यूपी स्कॉलरशिप रजिस्ट्रेशन 2025-26 को उत्तर प्रदेश की सरकार के द्वारा आरंभ किया गया है। दरअसल इस योजना के जरिए से ऐसे गरीब छात्रों को वित्तीय मदद की जाती है जो अपनी शिक्षा को पूरा करने में परेशान हो रहें हैं।
तो उत्तर प्रदेश सरकार यह चाहती है कि जितने भी यूपी में रहने वाले गरीब छात्र हैं इन सबको आर्थिक मदद प्रदान की जाए ताकि वे अपनी पढ़ाई आसानी से पूरी कर सकें। बता दें कि उत्तर प्रदेश में आज भी ऐसे बहुत से परिवार हैं जो काफी अधिक निर्धन है और अपने बच्चों को शिक्षा दिलाने में असमर्थ होते हैं।
परंतु राज्य सरकार की तरफ से अब सभी गरीब छात्रों को स्कॉलरशिप दी जा रही है। आप भी यदि उत्तर प्रदेश सरकार से छात्रवृत्ति लेना चाहते हैं तो इसके लिए पहले आपको सारी जानकारी जान लेनी चाहिए। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि इस योजना का उद्देश्य, लाभ, पात्रता शर्तें, महत्वपूर्ण दस्तावेज और आवेदन जमा करने की प्रक्रिया क्या है।
यूपी स्कॉलरशिप रजिस्ट्रेशन 2025-26
उत्तर प्रदेश में रहने वाले जो छात्र गरीब हैं इन सबको यूपी स्कॉलरशिप का लाभ दिया जा रहा है। जानकारी के लिए बताते चलें कि वे छात्र जो उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और कक्षा 9वीं से 12वीं में पढ़ाई कर रहे हैं तो वे सब योजना के तहत छात्रवृत्ति ले सकते हैं।
आपको हम यहां जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर प्रदेश एक बहुत ही बड़ा राज्य है जहां पर ऐसे काफी ज्यादा विद्यार्थी हैं जो वित्तीय तौर पर कमजोर हैं। तो इन सब छात्रों के सामने आमतौर पर सबसे बड़ी समस्या शिक्षा जारी रखने की होती है।
इसलिए ही उत्तर प्रदेश की सरकार अब सभी विद्यार्थियों को वजीफा दे रही है। दरअसल राज्य सरकार की यही कोशिश है कि गरीबी की वजह से कोई भी होनहार छात्र पढ़ाई में पीछे ना रहे। इसलिए अब रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को 10 जुलाई से लेकर 20 दिसंबर तक शुरू किया हुआ है।
UP Scholarship 2025-26 Overview
| विभाग का नाम | समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश, |
| योजना का नाम | यूपी स्कॉलरशिप योजना |
| लेख का प्रकार | यूपी स्कॉलरशिप रजिस्ट्रेशन |
| शैक्षणिक सत्र | 2025-26 |
| राज्य | उत्तर प्रदेश |
| आवेदन की प्रारंभिक तिथि | 10 जुलाई 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 20 दिसंबर 2025 |
| हस्तांतरण | डीबीटी के माध्यम से |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://scholarship.up.gov.in/ |
यूपी स्कॉलरशिप योजना का मुख्य उद्देश्य
उत्तर प्रदेश की सरकार के द्वारा विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ शिक्षा पूरी करने के लिए दिया जाता है। जानकारी के लिए बताते चलें कि सरकार से स्कॉलरशिप प्राप्त करके गरीब छात्र बिना किसी वित्तीय रूकावट के अपनी पढ़ाई को जारी रख सकते हैं।
तो इस योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश की राज्य सरकार ने अपना यह उद्देश्य बनाया है कि जितने भी आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थी हैं इनको वजीफा दिया जाएगा। राज्य सरकार से यह वित्तीय सहायता लेने के बाद छात्र फिर अपनी पढ़ाई बिना किसी दबाव के पूरा करके अपने भविष्य में आगे बढ़ सकते हैं।
यूपी स्कॉलरशिप योजना के लाभ
उत्तर प्रदेश के रहने वाले जो भी विद्यार्थी राज्य सरकार से वित्तीय सहायता लेना चाहते हैं तो वे अपना पंजीकरण करने के बाद निम्नलिखित फायदे प्राप्त कर सकते हैं:-
