प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लिए 2 करोड़ से भी अधिक लोगों ने आवेदन की प्रक्रिया पूरी की है और अभी भी लोगों के द्वारा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लिए आवेदन किया जा रहा है। इस योजना की शुरुआत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने वर्ष 2023 में सितंबर महीने के अंतर्गत की थी। यह योजना एक ऐसी योजना है जिसके माध्यम से नागरिकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है साथ ही जरूरत के अनुसार बिना गारंटी वाला लोन भी उपलब्ध करवाया जाता है।
इस योजना के ऊपर खर्च करने के लिए सरकार ने एक बड़ा बजट भी बनाया हुआ है जो की 13000 करोड रुपए का है और इसमें से काफी राशि इस योजना के ऊपर खर्च भी की जा चुकी है ऐसे में जो भी नागरिक सरकारी योजनाओं का लाभ लेते हैं उन्हें इस योजना में मिलने वाले लाभ को भी जरूर लेना चाहिए। क्योंकि इस योजना में निशुल्क प्रशिक्षण मिलता है लोन भी कम ब्याज दर पर मिलता है और काफी अलग-अलग फायदे होते है।
पीएम विश्वकर्मा योजना रजिस्ट्रेशन
केंद्र सरकार प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के माध्यम से देश के छोटे कारीगरों और शिल्पकारों को तथा 18 क्षेत्र के अंतर्गत कार्य करने वाले नागरिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करके तथा प्रशिक्षण देकर आगे बढ़ना चाहती है। जिसके लिए ही सरकार ने देश के अंतर्गत पारंपरिक कार्य करने वाले नागरिकों के लिए पीएम विश्वकर्मा योजना लागू की है। इस योजना में मिलने वाले प्रशिक्षण की वजह से नागरिक तकनीकी की जानकारी को भी समझ पाएंगे। और उपयोग में ले पाएंगे।
इस योजना के लिए जो भी नागरिक रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं वह अलग-अलग तरीकों को उपयोग में लेकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं जिसमें पहला तरीका ऑनलाइन वाला है इस तरीके में आधिकारिक पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है दूसरा तरीका नजदीकी ईमित्र या कॉमन सर्विस सेंटर का है इसमें यहां पर आवश्यक दस्तावेज दिखाकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करवाई जा सकती है।
PM Vishwakarma Yojana 2025 Overview
| मंत्रालय का नाम | सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय |
| योजना का नाम | पीएम विश्वकर्मा योजना |
| योजना की शुरुआत | 17 सितंबर 2023 |
| उद्देश्य | कारीगरों, शिल्पकारों को तकनीकी मदद देना |
| आयु सीमा | 18 वर्ष से अधिक |
| पात्रता | सभी भारतीय कारीगर |
| आर्थिक सहायता | ₹15,000/- टूलकिट खरीदने के लिए |
| लोन सहायता | ₹3 लाख तक |
| रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://pmvishwakarma.gov.in |
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थी
- नाव बनाने वाले
- कारपेंटर
- ताला बनाने वाले
- लोहार
- अस्त्र बनाने वाले
- मूर्तिकार
- राज्य मिस्त्री
- नाई
- धोबी
- पारंपरिक गुड़िया और खिलौने बनाने वाले
- मोची
- सुनार
- हथोड़ा और टूलकिट बनाने वाले
- मछली का जाल बनाने वाले
- कुम्हार
- मालाकार
- दर्जी
- झाड़ू चटाई डलिया बनाने वाले
पीएम विश्वकर्मा योजना की विशेषताएं
- महिलाएं और पुरुष सभी पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कहीं से भी किसी भी समय रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करके इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
- इस योजना के लिए चयनित होने वाले सभी नागरिकों को नजदीकी ट्रेनिंग सेंटर पर ही ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी।
- पीएम कौशल विकास योजना में नागरिकों को प्रशिक्षण तो मिलेगा ही साथ ही टूलकिट खरीदने के लिए आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी।
- प्रशिक्षण प्राप्त करने पर लोन भी मिलेगा जिससे कि लोन को उपयोग में लेकर नागरिक अपने बिजनेस को बड़ा भी कर पाएंगे और ज्यादा कमाई कर सकेंगे।
- प्रशिक्षण के दौरान सर्टिफिकेट भी मिलेगा जो कि कहीं पर भी उपयोग में लिया जा सकेगा।
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्रता
- पात्रता के सबसे पहले नियम में नागरिक ऊपर बताए जाने वाले 18 क्षेत्र में से ही किसी क्षेत्र में कार्य करने वाला होना चाहिए।
- नागरिक भारतीय नागरिक ही होना चाहिए और आयु 18 वर्ष से ज्यादा की होनी चाहिए।
- परिवार में एक सदस्य ही इस योजना का लाभ उठा सकता है।
- सरकारी सेवा देने वाले नागरिक इस योजना के लिए अपात्र माने जाएंगे।
- पिछले 5 सालों में प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना पीएम स्वनिधि योजना से लोन नहीं लिया हुआ होना चाहिए। और यदि लिया हुआ है तो वह चुकता होना चाहिए।
पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत लोन राशि
इस योजना के लिए चयनित होने वाले नागरिकों को लोन का ऑफर भी दिया जाएगा ताकि नागरिक लोन को उपयोग में लेकर बिजनेस को बड़ा कर पाए लोन बिना किसी गारंटी के मिलेगा और 3 लाख रूपये तक का प्राप्त होगा। जिसमें सबसे पहले 1 लाख रूपये का लोन मिलेगा यह लोन 18 महीनो में चुकाना होगा इसके बाद 2 लाख रूपये का लोन मिलेगा जिसे 30 महीनो में चुकाना होगा। तो जो नागरिक लोन की तलाश में है वह नागरिक भी लोन पाने के लिए इस योजना में शामिल हो सकते हैं।
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
- सबसे पहले रजिस्ट्रेशन के लिए सभी नागरिक आधिकारिक पोर्टल पर पहुंचकर विस्तृत रूप से जानकारी को हासिल करें।
- अब पात्र होने पर होम पेज पर तीन लाइन देखने को मिलेगी तो इन तीन लाइन पर क्लिक कर देना है।
- फिर लॉगिन के ऑप्शन का चयन करने के लिए कहा जाएगा तो ऑप्शन का चयन करना है और लॉगिन कर लेना है।
- इसके बाद आवेदन फॉर्म में जानकारियां पूछी जाएगी तो आवेदक का नाम पता तथा जुड़ी हुई अन्य जानकारियां दर्ज कर देनी है।
- इतना करने पर दस्तावेजों की जानकारी भी मांगी जाएगी तो दस्तावेज की जानकारी भी दर्ज कर देनी है।
- अब दर्ज की जाने वाली जानकारी सही है या नहीं इसके लिए फॉर्म को चेक कर लेना है।
- फिर फॉर्म को सबमिट कर देना है और चयन होने पर एसएमएस के माध्यम से सूचना मिल जाएगी।
FAQs
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए आवेदन हो रहा है?
जी हां अभी भी पीएम विश्वकर्मा योजना के आवेदन फॉर्म स्वीकार किए जा रहे हैं।
मुझे पीएम विश्वकर्मा योजना से लोन मिलेगा या नहीं?
इसके लिए आपको पात्रता चेक करनी होगी और आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
पीएम विश्वकर्मा योजना क्या है?
जिसके जरिए नागरिक प्रशिक्षण और लोन की राशि को प्राप्त कर सकते हैं।









