केंद्र सरकार की तरफ से युवाओं को औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने योग्य बनाने के लिए काफी समय से कोशिश की जा रही है। इसके तहत बहुत सारी योजनाएं भी युवाओं के लिए लाई गई हैं। इनमें से ही एक है रेल कौशल विकास योजना।
इस योजना के माध्यम से सरकार युवाओं को जरूरी प्रशिक्षण देती है ताकि वे इसके बाद नौकरी के अच्छे मौके हासिल कर सकें। दरअसल सरकार चाहती है कि देश से बेरोजगारी की समस्या को खत्म कर दिया जाए। इस वजह से युवाओं को तकनीकी क्षेत्र में या फिर औद्योगिक क्षेत्र में कौशल प्रशिक्षण मिलता है।
यदि आप भी भारत में रहने वाले एक युवा हैं और रेल कौशल विकास योजना के लिए आवेदन देना चाहते हैं तो यह लेख आपको पढ़ना चाहिए। आज हम आपको यह जानकारी देंगे कि कैसे आप अपना आवेदन जमा करके योजना के तहत बिल्कुल मुफ्त में कौशल प्रशिक्षण हासिल कर सकते हैं।
रेल कौशल विकास योजना 2026 (Rail Kaushal Vikas Yojana )
हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा युवाओं को विकसित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस तरह से हम आपको बता दें कि युवाओं को औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने योग्य बनाने के लिए रेल कौशल विकास योजना लाई गई है।
रेल कौशल विकास योजना का मुख्य रूप से फायदा यही है कि आप अपनी पसंद के ट्रेड के अनुसार 100 घंटे का औद्योगिक कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। इस तरह से हम आपको बता दें कि यह योजना रेलवे मंत्रालय के द्वारा संचालित की जाती है।
तो अब तक काफी संख्या में रेलवे मंत्रालय के द्वारा रेल कौशल विकास योजना का लाभ दिया जा चुका है। इस तरह से मुफ्त में प्रशिक्षण लेने के बाद युवा अच्छी नौकरी या फिर अपना कारोबार करने योग्य बनते हैं।
PM Rail Kaushal Vikas Yojana 2026 Overview
| विभाग का नाम | कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय |
| योजना का नाम | रेल कौशल विकास योजना |
| योजना की शुरुआत | सितंबर 2021 |
| शैक्षणिक योग्यता | 10वी पास |
| लाभ | निशुल्क कौशल प्रशिक्षण + सर्टिफिकेट |
| प्रशिक्षण अवधि | 100 घंटे |
| उम्र | 18 वर्ष से 35 वर्ष |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://railkvy.indianrailways.gov.in/ |
रेल कौशल विकास योजना का उद्देश्य
रेल कौशल विकास योजना को सरकार ने इस मकसद से शुरू किया है ताकि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मदद की जाए। वर्तमान में रोजगार की समस्या काफी ज्यादा बड़ी बन चुकी है क्योंकि युवाओं के पास तकनीकी या औद्योगिक कौशल नहीं होता है।
इसके कारण युवा नौकरी की तलाश में इधर से उधर भटकते रहते हैं परंतु अब ऐसा नहीं होगा। दरअसल रेल कौशल विकास योजना के माध्यम से सरकार का मकसद जरूरतमंद युवाओं को कौशल प्रशिक्षण निशुल्क देना है।
रेल कौशल विकास योजना के लिए पात्रता (Eligibility for Rail Kaushal Vikas Yojana )
यदि आप रेल कौशल विकास योजना का फायदा लेना चाहते हैं तो ऐसे में आपको कुछ पात्रता को पूरा करने की जरूरत होगी जैसे कि:-
- जो युवा भारत के रहने वाले मूल नागरिक हैं वे आवेदन देने के लिए पात्र हैं।
- युवा ने अनिवार्य रूप से कम से कम दसवीं कक्षा किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से पास की होनी चाहिए।
- युवा की उम्र 18 वर्ष से 35 वर्ष तक के बीच में होने पर ही पात्र माना गया है।
- ऐसे युवा जो वित्तीय तौर पर कमजोर परिवार के तहत आते हैं वे योजना के लिए पात्र हैं।
रेल कौशल विकास योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज (Required Documents for Rail Kaushal Vikas Yojana)
भारत सरकार की शुरू की गई रेल कौशल विकास योजना का फायदा उठाने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन के लिए निम्नलिखित दस्तावेज जमा करने होंगे:-
- आधार कार्ड
- मतदाता पहचान पत्र
- राशन कार्ड
- आयु प्रमाण पत्र
- दसवीं कक्षा की मार्कशीट
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट आकार फोटो
- चालू मोबाइल नंबर
रेल कौशल विकास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? (How to Apply for Rail Kaushal Vikas Yojana)
रेल कौशल विकास योजना के लिए आपको साल 2026 में अपना आवेदन कुछ इस प्रकार से जमा करना होगा:-
- रेल कौशल विकास योजना के आवेदन हेतु सर्वप्रथम आपको संबंधित वेबसाइट पर चले जाना है।
- होम पेज पर अब आपको अप्लाई ऑनलाइन वाला विकल्प मिलेगा जिसे आपको क्लिक करना है।
- अब नए पेज पर आपको कुछ जानकारी जैसे मोबाइल नंबर, आपकी जन्मतिथि, ईमेल आईडी, आधार नंबर, नाम आदि को दर्ज करना है।
- यहां पर अब एक लॉगिन आईडी और साथ में पासवर्ड बन जाएगा।
- फिर आपको रेल मंत्रालय की वेबसाइट पर लॉगिन हो जाना है।
- अब आपको योजना के आवेदन पत्र को पूरा भरकर दस्तावेज अपलोड करने हैं।
- सबसे अंत में आपको एक बार रेल कौशल विकास योजना फॉर्म को चेक करना है और फिर सबमिट करना है।
FAQs
मुझे योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए कितनी फीस जमा करनी पड़ेगी?
अगर आपको रेल कौशल विकास योजना के तहत लाभार्थी बनाया जाता है तो आपको कोई भी फीस जमा नहीं करनी होगी क्योंकि प्रशिक्षण पूरी तरह से निशुल्क है।
रेल कौशल विकास योजना 2026 के लिए मुझे कहां पर आवेदन देना चाहिए?
आपको रेल कौशल विकास योजना का फायदा लेने के लिए अपना आवेदन ऑनलाइन संबंधित विभाग की वेबसाइट पर जाकर जमा करना चाहिए।
कितनी आयु के उम्र वाले युवा रेल कौशल विकास योजना का फायदा ले सकते हैं?
भारत में रहने वाले ऐसे युवा जिनकी उम्र 18 से लेकर 35 वर्ष तक के बीच में है वे सब रेल कौशल विकास योजना के लिए आवेदन देकर लाभ ले सकते हैं।