- यूपी के ऐसे छात्र जो गरीब हैं वे सब बिना किसी वित्तीय समस्या के शिक्षा पूरी कर सकते हैं।
- उत्तर प्रदेश में रहने वाले जो भी विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त करने हेतु पात्रता रखते हैं इन सबको सरकार से वजीफा मिलता है।
- गरीब छात्र छात्रवृत्ति लेने के बाद उचित शिक्षा हासिल कर सकते हैं और इन्हें कोई भी वित्तीय तंगी का सामना नहीं करना पड़ता।
- राज्य सरकार विद्यार्थियों को इस योग्य बनाती है कि वे खुद अपनी शिक्षा का खर्च उठा सकते हैं और शिक्षा में आगे बढ़ते हैं।
- जो विद्यार्थी पढ़ाई में काफी अच्छे हैं लेकिन गरीब हैं इन सबको इस योजना का विशेष फायदा मिल रहा है।
यूपी स्कॉलरशिप रजिस्ट्रेशन के लिए पात्रता
यूपी स्कॉलरशिप के पंजीकरण के लिए आपको जो पात्रता पूरी करनी होगी वह निम्नलिखित है:-
- केवल वही छात्र अपना पंजीकरण कर सकते हैं जो यूपी के मूल निवासी हैं।
- प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु जरूरी है कि छात्र कक्षा नौवीं में या फिर कक्षा दसवीं में शिक्षा हासिल कर रहा हो।
- जबकि पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए आवश्यक है कि विद्यार्थी 11वीं कक्षा में या फिर 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा हो।
यूपी स्कॉलरशिप रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक दस्तावेज
यूपी छात्रवृत्ति के पंजीकरण के लिए आपको कई प्रकार के महत्वपूर्ण दस्तावेज आवेदन के समय जमा करने होंगे जैसे:-
- आधार कार्ड
- छात्र की पिछली कक्षा की मार्कशीट
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- डोमिसाइल प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक खाता पासबुक विवरण
- ईमेल आईडी
- मोबाइल नंबर इत्यादि
यूपी स्कॉलरशिप के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
उत्तर प्रदेश सरकार से छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए आपको अपना आवेदन निम्नलिखित तरीके से जमा करना पड़ेगा:-
- सर्वप्रथम आपको इस छात्रवृत्ति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- यहां पर अब आपको सीधा मुख्य पेज पर जाकर विद्यार्थी वाले सेक्शन में जाना है।
- अब आपको पंजीकरण वाला विकल्प ढूंढ कर इसे दबाना है और पंजीकरण को पूरा करना है।
- पंजीकरण के बाद फिर आपको अपनी श्रेणी को चुनना है और स्कॉलरशिप का फॉर्म भर लेना है।
- फॉर्म भरकर फिर आपको यूपी स्कॉलरशिप से संबंधित सारे दस्तावेज अपलोड करने हैं।
- अब आपको अपने आवेदन पत्र को जमा कर देना है और इसका प्रिंट निकाल लेना है।
- आखिरी चरण के अंतर्गत आपको अपनी छात्रवृत्ति के फॉर्म को अपने विद्यालय ले जाना है और सत्यापन के लिए जमा कर देना है।
FAQs
यूपी स्कॉलरशिप रजिस्ट्रेशन 2025-26 के लिए कौन पंजीकरण कर सकता है?
ऐसे छात्र जो 9वीं से लेकर 12वीं तक की कक्षा में पढ़ाई कर रहे हैं वे अपना पंजीकरण कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा छात्रवृत्ति क्यों दी जा रही है?
राज्य सरकार के द्वारा यह छात्रवृत्ति इसलिए दी जा रही है ताकि जो गरीब परिवारों के विद्यार्थी हैं इन्हें पढ़ाई पूरी करने के लिए वित्तीय मदद की जाए।
मैं अपना पंजीकरण फार्म कौन सी तारीख तक जमा कर सकता हूं?
आप वजीफा प्राप्त करने के लिए अपना पंजीकरण फार्म 20 दिसंबर तक जमा कर सकते हैं।









