Solar Pump Subsidy Yojana: सोलर पंप सब्सिडी योजना की पूरी जानकारी यहाँ देखें

By Yash
On: October 28, 2025 10:36 AM
Solar Pump Subsidy Yojana

सोलर पंप सब्सिडी योजना केंद्र सरकार ने किसानों के लिए आरंभ की है। इस योजना को शुरू करने के पीछे सरकार का मकसद गरीब किसानों को सोलर पंप लगवाने के लिए सब्सिडी देना है। इस तरह से हम आपको बता दें कि सरकार चाहती है कि किसानों को सौर ऊर्जा का उपयोग करके खेतों की सिंचाई करने से संबंधित फायदों की जानकारी दी जाए।

तो हम आपको बता दें कि सौर ऊर्जा से चलने वाला यह सोलर पंप धूप से चलता है और इसलिए पेट्रोल और बिजली की काफी बचत हो जाती है। तो अगर आपको इस योजना के तहत लाभार्थी बनाया जाता है तो आपको 60% तक की सब्सिडी का लाभ सरकार से मिलेगा। ‌

यदि आपको सोलर पंप सब्सिडी योजना के बारे में पूरी जानकारी विस्तृत रूप से चाहिए तो आज हम आपकी इसमें मदद कर सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको यह बताएंगे कि सोलर पंप सब्सिडी हेतु पात्रता, अहम दस्तावेज, आवेदन देने का तरीका इत्यादि कौन सा आपको अपनाना चाहिए। तो सारी जानकारी हेतु आपको आज का यह लेख बिना छोड़ें आखिर तक पूरा पढ़ना चाहिए।

सोलर पंप सब्सिडी योजना

देश के छोटे और गरीब किसानों के लिए सोलर पंप सब्सिडी योजना को हमारी सरकार ने वर्ष 2019 में आरंभ किया था। इस योजना का आधिकारिक नाम पीएम कुसुम योजना है और इसके माध्यम से किसानों को सोलर पंप लगवाने के लिए सरकारी सब्सिडी प्राप्त होती है।

दरअसल जो किसान सोलर पंप सब्सिडी योजना के जरिए से अपने खेतों में सौर पंप लगवाते हैं तो इन्हें सब्सिडी सीधे तौर पर सरकार से प्राप्त होती है। जानकारी के लिए बताते चलें कि 60% तक की सब्सिडी का फायदा लाभार्थी किसान आसानी के साथ ले सकते हैं।

तो जब किसान अपने खेतों में सौर पंप लगवा लेते हैं तो इसे चलाने के लिए इन्हें ना तो बिजली की आवश्यकता पड़ती है और ना ही डीजल की। इसके कारण किसानों का बिजली बिल और डीजल का खर्च कम हो जाता है। इसलिए हमारी सरकार किसानों को विशेष तौर से सौर ऊर्जा से चलने वाले पंप का इस्तेमाल करने के लिए जागरुक कर रही है।

Solar Pump Subsidy 2025 Overview

मंत्रालय का नामनवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय
योजना का नामसोलर पंप सब्सिडी योजना
योजना का दूसरा नामपीएम कुसुम योजना
प्रारंभिक तिथिमार्च 2019
उद्देश्यबिजली बिल और डीजल के खर्च को कम करना
पात्रतासभी भारतीय किसान
सब्सिडी 60% तक
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://pmkusum.mnre.gov.in

सोलर पंप सब्सिडी योजना का उद्देश्य

केंद्र सरकार ने सोलर पंप सब्सिडी योजना को इस मकसद से शुरू किया है ताकि किसानों के बिजली के बिल को और डीजल के खर्च को कम किया जा सके। इसलिए सरकार अब किसानों को सोलर पंप लगवाने के लिए सहायता कर रही है ताकि वे वातावरण के अनुकूल सरलता के साथ अपने खेतों में सिंचाई का काम कर सकें। तो इस प्रकार से सरकार द्वारा सब्सिडी का लाभ भी इसलिए दिया जा रहा है ताकि किसानों को सौर पंप लगवाने के लिए कोई वित्तीय तंगी ना हो।

सोलर पंप सब्सिडी योजना के लिए पात्रता

अगर आप पीएम कुसुम योजना के तहत सोलर पंप को लगवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको जिन पात्रता को पूरा करना होगा इनका विवरण कुछ इस प्रकार से दिया गया है-

  • वे किसान जो भारत के रहने वाले स्थाई निवासी हैं पात्र माने गए हैं।
  • आवेदन देने के लिए आवश्यक है कि किसान के पास खेती हेतु किराए की या स्वयं की भूमि हो।
  • किसान का देश के किसी भी बैंक में खाता होना चाहिए ताकि सब्सिडी का पैसा सरलता से मिल सके।
  • आवेदन देने के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज किसान के पास हों।

सोलर पंप सब्सिडी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

सोलर पंप सब्सिडी योजना के लिए आवेदन जमा करने हेतु आपको जिन दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी इन सबका विवरण हमने निम्नलिखित बताया है-

  • आधार कार्ड
  • भूमि के दस्तावेज
  • मतदाता पहचान पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट आकार फोटो
  • मोबाइल नंबर

सोलर पंप सब्सिडी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?

जो किसान सोलर पंप सब्सिडी योजना आवेदन जमा करना चाहते हैं तो इन्हें निम्नलिखित ऑनलाइन तरीके को अपनाना होगा-

  • आपको सबसे पहले सोलर पंप सब्सिडी योजना की वेबसाइट पर जाना है।
  • यहां पर अब मुख्य पेज पर पहुंचने के बाद आपको पंजीकरण करने वाला विकल्प मिलेगा आपको इसको दबाना है।
  • फिर एक दूसरा पेज खुलकर आएगा जिसमें आपको पूछी गई जानकारी को सही प्रकार से दर्ज कर देना है।
  • पंजीकरण प्रक्रिया के पश्चात आपको वेबसाइट पर लॉगिन करना है।
  • यहां पर अब आपको सोलर पंप सब्सिडी योजना का फॉर्म भर लेना है।
  • आपको अपना आवेदन जमा करने से पहले एक बार इसे चेक करना है और फिर सबमिट का बटन दबाना है।

FAQs

सोलर पंप सब्सिडी योजना की प्रारंभिक तिथि?

यह योजना केंद्र सरकार ने वर्ष 2019 में किसानों के लिए शुरू की थी।

मुझे योजना के तहत कितने सब्सिडी मिल सकती है?

आपको सौर पंप लगवाने के लिए सरकार से 60% तक की सब्सिडी प्राप्त हो सकती है।

सरकार किसानों को इस योजना का लाभ क्यों दे रही है?

ताकि किसान बिना बिजली के और बिना डीजल के सौर पंप को चला सकें।

Leave a Comment