भारत के जिन नागरिकों ने राशन कार्ड बनवाया हुआ है इन सबको राशन कार्ड ई-केवाईसी अपडेट करवाना आवश्यक है। दरअसल सरकार का ऐसा आदेश है कि सभी राशन कार्ड धारकों को केवाईसी करवानी जरूरी है।
देश के जो नागरिक ऐसा नहीं करेंगे तो इन्हें फिर राशन कार्ड योजना के अंतर्गत कोई भी फायदा प्राप्त नहीं हो सकेगा। हमारी सरकार ने जितनी भी योजनाएं राशन कार्ड धारकों के लिए शुरू की हुई है इन सबसे भी आपको वंचित होना पड़ सकता है।
ऐसे में अब आपको तुरंत अपनी राशन कार्ड केवाईसी अपडेट कर लेनी चाहिए। लेकिन बहुत से नागरिकों को नहीं पता होता कि कैसे केवाईसी को अपडेट किया जाता है। तो अगर आपके साथ भी ऐसी कोई समस्या आ रही है तो इसके लिए आप हमारा आज का यह लेख पढ़ सकते हैं और जान सकते हैं राशन कार्ड की केवाईसी को घर बैठे आप कैसे पूरा कर सकते हैं।
राशन कार्ड ई-केवाईसी अपडेट
सरकार के द्वारा राशन कार्ड योजना उन सभी देश के नागरिकों के लिए शुरू की गई है जो निर्धन परिवारों से संबंध रखते हैं। इस तरह से हम आपको बताते चलें कि सरकार हर महीने सभी लाभार्थियों को राशन वितरित करती है। दरअसल यह राशन गरीब परिवारों को इसलिए दिया जाता है ताकि वे भोजन जैसी मूल आवश्यकता से वंचित ना रहें।
योजना के माध्यम से जिन लोगों के पास राशन कार्ड होता है इन सबको बहुत ही सस्ते दामों में या फिर मुफ्त में खाद्य सामग्री मिलती है। लेकिन हमारी सरकार यह चाहती है कि राशन वितरण प्रणाली को पूरी तरह से पारदर्शी बनाया जाए।
इसके पीछे कारण है कि बहुत सारे पात्रता रखने वाले नागरिक फर्जी तरीके से योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। इन सबके लिए अब राशन कार्ड ईकेवाईसी को जरूरी किया है। इस प्रकार से अब कोई भी राशन कार्ड धारक अपनी की केवाईसी को अपडेट किए बिना राशन कार्ड योजना का लाभ नहीं ले सकता।
Ration Card eKYC 2025 Overview
| विभाग का नाम | खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग |
| लेख का नाम | राशन कार्ड ई केवाईसी अपडेट |
| प्रारंभिक तिथि | 31 मार्च, 2025 |
| संचालक | भारत सरकार |
| उद्देश्य | धोखाधड़ी को कम करना |
| राशन कार्ड के प्रकार | APL, BPL, AAY, PHH |
| आवेदन शुल्क | निःशुल्क |
| ई केवाईसी प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://csmsmpscsc.mp.gov.in |
राशन कार्ड ई-केवाईसी अपडेट जानकारी
सभी राशन कार्ड धारकों को अब अपने राशन कार्ड की केवाईसी को करवाना अत्यंत जरूरी है। दरअसल सरकार चाहती है कि सरकारी राशन और योजनाओं का फायदा केवल वास्तविक निर्धन परिवारों को ही मिले। इसलिए ई-केवाईसी के माध्यम से ऐसे नागरिकों के नाम को राशन कार्ड योजना से काटा जा रहा है जो अपात्र हैं।
तो राशन कार्ड केवाईसी से सरकार को यह जानकारी प्राप्त होती है कि कौन से परिवार के किसी सदस्य का निधन हो चुका है। साथ ही अगर कोई व्यक्ति किसी दूसरे राज्य या शहर में जाकर नौकरी या व्यवसाय कर रहा है इसके बारे में भी जानकारी मिलती है। इसके अलावा यदि परिवार की कन्या की शादी हो चुकी है तो यह भी विवरण सरकार को ई-केवाईसी के माध्यम से मिल जाता है।
राशन कार्ड ई-केवाईसी के लिए आवश्यक दस्तावेज
जो भी राशन कार्ड धारक ई-केवाईसी को अपडेट करना चाहते हैं तो इसके लिए इन्हें जिन महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होगी इन सबके बारे में हमने निम्नलिखित विवरण दिया है-
- राशन कार्ड
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
राशन कार्ड ई-केवाईसी अपडेट करने का तरीका
आप अपने राशन कार्ड की ई-केवाईसी को 2 तरह से अपडेट कर सकते हैं। आपको हम बता दें कि आप इसके लिए ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन तरीका अपना सकते हैं। ऑफलाइन प्रक्रिया के अंतर्गत आपको अपने राशन दुकानदार के पास जाकर राशन कार्ड ई-केवाईसी को पूरा करना होगा। इसके लिए आपको अपने साथ सभी अहम दस्तावेज जैसे कि आपका आधार कार्ड, राशन कार्ड इत्यादि लेकर जाना पड़ेगा।
राशन कार्ड की ई-केवाईसी ऑनलाइन अपडेट कैसे करे?
अगर आपको अपने राशन कार्ड की ईई-केवाईसी को ऑनलाइन तरीके का इस्तेमाल करते हुए अपडेट करना है तो इसके लिए आपको निम्नलिखित तरीका दोहराना पड़ेगा-
- सबसे शुरुआत में आपको मेरा ई-केवाईसी ऐप और आधार फेस आरडी एप्लीकेशन को डाउनलोड कर लेना है।
- जब यह दोनों एप्लीकेशंस डाउनलोड हो जाएं तो इसके बाद आपको इन्हें इंस्टॉल करके मेरा ई-केवाईसी ऐप को खोलना है।
- फिर आपको एप्लीकेशन में पूछी गई जानकारी जैसे कि आपका राज्य, आपका जिला और राशन कार्ड का नंबर इत्यादि को चुनना है।
- इसके बाद अब आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा इस ओटीपी को दर्ज करके सत्यापन करना है।
- ओटीपी सत्यापन करने के बाद आपको अब बायोमैट्रिक सत्यापन पूरा करना है।
- इसके लिए आपको अपना सेल्फी कैमरा खोल लेना है और इसमें अपना चेहरा दिखाना है।
- अब आपका चेहरा सही से स्कैन करते हुए आपको अपनी राशन कार्ड ई-केवाईसी को अपडेट कर लेना है।
- इस प्रकार से अब आपका राशन कार्ड की ईकेवाईसी अपडेट का कार्य पूरा हो जाएगा।
FAQs
राशन कार्ड ई-केवाईसी अपडेट क्यों जरूरी है?
योजना के तहत मुफ्त या सब्सिडी में राशन और सरकारी योजनाओं का फायदा मिलेगा।
सारे सदस्यों की ई-केवाईसी करवानी आवश्यक है?
जी हां जिन सदस्यों का नाम राशन कार्ड में दर्ज है सबकी ई-केवाईसी करवानी आवश्यक है।
क्या राशन कार्ड ई-केवाईसी अपडेट करने के लिए आधार कार्ड ज़रूरी है?
जी हां इसके लिए आपके पास आधार कार्ड अनिवार्य तौर पर होना चाहिए।









