बालिकाओं के लिए देश के अंतर्गत अलग-अलग प्रकार की योजनाएं चल रही है और सुकन्या समृद्धि योजना भी उन्हीं योजनाओं में आने वाली योजना है। यह योजना एक ऐसी बचत योजना है जिसके जरिए माता-पिता अपनी बालिका के लिए शिक्षा और शादी के लिए पैसे इकट्ठे करके एक साथ ज्यादा पैसे प्राप्त कर सकते हैं। केंद्र सरकार ने यह योजना 2015 में शुरू की थी।
वही अभी भी यह योजना चल रही है इसलिए इस योजना से जुड़ने का एक अच्छा मौका है। इस योजना में हर साल कुछ राशि जमा करनी होती है और जमा राशि पर ब्याज की राशि प्रदान की जाती है वही मैच्योरिटी पूरी होने पर जमा राशि और ब्याज की राशि दोनों ही एक साथ प्रदान कर दी जाती है जिससे कि बालिका का भविष्य आर्थिक रूप से मजबूत बनता है और राशि जरूरी स्थान पर उपयोगी साबित होती है।
सुकन्या समृद्धि योजना 2025
सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करके लाखों रुपए की राशि प्राप्त की जा सकती है और काफी माता-पिता ने अपनी बालिकाओं के लिए इस योजना के अंतर्गत खाता खुलवाया हुआ है अभी भी नागरिकों के द्वारा खाता खुलवाया जा रहा है। अनेक प्रकार के अलग-अलग लाभ भी इस योजना में खाता खुलवाने पर देखने को मिलते हैं। वही यह योजना सुरक्षित और सरकार द्वारा गारंटीड योजना है।
इस योजना में माता-पिता 250 रूपये से भी निवेश करना शुरू कर सकते हैं। वही सालाना 150000 रुपए तक की राशि को भी जमा कर सकते हैं। इस योजना में निवेश करने वाले माता-पिता को कंपाउंड ब्याज मिलता है। और कंपाउंड ब्याज की वजह से छोटी राशि जमा करने पर भी बाद में एक बहुत ही बड़ी राशि प्राप्त होती है। कोई भी भारतीय माता-पिता जो कि अपनी बालिका के लिए इस योजना में खाता खुलवाना चाहते हैं वर्तमान समय में खुलवा सकते हैं।
Sukanya Samriddhi Account 2025 Overview
| मंत्रालय का नाम | वित्त मंत्रालय |
| लेख का नाम | सुकन्या समृद्धि योजना |
| प्रारंभिक तिथि | 22 जनवरी, 2015 |
| उद्देश्य | शिक्षा और विवाह के लिए बचत को बढ़ाना |
| बालिका की आयु | 10 वर्ष से कम |
| न्यूनतम निवेश राशि | ₹250/- |
| अधिकतम निवेश राशि | ₹1,50,000/- |
| ब्याज दर | 8.2% वार्षिक |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://www.nsiindia.gov.in |
सुकन्या समृद्धि योजना के फ़ायदे
- अनेक माता-पिता को बालिका के विवाह के समय और शिक्षा के समय पैसों को लेकर काफी ज्यादा समस्याओं का सामना करना पड़ता है लेकिन इस योजना की वजह से अब माता-पिता को पैसों की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
- बालिका की आयु 18 वर्ष की होने पर उच्च स्तर की शिक्षा के लिए बालिका जरूरत के अनुसार निवेश राशि में से कुछ राशि भी निकाल सकेंगी।
- इस योजना में कम निवेश में बड़ी बचत की जा सकती है।
- केंद्र सरकार की योजना होने की वजह से सभी राज्यों से बालिकाएं इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।
सुकन्या समृद्धि योजना में मिलने वाली राशि
सुकन्या समृद्धि योजना में कितनी राशि मिलेगी यह इस बात पर तय होगी कि आखिर में कितना निवेश किया जा रहा है जितना अधिक निवेश किया जाएगा उतनी ही ज्यादा राशि मिलेगी। अगर कोई माता-पिता हर साल अपनी बालिका के लिए इस योजना में 12000 की राशि जमा करते हैं तो ऐसे में 8.2% वार्षिक ब्याज दर के आधार पर लगभग 4 लाख 45 हजार रुपए की राशि 21 साल के बाद मिलेगी।
सालाना अगर ₹150000 की राशि जमा की जाती है तो 21 साल के बाद में 65 लाख रुपए के लगभग की राशि बनेगी। जो भी माता-पिता सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करें वह एक बार बैंक अधिकारी या पोस्ट ऑफिस के अधिकारी से मिलने वाली राशि को लेकर पूरी जानकारी को अवश्य हासिल करें और अच्छे से कैलकुलेशन करने के बाद ही निवेश करने के बारे में सोचें।
सुकन्या समृद्धि योजना के लिए पात्रता मापदंड
- बालिका की आयु 10 वर्ष से कम की होनी चाहिए।
- केवल बालिका का ही खाता सुकन्या समृद्धि योजना में खुलवाया जा सकता है।
- एक परिवार में से ज्यादा से ज्यादा दो बालिकाएं सुकन्या समृद्धि योजना से जुड़कर इस योजना का लाभ ले सकती है।
- बालिका का निवास स्थान भारत ही होना चाहिए।
सुकन्या समृद्धि योजना का खाता खुलवाने हेतु बैंक
सुकन्या समृद्धि योजना का खाता अलग-अलग बैंक में खुलवाया जा सकता है क्योंकि अलग-अलग बैंक से सुकन्या समृद्धि योजना जोड़ी हुई है। जिसके चलते सुकन्या समृद्धि योजना का खाता खुलवाने में भी आसानी रहती है बैंक में भारतीय स्टेट बैंक बैंक आफ इंडिया पंजाब नेशनल बैंक बैंक ऑफ़ बड़ौदा एचडीएफसी बैंक आदि में खाता खुलवाया जा सकता है इसके अलावा डाकघर में पहुंचकर वहां से भी जानकारी हासिल करके खाता खुलवा सकते हैं।
सुकन्या समृद्धि योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
- सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खुलवाने के लिए आवेदन हेतु नजदीकी पोस्ट ऑफिस या बैंक में चले जाएं।
- अब सुकन्या समृद्धि योजना का आवेदन फॉर्म अधिकारी से प्राप्त करें।
- फिर फॉर्म में बालिका तथा माता-पिता की पूरी जानकारी दर्ज करें।
- दस्तावेज की जानकारी भी मांगी जाएगी तो दस्तावेज की जानकारी को भी दर्ज करें।
- अब बालिका के जन्म प्रमाण पत्र माता-पिता के आधार कार्ड तथा अन्य दस्तावेजों की फोटो कॉपी फॉर्म के साथ लगा देनी है।
- इसके बाद फॉर्म को चेक करना है और अधिकारी को भी दिखा देना है तथा फिर फॉर्म को जमा कर देना है।
- फॉर्म जमा करने पर खाता खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी और खाता खोल दिया जाएगा।
FAQs
बेटी के लिए सबसे अच्छी योजना कौन सी है?
बेटी के लिए एक अच्छी योजना सुकन्या समृद्धि योजना है।
हर महीने ₹5000 की राशि जमा करने पर कितने पैसे मिलेंगे?
इस योजना में हर महीने ₹5000 की राशि जमा करने पर ₹21 में ₹24 लाख तक राशि मिलेगी।
क्या सुकन्या समृद्धि योजना में एफडी से भी ज्यादा फायदा मिलता है?
जी हां सुकन्या समृद्धि योजना में एफडी से भी ज्यादा फायदा मिलता है।









