भारतीय स्टेट बैंक हमारे देश का सबसे बड़ा सार्वजनिक बैंक है। इस तरह से हम आपको बता दें कि बैंक ने अपने 75वें स्थापना साल में आशा स्कॉलरशिप योजना को शुरू किया है। यह योजना उन सभी के लिए फायदेमंद है जो जरूरतमंद और मेधावी छात्र हैं।
तो इस योजना के माध्यम से बैंक का यह मकसद है कि उन सभी छात्रों की सहायता की जाए जो पढ़ाई में प्रतिभाशाली हैं परंतु आर्थिक तौर पर कमजोर है। इस तरह से इन सभी छात्रों को शिक्षा जारी रखने के लिए और देश में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु भारतीय स्टेट बैंक का यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण और बड़ा कदम है।
अगर आपको भी एसबीआई द्वारा शुरू की गई आशा स्कॉलरशिप योजना का फायदा उठाना है तो इसके लिए आपको हमारा आज का यह लेख पढ़ना पड़ेगा। इस आर्टिकल में आज हम आपको यह जानकारी देंगे कि कैसे आप इस योजना के तहत अपना आवेदन जमा करके वित्तीय सहायता लेकर अपनी पढ़ाई को पूरा कर सकते हैं।
एसबीआई आशा स्कॉलरशिप योजना 2025
भारतीय स्टेट बैंक के द्वारा आशा स्कॉलरशिप का आरंभ किया गया है। यह योजना विशेष तौर से उन सभी विद्यार्थियों के लिए लाई गई है जो पढ़ाई में अत्यधिक प्रतिभाशाली हैं परंतु गरीब हैं। दरअसल एसबीआई के द्वारा यह कोशिश की जा रही है कि सभी वर्ग के छात्रों को शिक्षा के एक जैसे अवसर मिलने चाहिएं।
तो इस प्रकार से हम आपको बता दें कि एसबीआई के द्वारा आशा छात्रवृत्ति का फायदा केवल भारत के रहने वाले गरीब परिवारों के होनहार विद्यार्थियों को ही दिया जाता है। यहां आपको जानकारी के लिए बता दें कि कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक के छात्रों को 15000 रूपए हर साल मिलेंगे।
तो इसी तरह से जो विद्यार्थी स्नातक या स्नातकोत्तर में पढ़ाई कर रहे हैं इन्हें 75000 रूपए तक की स्कॉलरशिप का लाभ किया जाएगा। जबकि आईआईटी, आईआईएम और आईआईएससी जैसे बड़े संस्थानों में या फिर विदेश में उच्च शिक्षा हासिल करने वाले छात्रों को 20 लाख रुपए हर साल वित्तीय मदद मिल सकती है।
SBI Asha Scholarship 2025 Overview
| संगठन का नाम | एसबीआई फाउंडेशन |
| योजना का नाम | एसबीआई आशा स्कॉलरशिप योजना |
| उद्देश्य | शिक्षा को बढ़ावा देना |
| पात्रता | 9वी से 12वी तक |
| छात्रवृत्ति राशि | ₹15,000 /- प्रतिवर्ष |
| आरंभ तिथि | 19 सितंबर, 2025 |
| अंतिम तिथि | 15 नवंबर, 2025 |
| चयन प्रक्रिया | इंटरव्यू |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://www.sbiashascholarship.co.in |
एसबीआई आशा स्कॉलरशिप योजना के लिए पात्रता
अगर आप भारतीय स्टेट बैंक द्वारा शुरू की गई आशा स्कॉलरशिप योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको जिन पात्रता मानदंडों को पूरा करना जरूरी है इनके बारे में जानकारी कुछ इस तरह से है:-
- आशा छात्रवृत्ति हेतु आवश्यक है कि विद्यार्थी भारत का रहने वाला हो।
