PM Yashasvi Scholarship Yojana: पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप के आवेदन शुरू

By Yash
On: October 26, 2025 5:46 AM
PM Yashasvi Scholarship Yojana

पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना को भारत के उन सभी विद्यार्थियों के लिए शुरू किया गया है जो आरक्षित वर्गों के तहत आते हैं। दरअसल हमारे देश में रहने वाले विशेष वर्गों के छात्रों को सरकार पढ़ाई को पूरा करने के लिए वित्तीय मदद करती है।

इस तरह से हम आपको बता दें कि योजना के जरिए से सरकार अन्य पिछड़ा वर्ग, ईबीसी और डीएनटी वर्गों के विद्यार्थियों छात्रवृत्ति देती है। तो इसलिए इस योजना का फायदा प्राप्त करके आरक्षित वर्गों के छात्र अपनी शिक्षा को बिना किसी परेशानी के पूरा करने योग्य बनते हैं।

आपका भी संबंध यदि किसी आरक्षित श्रेणी से है तो ऐसे में आपको पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप का फायदा अवश्य लेना चाहिए। आज के इस लेख में हम आपको यह जानकारी देंगे कि इस योजना का फायदा लेने के लिए जरूरी दस्तावेज, पात्रता और आवेदन जमा करने की पूरी प्रक्रिया कौन सी है। तो चलिए आपको पीएम यशस्वी छात्रवृत्ति से जुड़ी हुई सारी जानकारी देते हैं ताकि आप लाभ ले सकें।

पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना

हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना की शुरुआत की गई है। ‌इस तरह से हम आपको यहां पर जानकारी देना चाहते हैं कि यह योजना प्रधानमंत्री जी ने ऐसे विद्यार्थियों के लिए आरंभ की है जो आरक्षित वर्गों के तहत आते हैं।

तो वित्तीय तौर पर कमजोर आरक्षित श्रेणी के छात्रों को नौवीं कक्षा से 12वीं कक्षा तक में शिक्षा हासिल करने के लिए छात्रवृत्ति का फायदा प्राप्त होता है। इसके साथ ही हम आपको यह भी बताते चलें कि छात्रों को इनके पाठ्यक्रम के मुताबिक 75000 रूपए से 125000 रुपए तक की मदद मिलती है।

लेकिन आपको हम यहां पर यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना का फायदा केवल वही छात्र प्राप्त कर सकते हैं जो आरक्षित श्रेणियों से संबंध रखते हैं। इस प्रकार से ओबीसी, डीएनटी और ईबीसी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति मिलती है।

PM Yashasvi Scholarship 2025 Overview

मंत्रालय का नामसामाजिक न्याय और सशक्तिकरण मंत्रालय
योजना का नामपीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना
क्षेत्रसम्पूर्ण भारत
संचालककेंद्र सरकार
उद्देश्यउच्च शिक्षा के लिए मदद प्रदान करना
लाभार्थीओबीसी, ईबीसी और डीएनटी छात्र 
कक्षा9वी से 12वी तक
छात्रवृत्ति राशि₹75000 से ₹125000 तक
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://yashasvi.aicte.gov.in

पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना का उद्देश्य

देश के आरक्षित श्रेणी के छात्रों के लिए हमारी केंद्र सरकार ने यशस्वी छात्रवृत्ति योजना के माध्यम से उद्देश्य बनाया है कि विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए मदद प्रदान की जाए। इस तरह से सरकार द्वारा छात्रों को पढ़ाई के खर्चों को पूरा करने के लिए पाठ्यक्रम अनुसार स्कॉलरशिप मिलती है। तो विद्यार्थी अब गरीबों की वजह से पढ़ाई के क्षेत्र में दूसरे विद्यार्थियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रहे हैं।

पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना के लिए पात्रता

अगर आपको प्रधानमंत्री जी की ओर से शुरू की गई यशस्वी स्कॉलरशिप का लाभ लेना है तो ऐसे में आपको इसके लिए निम्नलिखित पात्रता को पूरा करना पड़ेगा-

  • यशस्वी छात्रवृत्ति का फायदा सिर्फ भारत के मूल छात्र ही प्राप्त कर सकते हैं।
  • आवश्यक है कि विद्यार्थी कक्षा 9 से लेकर कक्षा बारहवीं तक में पढ़ रहा हो।
  • छात्र ने कक्षा आठवीं में और कक्षा दसवीं में न्यूनतम 60% अंक हासिल किए हों क्योंकि तभी छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा।
  • आवेदन देने हेतु जरूरी है कि छात्र ओबीसी, ईबीसी या फिर अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंध रखता हो।

पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना के पंजीकरण के लिए आपको जिन महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होगी इन सबके बारे में हमने निम्नलिखित बताया है-

  • कक्षा आठवीं और दसवीं की मार्कशीट
  • आधार कार्ड
  • शिक्षा से संबंधित सारे प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट आकार फोटो
  • चालू मोबाइल नंबर

पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना के लिए आवेदन कैसे करे?

देश के जो भी आरक्षित वर्गों के छात्र यशस्वी छात्रवृत्ति का फॉर्म जमा करना चाहते हैं तो इसके लिए इन्हें निम्नलिखित प्रक्रिया को अपनाना होगा-

  • सर्वप्रथम आपको प्रधानमंत्री यशस्वी स्कॉलरशिप की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • अब जो होम पेज आपके सामने आएगा आपको यहां पर एप्लीकेंट कॉर्नर में चले जाना है।
  • आगे आपको नए रजिस्ट्रेशन वाले विकल्प को ढूंढ कर इसके ऊपर क्लिक करके पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करना है।
  • फिर जो लॉगिन आईडी और पासवर्ड आपको प्राप्त होगा इसका प्रयोग करके लॉगिन कर लेना है।
  • अब आपके सामने एप्लीकेंट कॉर्नर में जो अप्लाई नाऊ वाला बटन आया है आपको इसके ऊपर क्लिक करना है।
  • तुरंत ही आपके सामने यशस्वी छात्रवृत्ति का आवेदन पत्र खुलेगा जिसे आपको पूरा भर लेना है।
  • आगे आपको सारे अहम दस्तावेज स्कैन करते हुए अपलोड करने हैं और सबमिट वाला बटन क्लिक करना है।
  • यहां पर अब आपका पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप का फॉर्म सबमिट हो जाएगा और आपको योजना का फायदा मिलेगा।

FAQs

मैं पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना के लिए आवेदन कैसे करूं?

पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप से संबंधित आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जमा कर सकते हैं।

कौन सी कक्षा के छात्रों को यशस्वी छात्रवृत्ति मिलती है?

कक्षा 9वीं से 12वीं तक की पढ़ाई के लिए केंद्र सरकार से यशस्वी छात्रवृत्ति मिलती है।

पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना अधिकतम कितनी मिल सकती है?

यशस्वी स्कॉलरशिप आपको अधिकतम 1,25,000 रुपए तक की प्राप्त हो सकती है।

1 thought on “PM Yashasvi Scholarship Yojana: पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप के आवेदन शुरू”

Leave a Comment