कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा एसएससी सीजीएल टियर 1 की परीक्षा का आयोजन करवा लेने के बाद में उम्मीदवारों के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई थी जिसके दौरान वर्तमान में उम्मीदवारों के द्वारा बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार किया जा रहा है। और इसे देखते हुए जल्द ही आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन तरीके से रिजल्ट को उपलब्ध करवाया जाएगा रिजल्ट आने पर जरूरी जानकारी के साथ सभी उम्मीदवार रिजल्ट को चेक कर सकेंगे।
एसएससी सीजीएल की टियर 1 की परीक्षा का आयोजन इस वर्ष निर्धारित तारीख के अनुसार 12 से 26 सितंबर तथा 14 अक्टूबर को किया गया था जिसके दौरान उम्मीदवारों के लिए 26 अक्टूबर की तारीख को आधिकारिक पोर्टल पर आंसर की उपलब्ध करवाई गई और उम्मीदवारों को उत्तर का मिलान करने को कहा गया तथा आपत्ति भी दर्ज करवाई गई। जिसके पश्चात अब केवल रिजल्ट को जारी करने का कार्य बाकी है और वर्तमान में उम्मीदवार रिजल्ट से जुड़ी खबर हासिल कर सकते हैं।
एसएससी सीजीएल रिजल्ट
एसएससी सीजीएल की परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को विभिन्न सरकारी विभागों के अंतर्गत नौकरी मिलेगी जो की ग्रुप बी और ग्रुप सी के पदों की रहेगी और इन्हीं के पदों पर चयनित होने के लिए लगभग 28 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन की प्रक्रिया पूरी की थी तथा परीक्षा में भाग लिया और अब रिजल्ट जारी करके आगे के अन्य चयन प्रक्रिया के चरण भी आयोजित किए जाएंगे तथा उम्मीदवारों का चयन रिक्त पदों पर किया जाएगा।
अभी जो रिजल्ट जारी किया जाएगा इस रिजल्ट में जो भी उम्मीदवार सफल हो जाएंगे उन उम्मीदवारों को एसएससी सीजीएल की टियर 2 की परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा वही उम्मीदवार आगे के चरण में भी शामिल हो सकेंगे लेकिन जो उम्मीदवार टियर 1 की परीक्षा में ही सफल नहीं हो सकेंगे उन्हें यहीं से बाहर कर दिया जाएगा।
SSC CGL Tier 1 Result 2025 Overview
| विभाग का नाम | कर्मचारी चयन आयोग |
| लेख का नाम | एसएससी सीजीएल रिजल्ट |
| रिक्त पद | 14582 |
| आयु सीमा | 18 से 30 वर्ष तक |
| सैलरी | ₹47,600/- से ₹1,51,100/- |
| आवेदन प्रारंभ तिथि | 09 जून 2025 |
| परीक्षा तिथि | 12 से 26 सितंबर 2025 |
| आंसर की तिथि | 16 अक्टूबर 2025 |
| परीक्षा परिणाम तिथि | नवंबर 2025 |
| Category | Result |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://ssc.gov.in |
एसएससी सीजीएल रिजल्ट कब आएगा
एसएससी सीजीएल परीक्षा का रिजल्ट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नवंबर के महीने में पहले या दूसरे सप्ताह में आ सकता है। रिजल्ट जल्दी ही जारी किया जाएगा क्योंकि देश भर में विभिन्न निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर पर टियर 2 की परीक्षा का आयोजन करना है।
अत्यधिक संभावना रिजल्ट को जारी करने की नवंबर महीने की ही है हालांकि आधिकारिक सूचना अभी जारी की जानी बाकी है जिसकी सूचना उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से ही जारी की जा सकती है।
एसएससी सीजीएल की फाइनल आंसर
रिजल्ट के साथ उम्मीदवारों के लिए फाइनल आंसर की भी जारी की जाएगी जिसे भी अवश्य चेक करें। यह फाइनल आंसर की भी आधिकारिक वेबसाइट पर ही उपलब्ध करवाई जाएगी लेकिन प्रोविजनल आंसर की की तरह फाइनल आंसर की में किसी प्रकार की कोई भी आपत्ति दर्ज नहीं की जा सकेगी।
रिजल्ट कट ऑफ तथा अन्य संबंधित जानकारी के लिए सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर भी जरूर नजर बनाकर रखें। वहीं प्रत्येक खबर को जरूर पढ़ते रहें।
एसएससी सीजीएल भर्ती का विवरण
एसएससी सीजीएल भर्ती के माध्यम से इस बार 14582 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन होगा। इस भर्ती के जरिए उम्मीदवार अस्सिटेंट सेक्शन ऑफिसर टैक्स असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर जूनियर अकाउंटेंट इंस्पेक्टर ऑडिटर आदि की नौकरी प्राप्त करेंगे।
जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया है लेकिन चयन प्रक्रिया की संपूर्ण जानकारी हासिल नहीं की थी वह सभी एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन को डाउनलोड करके उसके माध्यम से चयन प्रक्रिया के सभी स्टेप्स की जानकारी को भी जरूर हासिल करें।
एसएससी सीजीएल रिजल्ट कैसे चेक करें?
- रिजल्ट के लिए सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर चले जाएं।
- अब रिजल्ट का सेक्शन मिलेगा जिसमें एसएससी सीजीएल रिजल्ट के लिंक पर क्लिक कर देना है।
- एसएससी सीजीएल टियर 1 के रिजल्ट की लिंक पर क्लिक करने पर जरूरी जानकारी पूछी जाएगी।
- ऐसे में प्रत्येक उम्मीदवार को आवश्यक जानकारी दर्ज कर देनी है।
- अब स्क्रीन पर प्रदर्शित होने वाली पीडीएफ में रोल नंबर या नाम जैसी जानकारी चेक कर लेनी है।
FAQs
एसएससी सीजीएल का रिजल्ट कब आएगा 2025 में?
रिजल्ट को लेकर संभावना है कि रिजल्ट नवंबर के महीने में पहले या दूसरे सप्ताह में आ सकता है।
एसएससी सीजीएल की परीक्षा का आयोजन कब होगा?
इसे लेकर अभी तारीख घोषित नहीं की गई है लेकिन जल्द ही घोषित कर दी जाएगी।
एसएससी सीजीएल का रिजल्ट आ गया है?
जी नहीं अभी एसएससी सीजीएल का रिजल्ट नहीं आया है।