- छात्र ने अपने पिछले शैक्षिक सत्र में न्यूनतम 75% अंक या फिर 7.0 सीजीपीए हासिल किया हो।
- योजना के अंतर्गत देश के सारे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मेधावी छात्र आवेदन दे सकते हैं।
- जो विद्यार्थी कक्षा 9वीं से कक्षा 12वीं तक में पढ़ रहे हैं इनके परिवार की सालाना आमदनी 300000 रूपए से ज्यादा ना हो।
- जबकि स्नातक और स्नातकोत्तर या फिर अन्य उच्च शिक्षा जो विद्यार्थी हासिल कर रहे हैं इनकी वार्षिक आमदनी 6 लाख रुपए होनी चाहिए।
एसबीआई आशा स्कॉलरशिप योजना के लिए चयन प्रक्रिया
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की आशा स्कॉलरशिप योजना का फायदा लेने के लिए जो छात्र अपना आवेदन जमा करेंगे तो इन सबके लिए चयन प्रक्रिया पारदर्शी और योग्यता पर आधारित रखी जाएगी। इस तरह से हम आपको बता दें कि सर्वप्रथम छात्रों के अंक और इनकी आर्थिक स्थिति एवं पृष्ठभूमि को चेक किया जाएगा।
इसके बाद फिर अभ्यर्थी द्वारा जमा किए गए दस्तावेजों को सत्यापित किया जाएगा और इस बात की भी संभावना है कि जरूरत पड़ने पर उम्मीदवारों का ऑनलाइन साक्षात्कार या टेलीफोन पर इंटरव्यू लिया जाए। फिर चुने गए उम्मीदवारों की लिस्ट को एसबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित कर दिया जाएगा।
एसबीआई आशा स्कॉलरशिप योजना के लिए कैसे करे?
भारतीय स्टेट बैंक की आशा स्कॉलरशिप का फायदा उठाने के लिए आप सभी उम्मीदवार 19 सितंबर से लेकर 15 नवंबर तक अपना आवेदन कुछ इस प्रकार से जमा कर सकते हैं:-
- एसबीआई आशा छात्रवृत्ति हेतु आपको सबसे पहले संबंधित बैंक की वेबसाइट पर चले जाना है।
- यहां पर अब आपको छात्रवृत्ति वाला लिंक ढूंढ कर फिर इसके ऊपर क्लिक कर देना है।
- आगे आपको स्कॉलरशिप का फॉर्म पूरा भरना है और सारे दस्तावेज भी स्कैन करके अपलोड कर देने हैं।
- इस तरह से फिर अपना स्कॉलरशिप का फॉर्म आपको चेक कर लेना है और यदि कोई गलती नहीं है तो सबमिट का बटन क्लिक करना है।
- अब आपके द्वारा जमा किए गए दस्तावेजों और आवेदन को चेक किया जाएगा।
- यदि आप सत्यापन में पास हो जाते हैं तो फिर आपको योजना के तहत स्कॉलरशिप का लाभ मिलेगा।
FAQs
एसबीआई आशा स्कॉलरशिप योजना का फायदा कौन से छात्र ले सकते हैं?
वे सभी छात्र ले सकते हैं जो पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन करते हैं लेकिन आर्थिक रूप से निर्बल हैं।
एसबीआई स्कॉलरशिप में आवेदन की अंतिम तिथि?
विद्यार्थी एसबीआई स्कॉलरशिप पाने के लिए अपना आवेदन 15 नवंबर तक दे सकते हैं।
मेरा भारतीय स्टेट बैंक में खाता नहीं है में आवेदन कर सकता हूं?
जी हां आप आशा स्कॉलरशिप का लाभ ले सकते हैं जरूरी नहीं है भारतीय स्टेट बैंक में खाता हो।










Agar hum NSP scholarship ka benefit le rahe hain toh kya Asha scholarship ka benefit le sakte hain??
Scholarship
Chak ruldu singh wala Bathinda Punjab
Mai scolership bhrna chati hu
Uyu