Railway Vacancy 2025: रेलवे 10वी पास भर्ती के फॉर्म भरना शुरू

By Yash
On: November 5, 2025 7:14 AM
Railway Vacancy

रेलवे में शामिल होने के लिए काफी उम्मीदवारों के द्वारा तैयारी की जा रही है और उम्मीदवार नौकरी की तलाश में है ऐसे में ऐसे उम्मीदवारों के लिए एक काम की खबर है। वर्तमान समय में रेलवे के द्वारा अप्रेंटिस के 1104 रिक्त पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन निकाला गया है और 16 अक्टूबर 2025 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई है तथा अंतिम तारीख 15 नवंबर 2025 रखी गई है ऐसे में जो भी योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के इंतजार में थे वह सभी अब भर्ती में शामिल हो सकते हैं।

इस भर्ती में शामिल होकर जो भी उम्मीदवार चयनित होंगे उन उम्मीदवारों को भारतीय रेलवे के अलग-अलग विभागों में अप्रेंटिस ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरीके से ऑनलाइन रखी गई है ऐसे में सभी उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे आवेदन करने से पहले शैक्षणिक योग्यता आयु सीमा चयन प्रक्रिया तथा आवेदन शुल्क इस प्रकार की पूरी जानकारी को जरुर हासिल करें।

रेलवे भर्ती 2025

रेलवे की यह भर्ती एक सीधी भर्ती होने वाली है जिसमें उम्मीदवारों के लिए कोई भी लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी वही शैक्षणिक योग्यता भी उम्मीदवारों के लिए बहुत ही कम रखी गई है साथ ही आयु सीमा भी ज्यादा नहीं रखने की वजह से कम उम्र के उम्मीदवार भी इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं। अलग-अलग वर्ग के उम्मीदवार जो की सामान्य ओबीसी ईडब्ल्यूएस तथा एससी एसटी पीडब्ल्यूडी आदि से है सभी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Railway Recruitment 2025 Overview

विभाग का नामरेलवे भर्ती बोर्ड
भर्ती का नामरेलवे भर्ती
रिक्त पद1104
शैक्षणिक योग्यता10वी पास
आयु सीमा15 से 24 वर्ष तक
सैलरी₹6,000/- से ₹10,000/-
आवेदन की प्रारंभिक तिथि16 अक्टूबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि15 नवंबर 2025
चयन प्रक्रियामेरिट लिस्ट
आवेदन शुल्क₹100/-
CategoryRecruitment
आधिकारिक वेबसाइटhttps://ner.indianrailways.gov.in

रेलवे भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

शैक्षणिक योग्यता रेलवे ने 10वीं कक्षा पास की निर्धारित की है वही 10वीं कक्षा में भी उम्मीदवार के 50% अंक जरूर होने चाहिए। समक्ष की कोई पढ़ाई करने वाले उम्मीदवार भी इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा अतिरिक्त योग्यता में उम्मीदवार ने संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट प्राप्त किया हुआ होना चाहिए।

रेलवे भर्ती के लिए आयु सीमा

इस भर्ती हेतु न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष की निर्धारित की गई है लेकिन एससी एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट तथा पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों को 10 वर्ष तक की छूट दी जाएगी। तो इन नियमों के अनुसार जिन भी उम्मीदवारों की आयु है वह सभी इस भर्ती में सम्मिलित होने के योग्य है।

रेलवे भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन करने के लिए रेलवे के द्वारा चयन प्रक्रिया अपनाई जाएगी जिसमें मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और इसके बाद में उम्मीदवारों के दस्तावेज सत्यापित किए जाएंगे। तो जो भी उम्मीदवार इन स्टेप्स से गुजरकर सफल हो जाएंगे उनका चयन रेलवे के द्वारा कर लिया जाएगा।

रेलवे भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

आवेदन पूरा करने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क भी रखा गया है हालांकि यह आवेदन शुल्क केवल सामान्य ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों के लिए हैं जो की 100 रूपये का रखा गया है। वही एससी एसटी तथा पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है।

रेलवे भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

  • रेलवे की भर्ती में शामिल होने हेतु आवेदन के लिए भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाए।
  • अब वेबसाइट पर रिक्रूटमेंट के सेक्शन पर क्लिक करें।
  • फिर अप्रेंटिस 2025 के नोटिफिकेशन का लिंक देखने को मिलेगा तो उसके ऊपर क्लिक करें।
  • इसके बाद जरूरी जानकारी को हासिल कर ले और मांगी गई जानकारी को दर्ज करें। ‌
  • फॉर्म में सामान्य जानकारी के अलावा दस्तावेज की जानकारी तथा शैक्षणिक योग्यता की जानकारी आदि भी पूछी जाएगी तो यह पूरी दर्ज करें।
  • इतना करके सभी दस्तावेज अपलोड करके आवेदन शुल्क में 100 रूपये की राशि का भुगतान करें।
  • अब आवेदन फॉर्म को सबमिट करें और सबमिट करने पर इस भर्ती के लिए ऑनलाइन तरीके से आवेदन पूरा हो जाएगा।

FAQs

क्या अभी रेलवे की भर्ती निकली है?

जी हां अभी रेलवे की अप्रेंटिस भर्ती निकली हुई है।

रेलवे भर्ती का नोटिफिकेशन कैसे डाउनलोड करें?

आधिकारिक पोर्टल को ओपन करके भर्ती का नोटिफिकेशन डाउनलोड किया जा सकता है।

क्या रेलवे की इस भर्ती में शामिल होने पर नौकरी मिल जाएगी?

जी नहीं रेलवे की इस भर्ती में शामिल होने पर डायरेक्ट नौकरी नहीं मिलेगी।

Leave a Comment