Railway Vacancy 2025: रेलवे भर्ती के आवेदन फॉर्म भरना शुरू

By Yash
On: October 24, 2025 7:01 AM
Railway Vacancy 2025

अगर आप एक ऐसे युवा हैं जिन्होंने दसवीं कक्षा पास कर ली है तो रेलवे में आपके लिए नौकरी पाने का यह एक बड़ा मौका आया है। दरअसल रेलवे में 1100 से भी अधिक पदों पर भर्ती हेतु आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है।

दरअसल यह भर्ती आरआरसी की तरफ से आयोजित करवाई जा रही है। तो जो भी उम्मीदवार दसवीं कक्षा पास कर चुके हैं या जिन्होंने आईटीआई किया है तो वे रेलवे भर्ती सेल की आधिकारिक वेबसाइट पर अप्रेंटिसशिप हेतु आवेदन दे सकते हैं। आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 16 अक्टूबर से लेकर 15 नवंबर तक चलेगी।

आज इस लेख में हम आपको यह बताएंगे कि रेलवे भर्ती के लिए आप कैसे अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। इसके साथ ही हम आपको यह भी जानकारी देंगे कि रेलवे भर्ती सेल के द्वारा इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, आवेदन प्रक्रिया इत्यादि क्या निर्धारित की गई है।

रेलवे भर्ती 2025

रेलवे भर्ती सेल की तरफ से दसवीं पास और आईटीआई पास युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर आया है। आपको यहां हम जानकारी के लिए बता दें की आरआरसी ने 1104 रिक्त पदों को भरने की घोषणा की है।

तो इस प्रकार से जो भी उम्मीदवार रेलवे में अप्रेंटिसशिप करना चाहते हैं तो इन्हें अपना आवेदन ऑनलाइन जमा करना होगा। बता दें कि आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 16 अक्टूबर से आरंभ है और उम्मीदवार अपना आवेदन अंतिम तारीख 15 नवंबर तक जमा कर सकते हैं।

Railway Recruitment 2025

विभाग का नामउत्तर पूर्वी रेलवे (एनईआर)
भर्ती का नामरेलवे भर्ती
रिक्त पद1100+
आयु सीमा15 से 24 वर्ष तक
शिक्षा योग्यता10वी पास
सैलरी₹10,000/- प्रति माह।
आवेदन की प्रारंभिक तिथि16 अक्टूबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि15 नवंबर 2025
आवेदन शुल्क₹100/-
CategoryRecruitment
आधिकारिक वेबसाइटhttps://ner.indianrailways.gov.in

रेलवे भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के लिए आरआरसी के द्वारा जो शिक्षा योग्यता तय की गई है इस सबका विवरण हमने निम्नलिखित दिया है-

  • अभ्यर्थी ने दसवीं कक्षा या इसके समकक्ष शिक्षा किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से हासिल की हो।
  • उम्मीदवार ने दसवीं कक्षा में न्यूनतम 50% अंक हासिल किए हो।
  • आवेदक व्यक्ति ने संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाण पत्र हासिल किया हो।

रेलवे भर्ती के लिए आयु सीमा

यदि आपको रेलवे भर्ती के लिए अपना आवेदन जमा करना है तो इसके लिए आपको आयु सीमा मानदंडों का ध्यान रखना होगा इसके बारे में जानकारी निम्नलिखित प्रदान की गई है-

  • अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 15 साल तक और अधिकतम आयु 24 साल तक होनी आवश्यक है।
  • अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को 5 साल की छूट अधिकतम आयु में आरआरसी के द्वारा दी गई है।
  • जो व्यक्ति अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंध रखते हैं इन सबको ऊपरी आयु सीमा में 3 वर्षों की छूट मिली है।
  • जबकि पीडब्ल्यूडी अभ्यर्थियों को रेलवे भर्ती के तहत 10 सालों की छूट अधिकतम आयु में मिली है।

रेलवे भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

आरआरसी के द्वारा जारी की गई इस भर्ती के तहत उम्मीदवारों को अप्रेंटिसशिप के आवेदन फार्म को भरने के लिए जो शुल्क चुकाना होगा वह कुछ इस प्रकार से है-

  • सामान्य, अन्य पिछड़ा और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों को आवेदन फीस के रूप में 100 रुपए जमा करने पड़ेंगें।
  • जबकि पीडब्ल्यूडी, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिला अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना पड़ेगा।

रेलवे भर्ती के लिए आवेदन कैसे करे?

रेलवे भर्ती के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन देने में रुचि रखते हैं तो इन सबको ऑनलाइन तरीके का इस्तेमाल करके अपना आवेदन कुछ इस प्रकार से देना पड़ेगा-

  • सर्वप्रथम रेलवे भर्ती के आवेदन हेतु संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है।
  • यहां पर अब आपको होम पेज पर रिक्रूटमेंट वाले अनुभाग में पहुंच जाना है।
  • फिर आपको अप्रेंटिस 2025 एप्लीकेशन फॉर्म वाला लिंक ढूंढ कर इसके ऊपर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही जो दूसरा पेज आएगा इसमें आपको सभी महत्वपूर्ण जानकारी को दर्ज करना है।
  • इसके बाद फिर आपको सारे जरूरी दस्तावेजों को भी सही प्रारूप में अपलोड कर देना है।
  • आपकी श्रेणी पर जो आवेदन शुल्क लागू होता है तो आपको इसे ऑनलाइन जमा करना है और फॉर्म सबमिट कर देना है।

FAQs

रेलवे भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि?

रेलवे भर्ती के लिए सभी उम्मीदवार 15 नवंबर तक जमा कर सकते हैं।

रेलवे भर्ती के लिए आयु सीमा क्या हैं?

रेलवे भर्ती के लिए आयु सीमा 15 साल से लेकर 24 साल तक रखी गई है।

रेलवे भर्ती के लिए आवेदन शुल्क कितना है?

आपको अपनी श्रेणी के अनुसार 100 रूपए का शुल्क इस भर्ती के लिए जमा करना होगा।

Leave a Comment