अगर आप बिजली के बिल से परेशान हैं या फिर आपका घर किसी ऐसे स्थान पर है जहां पर बिजली की समस्या निरंतर बनी रहती है। तो ऐसे में आपको सोलर रूफटॉप योजना का लाभ लेना चाहिए। इस योजना को हमारी केंद्र सरकार के द्वारा आरंभ किया गया है।
हम आपको यहां बता दें कि योजना के अंतर्गत गरीब परिवारों को बिजली के बिल से सरकार राहत देना चाहती है। इसके अलावा सरकार यह चाहती है कि हरित ऊर्जा को बढ़ावा दिया जाए और जो गरीब परिवार हैं इनकी बिजली की समस्या को दूर किया जाए। इसलिए जो भी व्यक्ति योजना का फायदा लेकर अपने क्षेत्र में बिजली की परेशानी से राहत पाना चाहते हैं या फिर अधिक बिजली के बिल से छुटकारा चाहते हैं इन सबके लिए यह योजना फायदेमंद है।
ऐसे में अगर आपको सोलर रूफटॉप योजना के लिए अपना आवेदन जमा करना है तो आपको हमारा आज का यह पोस्ट पूरा पढ़ना होगा। तो चलिए आपको हम बताते हैं कि सोलर रूफटॉप योजना हेतु पात्रता, उद्देश्य, अहम दस्तावेज, आवेदन जमा करने की ऑनलाइन प्रक्रिया इत्यादि से जुड़ी हुई प्रत्येक जानकारी। तो सारी जानकारी सही प्रकार से जानने के लिए आपको यह आर्टिकल शुरू से आखिर तक ध्यान से पढ़ना होगा।
सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना
देश के आम परिवारों के लिए सोलर रूफटॉप योजना को साल 2024 में लाया गया था। इस योजना को आमतौर पर पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के नाम से भी जाना जाता है। तो इस तरह से योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा ऐसे नागरिकों को सोलर पैनल लगवाने के लिए मदद की जाती है जो बिजली के बिल से राहत प्राप्त करना चाहते हैं।
तो इस प्रकार से हम आपको बता दें कि सोलर पैनल लगवा कर आपको अधिकतम 40% यानी कि 78000 रूपए तक की सब्सिडी मिलती है। ऐसे में हम आपको बताते चलें कि अगर आप बिजली के बिल से परेशान हो चुके हैं तो आपको सोलर रूफटॉप योजना से जरूर लाभ लेना चाहिए।
Solar Rooftop Subsidy Scheme 2025 Overview
| विभाग का नाम | नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) |
| योजना का नाम | सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना |
| उद्देश्य | बिजली बिल से मुक्ति देने के लिए |
| पात्रता | सभी भारतीय नागरिक |
| आयु सीमा | 18 वर्ष से अधिक |
| सब्सिडी राशि | ₹78,000/- |
| अतिरिक्त लाभ | 300 यूनिट मुफ्त बिजली |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://pmsuryaghar.gov.in |
सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना का उद्देश्य
सोलर रूफटॉप योजना के माध्यम से केंद्र सरकार का उद्देश्य देश की आम जनता को बिजली के बिल से राहत देना है। दरअसल सरकार चाहती है कि सभी गरीब परिवारों को सोलर पैनल लगभग होने के लिए सब्सिडी का फायदा दिया जाए।
इसके अलावा हम आपको बता दें कि योजना के तहत लाभार्थी बनाए गए परिवारों को 300 यूनिट बिजली भी फ्री में प्राप्त होती है। तो इस तरह से सरकार देश के उन सभी नागरिकों को सहायता कर रही है जो अपने बिजली के बिल को भरने में सक्षम नहीं हैं।
सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना के लिए पात्रता
अगर आपको अपने घर की छत पर सोलर रूफटॉप योजना के जरिए से सौर पैनल लगवाना है तो इसके लिए आपको निम्नलिखित पात्रता को पूरा करने की आवश्यकता है-
- सोलर रूफटॉप योजना के आवेदन हेतु आवश्यक है कि व्यक्ति भारतीय निवासी हो।
- आवेदनकर्ता की उम्र 18 वर्ष तक या फिर इससे ज्यादा हो क्योंकि तभी लाभ मिलेगा।
- देश के सभी जाति अथवा वर्ग के परिवारों को सोलर पैनल लगवाने के लिए पात्र माना गया है।
- ऐसे परिवार जो गरीब वर्ग के तहत आते हैं तो इन्हें योजना हेतु वरीयता दी गई है।
सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज
जो भी भारत के निवासी सोलर रूफटॉप योजना के लिए आवेदन देने के इच्छुक हैं तो इन्हें इसके लिए जिन दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी इनके बारे में जानकारी हमने कुछ इस प्रकार से निम्नलिखित बता दी है-
- बिजली का बिल
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- शपथ पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना के लिए आवेदन कैसे करे?
सोलर रूफटॉप योजना के लिए आपको अपना आवेदन कुछ इस प्रकार से ऑनलाइन जमा करना होगा-
- सबसे शुरुआत में आपको सोलर रूफटॉप योजना की संबंधित वेबसाइट पर जाना है।
- अब आपको होम पेज पर पंजीकरण करने वाला लिंक दिखाई देगा आपको इसे क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको पंजीकरण फार्म में अपना राज्य, बिजली कंज्यूमर संख्या, ईमेल आईडी, बिजली विक्रेता कंपनी और मोबाइल नंबर जैसे विवरण को लिखना है।
- आगे आपको अपने उपभोक्ता नंबर को और अपने मोबाइल नंबर को लिखकर लॉगिन करना है।
- अब आपके सामने सोलर रूफटॉप योजना का आवेदन फार्म खुल जाएगा जिसे आपको भरना है।
- फार्म भर लेने के बाद फिर सभी संबंधित दस्तावेज आपको स्कैन करते हुए सही प्रारूप में अपलोड करने हैं।
- अब आपको एक बार अपना फार्म चेक कर लेना है और फिर सबमिट वाले बटन को दबाना है।
FAQs
मुझे सोलर रूफटॉप योजना के द्वारा कितनी सब्सिडी मिलेगी ?
आपको योजना के अंतर्गत अधिकतम 78,000 रुपए तक की सब्सिडी प्राप्त होगी।
सरकार के द्वारा यह योजना क्यों शुरू की गई है?
ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए और आम जनता को बिजली बिल से मुक्ति देने के लिए।
मेरी उम्र 18 साल से ज्यादा है क्या मैं आवेदन दे सकता हूं?
जी हां सोलर पैनल लगवाने के लिए आवेदन जमा कर सकते हैं।









