प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के शासनकाल में विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं की तरह ही बेरोजगार युवाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए पीएम कौशल विकास योजना को शुरू किया गया है।
इस योजना के अंतर्गत शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए विभिन्न प्रकार के रोजगार कार्यों हेतु बिल्कुल ही फ्री में प्रशिक्षण प्रदान करवाया जाता है। बताते चलें कि पीएम कौशल विकास योजना के अंतर्गत अब तक तीन चरणों में युवाओं के लिए प्रशिक्षित किया गया है।
इसी क्रम में अब 2025 में एक बार फिर से पीएम कौशल विकास योजना की सक्रियता सामने आएगी जिसके अंतर्गत केंद्र सरकार के द्वारा ऐसे निर्णय लिए गए हैं कि देश के विभिन्न राज्यों में पीएम कौशल विकास योजना के प्रशिक्षण को आयोजित किया जाने वाला है।
पीएम कौशल विकास योजना 2025
पीएम कौशल विकास योजना के अंतर्गत तीन चरणों के बाद इस वर्ष चौथे चरण के आयोजन हेतु प्रयोजनाएं चल रही है। पिछले चरणों की तुलना में इस बार पीएम कौशल विकास योजना में कई प्रकार के विशेष संशोधन करवाए जाने वाले हैं ताकि योजना में शामिल होने वाले युवाओं के लिए अधिक से अधिक सुविधाएं मिल सके।
ऐसे युवा व्यक्ति जो इस बार पीएम कौशल विकास योजना के अंतर्गत प्रशिक्षित होने की सोच रहे हैं तथा आवेदन करने वाले उन सभी की सुविधा के लिए आज हम यह विशेष आर्टिकल लेकर आए हैं जहां पर योजना से संबंधित सभी प्रकार के पहलुओं की जानकारी को स्पष्ट शब्दों में बताया गया है।
PMKVY 4.0 Registration 2025 Overview
| मंत्रालय का नाम | कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय |
| योजना का नाम | पीएम कौशल विकास योजना |
| प्रारंभिक तिथि | 15 जुलाई 2015 |
| उद्देश्य | युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान कर उनकी कार्य कुशलता को बढ़ाना |
| आयु सीमा | 18 से 35 वर्ष |
| मुफ्त प्रशिक्षण | ऑटोमोबाइल, फैशन डिजाइनिंग, हेल्थ केयर आदि |
| लाभ | ₹8,000/- प्रतिमाह + निशुल्क प्रशिक्षण |
| रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://www.skillindiadigital.gov.in/ |
पीएम कौशल विकास योजना के लिए पात्रता मापदंड
पीएम कौशल विकास योजना में जो पात्रता मापदंड निर्धारित किए गए हैं निम्न प्रकार से हैं:-
- इस योजना में केवल भारतीय मूल निवासी नागरिक ही शामिल हो सकते हैं।
- उम्मीदवार बेसिक कक्षा दसवीं तथा 12वीं में अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण हुआ हो।
- प्रशिक्षण लेने के लिए युवा की आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम 35 वर्ष तक के बीच में ही होनी चाहिए।
- वर्तमान समय में उसके पास रोजगार का भी कोई विकल्प नहीं होना चाहिए।
- परिवार की आर्थिक स्थिति भी मध्यम वर्ग या फिर निचले स्तर की होनी चाहिए।
कौशल विकास योजना में यहां होंगे आवेदन
उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दें कि केंद्र सरकार के द्वारा पीएम कौशल विकास योजना को शुरू करते हुए इसका आधिकारिक पोर्टल भी लॉन्च किया गया है जहां पर योजनाएं संबंधित सभी प्रकार की जानकारी और कार्य विधि को उपलब्ध करवाया गया है।
तकनीकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों के लिए योजना में ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था भी करवाई गई जिसके तहत उम्मीदवार कौशल विकास योजना के ही आधिकारिक पोर्टल पर अपने राज्य अनुसार ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं।
पीएम कौशल विकास योजना की विशेषताएं
पीएम कौशल विकास योजना की विशेषताएं निम्न प्रकार से है:-
- इस योजना को देश भर के अधिकांश राज्यों में सक्रिय किया जाता है।
- प्रशिक्षण में शामिल होने वाले युवाओं की सुविधा के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण कैंप आयोजित होते हैं।
- पीएम कौशल विकास योजना बिल्कुल फ्री है जिसमें आवेदन से लेकर प्रशिक्षण तक कोई शुल्क नहीं लगता है।
- योजना के अंतर्गत कई क्षेत्रों के लिए प्रशिक्षण दिए जाते हैं जो उम्मीदवार के लिए उनकी स्किल में अधिक निपुण बनाते हैं।
- युवाओं की सुविधा के लिए प्रशिक्षण ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों ही प्रकार से होते हैं।
पीएम कौशल विकास योजना प्रशिक्षण की अवधि /वेतनमान
युवाओं के लिए पीएम कौशल विकास योजना से आकर्षित करने हेतु कई प्रकार के महत्वपूर्ण बिंदुओं को शामिल किया गया है। योजना के अंतर्गत युवाओं के प्रशिक्षण की अवधि उनकी स्किल तथा कार्य के आधार पर अलग-अलग होती है जो की न्यूनतम 3 महीने से लेकर अधिकतम एक वर्ष तक की हो सकती है।
पीएम कौशल विकास योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण में शामिल होने वाले युवाओं के लिए प्रशिक्षण की अवधि में वेतनमान भी उपलब्ध करवाया जाता है जो की ₹8000 प्रतिमाह होता है। जब तक पीएम कौशल विकास योजना के प्रशिक्षण चलेंगे तब तक यह निश्चित राशि उम्मीदवार के लिए दी जाएगी।
पीएम कौशल विकास योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
- पीएम कौशल विकास योजना में ऑनलाइन आवेदन करना है तो सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अधिकारी वेबसाइट पर पहली बार आते हैं तो पंजीकरण करने की आवश्यकता भी होगी।
- पंजीकरण के बाद योजना की अप्लाई वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा।
- यहां से कुछ बेसिक जानकारी को सेलेक्ट करते हुए फॉर्म तक पहुंचे।
- निर्देशों के आधार पर महत्वपूर्ण जानकारी के साथ फॉर्म को कंप्लीट करें।
- फॉर्म भर जाने पर डॉक्यूमेंट भी अपलोड करने आवश्यक होंगे।
- अंत में सबमिट करते हुए इसका प्रिंटआउट निकाल ले इस प्रकार से आवेदन पूरा हो जाएगा।
FAQs
पीएम कौशल विकास योजना कब शुरू हुई है?
पीएम कौशल विकास योजना 16 जुलाई 2015 से शुरू की गई है।
पीएम कौशल विकास योजना का उद्देश्य क्या है?
पीएम कौशल विकास योजना का उद्देश्य देश में बेरोजगारी के स्तर को कम करना और बेरोजगार युवाओं के लिए प्रशिक्षण देकर स्वयं रोजगार हेतु प्रोत्साहित करना है।
पीएम कौशल विकास योजना आवेदन तिथि कैसे जाने?
पीएम कौशल विकास योजना में आवेदन की तिथि राज्य द्वारा अलग-अलग प्रकार से होती है जिसे आधिकारिक पोर्टल से जान सकते हैं।









