पीएम स्वनिधि योजना को देश के गरीब नागरिकों के लिए केंद्र सरकार ने शुरू किया है। दरअसल इस योजना के माध्यम से सरकार उन सभी लोगों की वित्तीय सहायता करती है जो छोटे विक्रेता हैं। ऐसा करने की पीछे सरकार का मकसद गरीब विक्रेताओं को आत्मनिर्भर बनाना है।
पीएम स्वनिधि योजना को देश के गरीब नागरिकों के लिए केंद्र सरकार ने शुरू किया है। दरअसल इस योजना के माध्यम से सरकार उन सभी लोगों की वित्तीय सहायता करती है जो छोटे विक्रेता हैं। ऐसा करने के पीछे सरकार का मकसद गरीब विक्रेताओं को आत्मनिर्भर बनाना है।
अगर आपको नहीं मालूम कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना क्या है तो हमारा आज का यह आर्टिकल आपको शुरू से अंत तक पढ़ना चाहिए। आज इस लेख में हम आपको यह बताएंगे कि सरकार द्वारा शुरू की गई पीएम स्वनिधि योजना के लिए आवेदन देने की पात्रता, जरूरी दस्तावेज, योजना का उद्देश्य और आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया कौन-सी है।
पीएम स्वनिधि योजना 2025
पीएम स्वनिधि योजना को हमारी सरकार के द्वारा फुटपाथ विक्रेताओं के लिए शुरू किया गया है। इस तरह से हम आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि ऐसे लोग जो शहरी क्षेत्रों में सड़कों पर पटरी लगाते हैं या फिर रेहड़ी लगाते हैं इन सबको लोन उपलब्ध कराया जाता है।
इस तरह से हम आपको बताते चलें कि सरकार की तरफ से इस योजना को संचालित करने की जिम्मेदारी आवास और शहरी कार्य मंत्रालय को सौंपी गई है। तो सरकार के द्वारा पीएम स्वनिधि योजना के माध्यम से गरीब कारोबारियों को 7% की सालाना दर से कर्ज दिया जाता है।
तो गरीब व्यवसायी इस योजना के तहत 90,000 रुपए का ऋण प्राप्त कर सकते हैं। तो देखा जाए तो छोटे कारोबारियों को अपना काम आरंभ करने के लिए या इसे और बड़ा करने के लिए यह राशि काफी काम आ सकती है। लेकिन इस योजना के अंतर्गत केवल वही लोग लाभ ले सकते हैं जिनका कारोबार कोरोना महामारी के दौरान बिल्कुल खत्म हो गया था।
Pradhan Mantri Svanidhi Yojana 2025 Overview
| मंत्रालय का नाम | आवास और शहरी कार्य मंत्रालय |
| योजना का नाम | पीएम स्वनिधि योजना 2025 |
| योजना की शुरुआत | 01 जून 2020 |
| उद्देश्य | छोटे कारोबार स्थापित करना। |
| पात्रता | सभी भारतीय नागरिक |
| ब्याज सब्सिडी | 7% तक |
| न्यूनतम राशि | ₹15,000/- |
| अधिकतम राशि | ₹50,,000/- |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://pmsvanidhi.mohua.gov.in |
पीएम स्वनिधि योजना के फायदे
पीएम स्वनिधि योजना के माध्यम से सरकार द्वारा जो गरीब कारोबारियों को लोन की धनराशि प्रदान की जाती है इसके बारे में सारी जानकारी कुछ इस प्रकार से है-
- योजना के द्वारा शुरुआत में छोटे कारोबारियों को 15,000 रूपए का लोन मिलेगा।
- लोन की राशि का भुगतान कर देने के बाद फिर आगे 25,000 रूपए की राशि के लिए आप आवेदन दे सकते हैं।
- लोन का समय पर भुगतान करने पर धीरे-धीरे आपको 50,000 रूपए का लोन प्रदान किया जाएगा।
- यदि योजना का लाभार्थी व्यक्ति डिजिटल पेमेंट करता है तो ऐसी स्थिति में सरकार से सालाना 1,200 रूपए का कैशबैक भी मिलेगा।
- योजना के माध्यम से अगर आप लोन प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको किसी भी चीज को गिरवी नहीं रखना पड़ेगा।
- कोरोनाकाल के दौरान जिन छोटे विक्रेताओं का काम धंधा बिल्कुल समाप्त हो गया था तो इन सबको सरकार लोन प्रदान कर रही है।
पीएम स्वनिधि योजना के लिए पात्रता मानदंड
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का फायदा अगर आपको प्राप्त करना है तो इससे पहले आपको कुछ पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा क्योंकि तभी आपको लोन मिल पाएगा-
- जो लोग छोटे कस्बों में या फिर शहरों में अपना सामान बेचने का काम करते हैं इन्हें पात्र माना गया है।
- ऐसे छोटे कारोबारी जिनका काम सब्जी, फल, कपड़े, चाय जैसी चीजों को बेचने का है तो इन्हें लाभ दिया जाएगा।
- प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ लेने के लिए जरूरी है कि व्यक्ति ने स्थानीय निकाय में अपना पंजीकरण करवाया हो।
- कोरोना महामारी के कारण जिनका कारोबार बिल्कुल ठप्प हो गया है वे सब पात्र माने गए हैं।
पीएम स्वनिधि योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
अगर आप पीएम स्वनिधि योजना के हेतु अपना आवेदन जमा करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको निम्नलिखित बताए गए सारे दस्तावेज तैयार करने होंगे-
- राशन कार्ड
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर आदि
पीएम स्वनिधि योजना के लिए आवेदन कैसे करे?
यदि आप पीएम स्वनिधि योजना के तहत अपना आवेदन फॉर्म जमा करना चाहते हैं तो इसके लिए आप निम्नलिखित चरणों को अपना सकते हैं-
- सर्वप्रथम आपको प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से जुड़े हुए बैंक चले जाना है।
- अब आपको बैंक अधिकारी से इस योजना के तहत लोन लेने की सारी जानकारी को जान लेना है।
- आगे आपको स्वनिधि योजना फार्म को प्राप्त करना है और इसे पूरा भर लेना है।
- इसके बाद आपको पीएम स्वनिधि योजना से जुड़े हुए सारे दस्तावेजों की फोटोकॉपी अपने फार्म में संलग्न कर देनी हैं।
- अब आगे आपको अपना भरा हुआ आवेदन पत्र बैंक अधिकारी को दे देना है।
- अब बैंक अधिकारी यह देखेंगे कि आप प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत लोन लेने के लिए पात्र हैं या नहीं।
- अगर आप पात्र होंगे तो आपको इस योजना के अंतर्गत लोन की राशि बैंक खाते में हस्तांतरित कर दी जाएगी।
FAQs
मैं पीएम स्वनिधि योजना के लिए आवेदन कहां जमा कर सकता हूं?
इसके लिए आप अपने घर के नजदीक के बैंक जाकर अपना फार्म जमा कर सकते हैं।
पीएम स्वनिधि योजना के जरिए से शुरुआत में कितना लोन मिलता है?
इस योजना के माध्यम से आपको शुरुआत में 15000 रूपए का लोन मिलता है और समय पर भुगतान करने पर यह राशि धीरे-धीरे ज्यादा हो जाती है।
पीएम स्वनिधि योजना के तहत कौन लोन ले सकता है
कस्बों और शहरों के ऐसे छोटे विक्रेता जो फुटपाथ अथवा सड़क पर सामान बेचने का काम करते हैं।









