Post Office Sukanya Samriddhi Yojana: 250, 500 जमा करने पर मिलेंगे 74 लाख रुपए

By Yash
On: October 31, 2025 8:46 AM
Post Office Sukanya Samriddhi Yojana

भारतीय पोस्ट ऑफिस में पहुंचकर अनेक माता-पिता ने अपनी बालिका के लिए सुकन्या समृद्धि योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी की है यह योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत शुरू की जाने वाली योजना है इस योजना के माध्यम से माता-पिता बालिका की शिक्षा के लिए और विवाह के खर्च के लिए तथा बालिका को भविष्य में आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए राशि को जमा कर सकते हैं वही जमा राशि पर सरकार के द्वारा ब्याज की राशि भी प्रदान की जाएगी।

थोड़ी-थोड़ी राशि जमा करके इस योजना में एक बढ़िया ज्यादा राशि बनाई जा सकती है यहां तक की लाखों रूपये तक की राशि इस योजना के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। इस योजना का लाभ केवल बालिकाओं को ही मिलता है क्योंकि बालिकाओं के लिए ही सरकार ने इस योजना की शुरुआत की है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र दोनों क्षेत्रों में यह योजना काफी ज्यादा पॉपुलर योजना है और अभी भी इस योजना की जानकारी नागरिकों तक पहुंच रही है।

सुकन्या समृद्धि योजना 2025

सुकन्या समृद्धि योजना के लिए आवेदन करके इस योजना में खाता खुलवाकर 250 रूपये से लेकर 1.50 लाख रूपये तक की राशि हर वर्ष जमा की जा सकती है। जिस पर सरकार के द्वारा बनाए जाने वाले नियम के अनुसार 8.2% की वार्षिक ब्याज दर के हिसाब से ब्याज की राशि प्रदान की जाती है जो की तिमाही होती है। राशि 15 साल तक जमा करनी होती है जिसके बाद में 21 साल में जमा राशि और ब्याज की राशि दोनों बालिका को प्रदान कर दी जाती है।

अगर माता-पिता बालिका के लिए हर महीने इस योजना में 1000 रूपये की राशि जमा करते हैं तो ऐसी स्थिति में 15 साल में 180000 रुपए की राशि जमा होगी। जिस पर अनुमानित ब्याज लगभग 374612 रुपए का होगा और 21 साल में कुल मिलाकर आपको लगभग 554612 रुपए मिलेंगे। ज्यादा राशि जमा करने पर यह राशि और भी ज्यादा बढ़ जाएगी और कम राशि जमा करने पर यह राशि कम हो जाएगी कैलकुलेशन सभी नागरिक स्वयं भी कर सकते हैं।

Sukanya Samriddhi Yojana 2025 Overview

विभाग का नामवित्त मंत्रालय
योजना का नामसुकन्या समृद्धि योजना
शुरुआत22 जनवरी, 2015
उद्देश्यबेटियों के भविष्य के लिए
ब्याज 8.2%
न्यूनतम जमा राशि₹250/-
अधिकतम जमा राशि₹1,50,000/-
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.indiapost.gov.in/

सुकन्या समृद्धि योजना का उद्देश्य

इस योजना का उद्देश्य बेटियों की शादी और शिक्षा के खर्च को आसान बनाना है क्योंकि अनेक बार पैसों की समस्या की वजह से अनेक बालिकाएं आगे की शिक्षा हासिल नहीं कर पाती है वहीं बालिका के विवाह के समय भी माता-पिता को काफी ज्यादा समस्याओं का सामना करना पड़ता है अनेक माता-पिता कर्ज लेकर बेटी को पढ़ाते हैं और विवाह करते हैं लेकिन अब इस योजना की वजह से भविष्य के लिए पैसों की बचत की जा सकती है।

सुकन्या समृद्धि योजना की विशेषताएं

  • नजदीकी किसी भी पोस्ट ऑफिस में जाकर सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खुलवाया जा सकता है।
  • सुकन्या समृद्धि योजना में खाता केवल बालिका के नाम का ही खुलता है जिसकी वजह से देश में से अधिक से अधिक बालिकाएं इस योजना में खाता खुलवा सकती है।
  • बालिका की आयु 18 वर्ष की हो जाने पर जमा राशि में से 50% राशि शिक्षा के लिए निकाली जा सकती है।
  • इस योजना में खाता खुलवाकर राशि की बचत करने पर सबसे बड़ा फायदा यह देखने को मिलेगा कि बाद में पैसों को लेकर कर्ज लेने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

सुकन्या समृद्धि योजना के लिए योग्यता

  • बालिका की आयु सुकन्या समृद्धि योजना के लिए आवेदन हेतु 10 वर्ष से कम की होनी चाहिए।
  • सुकन्या समृद्धि योजना हेतु केवल भारतीय बालिकाएं पात्र है।
  • एक परिवार में से अधिक से अधिक दो बालिकाएं इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए बालिका का आधार कार्ड तथा माता-पिता के जरूरी दस्तावेज जरूर बने होने चाहिए।

सुकन्या समृद्धि योजना के महत्वपूर्ण बिंदु

  • सुकन्या समृद्धि योजना का खाता पोस्ट ऑफिस में तो खुलवाया ही जा सकता है साथ ही भारतीय स्टेट बैंक बैंक ऑफ़ बड़ौदा बैंक आदि बैंकों में भी खुलवाया जा सकता है।
  • ब्याज हर साल कंपाउंड होता है जिसकी वजह से ब्याज का भी ब्याज मिलता है।
  • इस योजना में वर्तमान समय में छोटी-छोटी राशि जमा करके बाद में एक बड़ी राशि प्राप्त की जा सकती है।
  • यह योजना सरकार के नियमों के अंतर्गत ही कार्य करती है जिसकी वजह से सुरक्षित और भरोसेमंद योजना है।
  • यदि किसी बालिका की मृत्यु हो जाए तो ऐसी स्थिति में राशि माता-पिता को प्रदान की जाएगी।

सुकन्या समृद्धि योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले नजदीकी डाकघर शाखा में जहां पर भी आवेदन करना चाहते हैं वहां पर चले जाएं।
  • अब आवेदन फॉर्म प्राप्त करें और शुरू से अंतिम तक आवेदन फॉर्म में जानकारी को दर्ज करें।
  • इसके बाद डाकघर में मौजूद अधिकारी के द्वारा बताए जाने वाले दस्तावेजो की फोटोकॉपी फॉर्म के साथ लगाएं।
  • फ़िर अधिकारी के पास फॉर्म को जमा करें।
  • अब खाता खोलने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी और फिर खाते में राशि जमा करवा देनी है।
  • इतना करने पर सुकन्या समृद्धि योजना के लिए आवेदन हो जाएगा और खाता खुल जाएगा।

FAQs

क्या सुकन्या समृद्धि योजना के खाते का बैलेंस चेक किया जा सकता है?

जी हां सुकन्या समृद्धि योजना के खाते का बैलेंस आप आसानी से चेक कर सकते हैं।

योजना में खाता खोलने के लिए न्यूनतम कितनी राशि चाहिए?

सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खोलने के लिए कम से कम 250 रुपए की राशि चाहिए।

सुकन्या समृद्धि योजना में खाता ऑनलाइन कैसे खोलें?

इस योजना में खाता ऑनलाइन नहीं खोला जा सकता है।

Leave a Comment