Sauchalay Yojana Online Registration: 12000 रूपए के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

By Yash
On: October 24, 2025 9:28 AM
Sauchalay-Yojana-Online-Registration

केंद्र सरकार की तरफ से देश के उन सभी नागरिकों के लिए शौचालय योजना को शुरू किया गया है जो ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं। दरअसल ग्रामीण नागरिकों के घर में ज्यादातर शौचालय नहीं होता क्योंकि इनकी आर्थिक स्थिति कमजोर होती है।

ऐसे में खुले में शौच की वजह से बहुत सी समस्याएं वातावरण के लिए और ग्रामीण नागरिकों के लिए पैदा हो जाती हैं। तो सरकार ने इन सब परेशानियों को देखते हुए शौचालय योजना के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया को आरंभ किया है। इसलिए गांव में रहने वाले जिन नागरिकों के घर में शौचालय नहीं है वे अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

लेकिन अगर आपको नहीं पता कि कैसे शौचालय बनवाने हेतु आपको अपना आवेदन जमा करना चाहिए तो इसके लिए यह आर्टिकल आपकी मदद कर सकता है। आज इस लेख में हम आपको यह बताएंगे कि शौचालय योजना के पंजीकरण हेतु आवश्यक दस्तावेज, पात्रता मानदंड और आवेदन जमा करने की कौन सी प्रक्रिया आपको अपनानी होगी।

शौचालय योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

देश के जिन ग्रामीण इलाकों में शौचालय नहीं है तो इन सबके लिए सरकार ने शौचालय योजना को आरंभ किया है। दरअसल हम आपको बता दें कि गांव में रहने वाले लोगों के पास इतना पैसा नहीं होता कि वे अपने घर में शौचालय निर्माण करवा सकें।

इसलिए मजबूरी के कारण इन्हें घर से बाहर शौच के लिए जाना पड़ता है जिसकी वजह से इनका स्वास्थ्य और सुरक्षा दोनों ही खतरे में रहते हैं। खास कर जो परिवार की महिलाएं और छोटे बच्चे होते हैं इन सबकी सुरक्षा सबसे ज्यादा प्रभावित होती है।

लेकिन सरकार ने अब शौचालय योजना को शुरू किया है जिसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण किया जा सकता है। तो इस योजना के तहत लाभुक ग्रामीण नागरिकों को शौचालय निर्माण के लिए 12000 रूपए की मदद प्राप्त होती है। इस वित्तीय सहायता को प्राप्त करके निर्धन परिवारों को शौचालय बनवाने में समस्या नहीं होती है।

Sauchalay Yojana Registration 2025 Overvierw

विभाग का नामपेयजल एवं स्वच्छता विभाग
योजना का नामशौचालय योजना
प्रारंभिक तिथि2 अक्टूबर, 2014
उद्देश्यशौचालय बनवाने के लिए आर्थिक सहायता
लाभार्थीसभी ग्रामीण निवासी
सहयता राशि₹12,000/-
आवेदक की आयु18 वर्ष से अधिक
आवेदन शुल्कनिःशुल्क
रजिस्ट्रेशन प्रक्रियाऑनलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://sbm.gov.in

शौचालय योजना का उद्देश्य

सरकार के द्वारा शौचालय योजना को स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत शुरू किया गया है। इस प्रकार से इसे शुरू करने के पीछे सरकार का उद्देश्य ग्रामीण नागरिकों को शौचालय बनवाने के लिए आर्थिक सहायता देना है।

इसलिए योजना के तहत 12000 रूपए की राशि दो किस्तों में लाभुक ग्रामीण नागरिकों को मिलती है। तो हमारी सरकार यही चाहती है जो निर्धन परिवारों के नागरिक हैं इन्हें शौच के लिए घर से बाहर ना जाना पड़े। तो गांव के जितने भी लोग हैं इन्हें स्वच्छता की तरफ लाया जा रहा है ताकि इनका विकास हो सके।

शौचालय योजना के लिए पात्रता

अगर आप भारत के निवासी हैं और आपको शौचालय बनवाने के लिए सरकार से वित्तीय सहायता लेनी है तो इसके लिए आपको निम्नलिखित पात्रता को पूरा करना जरूरी है-

  • केवल वही लोग शौचालय योजना हेतु पंजीकरण कर सकते हैं जो भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं।
  • आवेदन देने के लिए आवश्यक है कि परिवार अत्यधिक गरीब हो।
  • परिवार के मुखिया की उम्र पंजीकरण करने के लिए 18 वर्ष से ज्यादा होनी चाहिए।
  • ग्रामीण परिवार ने अब से पूर्व किसी भी सरकारी शौचालय योजना का लाभ नहीं लिया हो।
  • गांव के जो परिवार गरीबी रेखा से नीचे जीवन जी रहे हैं इन सबको प्राथमिक तौर पर लाभ दिया जाता है।

शौचालय योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

भारत के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले जो भी गरीब नागरिक शौचालय योजना के लिए अपना ऑनलाइन पंजीकरण करना चाहते हैं तो इसके लिए इनके पास निम्नलिखित दस्तावेज होने आवश्यक हैं-

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

शौचालय योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करे?

शौचालय योजना के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए आपको जो तरीका अपनाना है वह कुछ इस प्रकार से हमने निम्नलिखित बताया है-

  • सर्वप्रथम आपको शौचालय योजना पंजीकरण हेतु संबंधित वेबसाइट पर जाना है।
  • यहां आपको अब योजना के तहत ऑनलाइन पंजीकरण करने वाला लिंक मिलेगा जिसे आपको क्लिक करना है।
  • आगे आपके सामने आवेदन फार्म आएगा इसमें आपको हर पूछे गए विवरण को दर्ज करना है।
  • फिर जितने भी शौचालय योजना से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज हैं इन सबको आपने अपलोड करना है।
  • आगे आपको जो कैप्चा कोड दिखाई देगा इसे आपको दर्ज करना है और अपना फॉर्म सबमिट करना है।
  • शौचालय योजना का रजिस्ट्रेशन फॉर्म जब आप जमा कर देंगे तो आपको एक आवेदन संख्या प्राप्त होगी जिसे आपको संभाल कर रखना है।

FAQs

शौचालय बनवाने के लिए कितनी आर्थिक सहायता मिल सकती है?

शौचालय बनवाने के लिए 12000 रूपए की आर्थिक सहायता प्राप्त हो सकती है।

शौचालय योजना के अंतर्गत कौन से क्षेत्र के निवासी आवेदन दे सकते हैं?

भारत के सभी ग्रामीण इलाकों के नागरिकों को शौचालय योजना के तहत आवेदन दे सकते है।

क्या परिवार के मुखिया की उम्र 18 वर्ष से ज्यादा होनी चाहिए?

जी हां पंजीकरण करने के लिए मुखिया की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।

Leave a Comment