए कुछ जरूरी पात्रताएं निर्धारित की गयी हैं। इन पात्रता को पूरा करने के बाद ही आवेदन किया जा सकता हैं:-
- केवल भारत के स्थायी नागरिक ही इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
- योजना का लाभ तभी मिलेगा जब आपके नाम पर खुद का मकान या घर हो।
- सोलर पैनल लगाने के लिए घर के छत पर पर्याप्त जगह जरूरी है।
- घर का बिजली कनेक्शन उसी व्यक्ति के नाम होना चाहिए जो आवेदन कर रहा है।
- पहले किसी अन्य सोलर सब्सिडी का लाभ नहीं लिया गया हो।
यदि आप इन सभी शर्तों को पूरा करते हैं, तो आप इस योजना के पात्र हैं और ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
आवेदन करने के लिए आपको कुछ दस्तावेज़ स्कैन करके अपलोड करने होंगे, जिसे नीचे बताया गया हैं:-
- आवेदक का आधार कार्ड
- बिजली बिल की नवीनतम कॉपी
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक पासबुक या खाता विवरण
- घर के स्वामित्व का प्रमाण, जैसे रजिस्ट्री या टैक्स रसीद, आदि
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
अगर आप इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया नीचे बतायी गयी है।
- पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा
- उसके बाद होम पेज पर “Apply for Rooftop Solar” के विकल्प पर क्लिक करना होगा
- क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलकर आयेगा, जहाँ पर अब अपना राज्य और बिजली वितरण कंपनी को चुनना होगा
- इसके बाद अब आपको अपना Electricity Consumer Number और Mobile Number दर्ज करना होगा
- उसके बाद अब आपको OTP के माध्यम से वेरिफिकेशन करना होगा।
- वेरिफिकेशन के बाद एक आवेदन फॉर्म खुलेगा, जिसमें घर का पता, सोलर पैनल की क्षमता, बैंक विवरण आदि भरना होगा
- फिर मांगे गए सभी दस्तावेज को स्कैन करके अपलोड करना होगा
- और अंत में सबमिट के बटन पर क्लिक करके एप्लीकेशन फॉर्म को सेव कर देना हैं।
एक बार आवेदन सबमिट होने के बाद, बिजली विभाग की टीम साइट का निरीक्षण करती है। सब कुछ सही पाए जाने पर सोलर पैनल लगाने की प्रक्रिया शुरू होती है।
FAQs
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत कितनी सब्सिडी मिलती है?
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत 78000 रूपए तक की सब्सिडी प्रदान की जारी है।
पीएम सूर्य घर योजना में कितनी बिजली फ्री दी जाती है?
पीएम सूर्य घर योजना में सरकार 300 यूनिट तक फ्री बिजली प्रदान करती है।
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का क्या लक्ष्य है?
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लक्ष्य 10 लाख परिवारों के लिए सोलर पैनल की व्यवस्था करना है।









